Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुख्यमंत्री सुक्खू के बयानों में नहीं दिखती प्रदेश के प्रति गम्भीरता : राजीव बिंदल

4 जून को सुपरहिट होगी भाजपा की फिल्म*

Anurag Thakur, Anurag Singh Thakur, BJP, Bharatiya Janata Party, Rajeev Bindal, Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हमीरपुर , 03 May 2024

Last updated on: May 03, 2024, 00:00 IST

प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार आई हैं तब से मुख्यमंत्री सुक्खू बताए कि उन्होंने प्रदेश के लिए क्या किया हैं? आए दिन नए-नए बयान दे रहें हैं जो चिंतनीय है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने हमीरपुर में पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री से यह नहीं जानना चाहती के कौन डायरेक्टर और कौन ऐक्टर हैं, बल्कि प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री से जानना चाहती है की आपने हिमाचल प्रदेश के 1500 संस्थान बंद क्यों किये। 

उन्होंने मुख्यमंत्री से प्रश्न करते हुए कहा कि ऐसी कौन सी उपलब्धि है जिसे लेकर वो जनता के बीच जा रहे हैं? उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि इन 15 महीनों में मात्र जनता को तंग किया, चुनावी वायदे व गारंटीया पूरे करने के लिए कोई प्रयास नहीं किया। महिलाओं को 1500 रूपये देने के वायदे पर सरकार सत्ता में आते ही, डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी वायदों को पूरा नहीं कर पाई है। 

जनता मुख्यमंत्री व प्रियंका गाँधी से सवाल पूछ रही है कि महिलाआें को सम्मान राशि कब मिलेगी? काग्रेंस सरकार ने फार्म भरवा दिए परन्तु एक पैसा भी नहीं मिला, दूसरा चुनाव आ गया। अब फिर फार्म भरवा रहे हैं, प्रदेश की जनता जानना चाहती हैं पहले वाले 2022 के फार्म कौन सी कबाड़ी की दुकान पर बेचें? और 2024 के चुनाव फार्म बेचने का ठेका कौन से कबाड़ी को दिया है? 

ये हिमाचल की जनता मुख्यमंत्री से जानना चाहती है। सभी अधिकारियों को धमकाया गया कि फार्म भरवाओं, चुनाव आयोग ने बकायदा लिखा है के कोई भी नया बेनिफिट किसी भी नए व्यक्ति को नहीं दिया जा सकता और ये चुनाव आयोग की सख्त इदायत है, परन्तु कांग्रेस सरकार इसपर भी राजनीति कर रही हैं। इनके नेता खुले मंचां पर बयानबाजी करते रहें और कहते रहे कि एक होला तो 1500, दो होला तो 3000, त्रय होला तो 4500, चार होला तो 6000, परन्तु आज कांग्रेस पार्टी के लोग मुख्यंमत्री के दाएं-बाएं ढिंगा चिका कर रहें है। 

उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता कांग्रेस से जानना चाहती है कि पहली कैबिनेट में 1 लाख बेरोजगार युवकों को नौकरी देंगे, वो नौकरी कहाँ गई? नौकरी तो दूर परन्तु नौकरी देने वाले संस्थान ही बंद कर दिए और तो और विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री इस बात से ही पलट गए कि उन्हांने पहले साल में 1 लाख सरकारी नौकरीया देने का वायदा जनता से किया था। ऐसे में जनता इन पर क्यों विश्वास करें। कांग्रेस ने सत्ता में आते ही 10 हजार कोविड कर्मियों को नौकरी से बाहर कर दिया। 

आजतक एक भी युवा को रोजगार देने में यह सरकार नाकाम रहीं हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश पर आए दिन अर्थिक बोझ डालने का कार्य यह सरकार कर रही हैं। 25 हजार करोड़ रूपये का कर्ज डेढ़ साल में ले लिया, लेकिन विकास के नाम के ऊपर एक फूटी कौड़ी खर्च नहीं की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही 16 महीनां का समय सिर्फ भाजपा को गाली देने में  बिता दिया और चुनाव भी बीजेपी को गाली देकर के ही लड़ रहे हैं। 

ऐसा लगता है मानो कांग्रेस का एजेंडा जयराम, प्रधानमंत्री मोदी जी को गाली देना है।  प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 97 प्रतिशत हिंदू आबादी वाले हिमाचल प्रदेश में हिंदू विचारधारा वाली पार्टी को हराने का ज़ोर से दावा किया और इस बार कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनाव घोषणापत्र में पूरा का पूरा घोषणापत्र केवल और केवल अल्पसंख्यक तुष्टिकरण के साथ भरा है।

 

Tags: Anurag Thakur , Anurag Singh Thakur , BJP , Bharatiya Janata Party , Rajeev Bindal , Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD