Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

कैबिनेट मंत्री डा. राज कुमार वेरका द्वारा सरकारी मेडिकल कालेज अमृतसर में चल रहे विकास प्रोजेक्टों के काम में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को निर्देश

342 करोड़ रुपए के प्रोजेक्टों से अमृतसर मेडिकल कालेज और अस्पताल की बदलेगी छवि

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Oct 2021

Last updated on: Oct 18, 2021, 00:00 IST

पंजाब के मेडिकल शिक्षा और अनुसंधान मंत्री डा. राज कुमार वेरका ने सरकारी मेडिकल कालेज अमृतसर में चल रहे विकास प्रोजेक्टों के काम में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार की तरफ से इस कालेज और अस्पताल के लिये 341.50 करोड़ रुपए के प्रोजेक्टों की व्यवस्था की गई है। डा. राज कुमार वेरका आज यहां मेडिकल शिक्षा और अनुसंधान विभाग के विकास कामों की समीक्षा के लिए उच्च अधिकारियों के साथ मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे थे। मीटिंग में बाबा फरीद यूनिवर्सिटी आफ हैल्थ सायंसेज़ फरीदकोट के वी.सी. डा. राज बहादुर, डायरेक्टर मेडिकल शिक्षा और अनुसंधान डा. अवनीश कुमार, ज्वाइंट डायरेक्टर डा. आकाशदीप और डा. पुनीत गिरधर उपस्थित थे।अमृतसर सरकारी मेडिकल कालेज द्वारा 1920 से स्वास्थ्य के क्षेत्र में निभायी जा रही भूमिका का जिक्र करते हुए आज यहां डा. वेरका ने कहा वह अमृतसर सरकारी मेडिकल कालेज और गुरु नानक देव अस्पताल अमृतसर का स्तर ऊंचा उठाने की कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने अधिकारियों को चल रहे प्रोजेक्टों को लागू करने में तेजी लाने कहा। 

इस समय पर मेडिकल कालेज में 190.36 करोड़ के प्रोजेक्ट चल रहे हैं। इनमें से रेजिडेंट होस्टल, स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट, गर्लज़ होस्टलज़ का काम इसी साल अक्टूबर में मुकम्मल हो जायेगा जबकि ग्रुप सी. /डी के लिये 50 क्वाटर, मोरचरी, डैंटल होस्टलज़ और नर्सिंग होस्टल इसी साल दसबंर में बन कर तैयार हो जाने की पक्की संभावना है। 104 करोड़ रुपए की लागत के साथ मुरम्मत और नवीनीकरण का काम मार्च 2022 में मुकम्मल हो जायेगा। इसका अब तक 60 फ़ीसदी काम पूरा हो गया है। गौरतलब है की मेडिकल कालेज में 16.5 करोड़ रुपए के काम पहले ही मुकम्मल हो चुके हैं जिनमें बेसिक साईंस ब्लाक और स्टूडेंट सेंटर शामिल हैं।डा. वेरका के अनुसार सरकारी मेडिकल कालेज और गुरु नानक देव अस्पताल अमृतसर में 134.64 करोड़ रुपए के और नये प्रोजेक्ट मंजूरी की प्रक्रिया अधीन हैं। इनमें एस.टी.पी., ई.टी.पी., सिवरेज लाइन, वार्डन हाऊसज़, ओपन एयर थियेटर, डाक्टरों की रिहायश, लड़कों का नया होस्टल, खेल सुविधाएं, टी.बी. अस्पताल, मॉडल ब्लड बैंक, ट्रौमा सेंटर /एमरजैंसी ब्लाक का काम शामिल है। ट्रौमा सेंटर /एमरजैंसी ब्लाक को छोड़ कर बाकी सभी काम दिसम्बर, 2022 तक पूरे किये जाने का प्रस्ताव है जबकि ट्रौमा सेंटर /एमरजैंसी ब्लाक को मुकम्मल करने का लक्ष्य मार्च, 2023 निधार्रित किया गया है। डा. वेरका ने इस सभी कामों को समय पर अमल में लाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं जिससे लोगों को बढ़िया डाक्टरी सहूलतें दी जा सकें।

 

Tags: Dr. Raj Kumar Verka , Congress , Punjab Congress , Raj Kumar Verka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD