Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल द्रौपदी मुर्मु ने भारत-मोल्दोवा बिज़नेस फोरम को संबोधित किया द्रौपदी मुर्मु का मोल्दोवा संसद का दौरा दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, संसद मार्च रद्द, भूख हड़ताल जारी रहेगी : अभिजीत दिपके रजिस्ट्रेशन सेवा केंद्र निजीकरण नहीं, लोगों को बेहतर सुविधा देने की पहल : सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू सम्राट चौधरी ने सोमनाथ स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग के दुखद निधन से मैं अत्यंत स्तब्ध और दुखी हूं : माणिक साहा भजनलाल शर्मा ने परियोजनाओं में देरी के खिलाफ अधिकारियों को चेतावनी दी 'शरावती परियोजना' कर्नाटक की बिजली जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण : डीके शिवकुमार सुब्रह्मण्यम जयशंकर और बख्तियार सैदोव की अहम बातचीत अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ में 20 लोगों की मौत, 100 से ज्‍यादा लापता तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया

 

10 अक्टूबर : विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस

Khas Khabar, Beijing, China, W0rld News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बीजिंग , 10 Oct 2021

Last updated on: Oct 10, 2021, 00:00 IST

हर वर्ष 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है, जिसका मकसद मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी बातों का शिक्षण, इसके बारे में जागरुकता फैलाना और इससे जुड़े स्टिगमा को दूर करने के नए रास्ते और सुझावों पर चर्चा होती है। हर वर्ष एक अलग थीम को लेकर इस दिन को मनाया जाता है। इस वर्ष 2021 में असमान विश्व में मानसिक स्वास्थ्य को इस बार की थीम के रुप में लिया गया है। वर्ष 1992 में पहली बार मानसिक स्वास्थ्य दिवस को मनाया गया था। आजकल की भागदौड़ भरी जि़ंदगी में हर शख्स पर कामयाब होने की धुन सवार है। कामयाब होने की ललक ऐसी होती है कि जो लोगों में अनजाने में ही सही लेकिन तनाव, दबाव, और प्रतियोगिता करने की भावना जागृत कर देती है। यही सब बातें मानसिक स्वास्थ्य पर असर डालती हैं। हालांकि सिर्फ यही कारक नहीं हैं जो मानसिक स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए जिम्मेदार हैं। जानकार कई और वजहों को भी किसी भी व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य के लिए असरदार मानते हैं। 

इसमें समाज, परिवार, दोस्त, नौकरी, घर का माहौल, जि़ंदगी के कड़वे अनुभव, हादसा, पोषण-आहार, रिश्तेदार, जीवन में आने वाली परेशानियों को हैंडल करने का तरीका, समस्या के प्रति संवेदनहीनता भी शामिल है। आज कल पेशेवर खिलाड़ी हों या फिल्म जगत की मशहूर हस्तियां, सभी लोग अब इस बारे में खुलकर बात करने लगे हैं । ये लोग अपने अनुभवों को सामाजिक माध्यम के जरिए और परंपरागत माध्यमों के जरिए जाहिर करने लगे हैं। शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य को भी महत्वपूर्ण माना जाने लगा है। एक संपूर्ण स्वस्थ शरीर की परिभाषा में तन, मन और मस्तिष्क तीनों ही अंगों को शामिल किया जाता है। पिछले दिनों अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कई खिलाड़ियों ने मौजूदा खेलों में कामयाब होने और हर बार बेहतरीन प्रदर्शन करने के दबाव के चलते, मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ाने की बात कही। अंतर्राष्ट्रीय स्तर के ये खिलाड़ी दुनिया भर के एथलीटों में शारीरिक रुप से सबसे फिट माने जाते हैं लेकिन ऐसे फिट लोगों ने भी मानसिक रुप से स्वस्थ्य रहने की बात को काफी अहम बताया। चाहे पेशा कोई भी हो लेकिन ये समस्या किसी भी शख्स को अपने आगोश में ले सकती है। 

जिंदगीं के रास्ते में परेशानी रोज आती हैं और लेकिन उन परेशानियों पर जो लोग जीत हासिल कर लेते हैं, वे मानसिक रुप से सशक्त माने जाते हैं लेकिन कई बार परेशानियों का रुप इतना विकराल होता है कि पुराने अनुभव, दोस्त, रिश्तेदार, घरेलू सदस्य भी पीड़ित व्यक्ति की मदद नहीं कर पाते, ऐसे में मनोवैज्ञानिकों की भूमिका काफी बढ़ जाती है। वे अपने पेशेवर अनुभव की वजह से पीड़ित की समस्या सुनकर उसका निदान भी बताते हैं और उनसे चर्चा कर उम्मीद की रौशनी भी दिखाते हैं। मानसिक स्वास्थ्य की समस्या किसी भी शख्स के साथ हो सकती है, और बीमारी पीड़ित की आर्थिक, शैक्षणिक और सामाजिक हैसियत को देखे बिना किसी भी व्यक्ति को परेशान कर सकती है। लेकिन अगर किसी शख्स के आस-पास का माहौल में, इस बीमारी से जुड़ी संवेदना नहीं हो तो हालात और भी खराब हो सकते हैं। इसलिए इस वर्ष मौजूदा असमान विश्व में मानसिक स्वास्थ्य की अहमियत को बताने की कोशिश की जा रही है, आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक स्थिति अच्छी ना हो तब भी इसके प्रति संवेदनशील होना बहुत जरूरी है, इस बात को खास तौर पर रेखांकित किया जा रहा है।

 

Tags: Khas Khabar , Beijing , China , W0rld News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD