Saturday, 04 May 2024

 

 

खास खबरें आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत क्रिकेट आइकॉन और ब्रैंड एंबेसडर एम एस धोनी को लेज़ ने लिमिटेड-एडिशन कलेक्टर पैक के माध्यम से दी खास सलामी नए मतदाओं का पंजीकरण कर उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल करने पर दिया जाए विशेष बल: मनीष गर्ग पंजाब पुलिस ने अमृतसर से 4 किलो आई. सी. ई. ड्रग्ग, 1 किलो हेरोइन की बरामद ; एक व्यक्ति गिरफ़्तार एलपीयू द्वारा एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में प्रगति पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित चितकारा यूनिवर्सिटी ने डॉ. अजय चौधरी को मानद डॉक्टोरेट की उपाधि से सम्मानित किया मुख्यमंत्री सुक्खू के बयानों में नहीं दिखती प्रदेश के प्रति गम्भीरता : राजीव बिंदल आप व कांग्रेस एक ही थैली के चट्टे-बट्टे:एन.के.शर्मा भाजपा की स्क्रिप्ट, कंगना अदाकारा, जय राम निर्देशक और फिल्म होगी फ्लॉपः सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट मिलने और एचडी रेवन्ना मामले पर 'आप' ने कहा - भाजपा से सिर्फ संविधान को खतरा नहीं, देश की महिलाओं को भी खतरा है प्रेस की स्वतंत्रता के सामने आने वाली चुनौतियों का मिलकर सामना करने का आह्वान लोकसभा चुनावों के दौरान प्रवर्तन एजेंसियों की कार्रवाई 85 प्लस सीनियर सिटीजन व 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं को वोटिंग के दिन मिलेगी पिक एंड ड्रॉप की फैसिलिटी संगरूर निवासियों को चूल्हे की आग पसंद, लच्छेदार भाषण नहीं”: मीत हेयर चंडीगढ़ केमिस्ट एसोसिएशन ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व भाजपा प्रत्याशी टंडन को सौंपा डिमांड चार्टर लुधियाना से “लापता” सांसद रहे हैं बिट्‌टू, जन समस्याओं को किया अनदेखा : अमरेंद्र सिंह राजा वडिंग पंजाब में आप दिल्ली नेतृत्व की अनुपस्थिति से पता चलता है कि पार्टी में सब ठीक नहीं है : प्रताप सिंह बाजवा हरपाल चीमा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दी चेतावनी, कहा - प्रताप बाजवा बीजेपी के एजेंट

 

न्यायमूर्ति अनूप चितकारा को दी गरिमापूर्ण विदाई

Judiciary, Himachal Pradesh, Anoop Chitkara, Justice Ravi Malimath
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 08 Oct 2021

न्यायमूर्ति अनूप चितकारा को आज हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में गरिमापूर्ण विदाई दी गई, जिनका पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में स्थानांतरण किया गया है। उच्च न्यायालय में उनके सम्मान में फुल कोर्ट एड्रेस आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रवि मलिमठ, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सबीना, न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चैहान, न्यायमूर्ति सुरेश्वर ठाकुर, न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर, न्यायमूर्ति अजय मोहन गोयल, न्यायमूर्ति संदीप शर्मा, न्यायमूर्ति ज्योत्सना रिवाल दुआ और न्यायमूर्ति सत्येन वैद्य उपस्थित थे। कार्यवाही का संचालन रजिस्ट्रार जनरल वीरेन्द्र सिंह ने किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रवि मलिमठ ने कहा कि न्यायमूर्ति अनूप चितकारा अधिवक्ताओं के पारंपरिक परिवार से संबंध रखते हैं। उन्होंने कहा कि अत्यंत व्यस्तता के बावजूद न्यायमूर्ति अनूप चितकारा ने न केवल एक अधिवक्ता के रूप में बल्कि एक न्यायाधीश के रूप में भी कई व्याख्यान दिए हैं और कानून की समृद्धि में बहुत योगदान दिया है। 

उन्होंने न्यायमूर्ति अनूप चितकारा के स्नेही स्वभाव और लोगों के प्रति उनकी संवेदनशीलता भी सराही। उन्होंने कहा कि न्यायमूर्ति अनूप चितकारा के सौहार्दपूर्ण व्यवहार और विनम्रता ने उन्हें बैंच और बार का प्रिय बना दिया।इस अवसर पर न्यायमूर्ति अनूप चितकारा ने न्यायधीशों, बार के सदस्यों, न्यायिक अधिकारियों, रजिस्ट्ररी के कर्मचारियों व अधिकारियों तथा इस अवसर पर संबोधन करने वालों का उनके प्रति स्नेह और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि तीसरी पीढ़ी का अधिवक्ता होने के नाते, उनकी व्यावसायिक सफलता और पद कड़ी मेहनत का परिणाम है। न्यायमूर्ति अनूप चितकारा ने उनके साथ और आसपास अपने कत्र्तव्य का निर्वाह समर्पण और निष्ठा से करने के लिए सराहना की। उन्होंने युवा अधिवक्ताओं में और सीखने की उत्सुकता व  उत्साह के लिए उनकी सराहना की।महाधिवक्ता अशोक शर्मा, हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल के वरिष्ठ सदस्य आई.एन. मेहता, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लवनीश कंवर और भारत के सहायक सालिसिटर जनरल बलराम शर्मा ने भी इस अवसर पर अपने विचार प्रकट किए।

 

Tags: Judiciary , Himachal Pradesh , Anoop Chitkara , Justice Ravi Malimath

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD