Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

वर्ष की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ 11132 केसों का मौके पर निपटारा

लोक अदालत के लिए जिले में 31 बैंचों का किया गया गठन, वर्षों से लंबित मामलों का मौके पर ही किया गया निपटारा

Judiciary, National Legal Services Authority, Punjab State Legal Services Authority, National Lok Adalat, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 09 Sep 2023

Last updated on: Sep 09, 2023, 00:00 IST

जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी होशियारपुर की ओर से पंजाब स्टेट कानूनी सेवाएं अथारिटी एस.ए.एस नगर के निर्देशों पर आज जिले में वर्ष की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस लोक अदालत में लोक अदालत में सिविल मामले, रेंट मामले, एम.ए.सी.टी, 138 नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, फैमिली मैटर, लेबर मैटर्स, बैंक मामले, बिजली व पानी के बिल, ट्रैफिक चालान, कचहरी में पेंडिंग व प्री-लिटिगेटिव व अन्य मामलों का निपटारा करवाने संबंधी केस रखे गए।

जानकारी देते हुए सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी दिलबाग सिंह जौहल के नेतृत्व में जिले में लगाई गई लोक अदालत में कुल 31 बैंच बनाए गए। जिनमें से होशियारपुर ज्यूडिशियल कोर्ट में 13 बैंच, सब-डिविजन दसूहा में ज्यूडिशियल कोर्ट के 4 बैंच, गढ़ंशकर में ज्यूडिशियल कोर्ट के 3 बैंच और मुकेरियां में ज्यूडिशियल कोर्ट के 3 बैंच व रेवेन्यू कोर्ट के 8 बैंचों का गठन किया गया। 

उन्होंने बताया कि लोक अदालतों में 14105 केसों की सुनवाई हुई व 11132 केसों का मौके पर निपटारा किया गया और कुल 277196757 रुपए के अवार्ड पास किए गए। इस अवसर पर बार एसोसिएशन होशियारपुर के अध्यक्ष आर. पी. धीर भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय लोक अदाल में अतिरिक्त प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट किरण बाला के बैंच के प्रयासों से 4 वर्ष पुराना केस अनुराधा बनाम मनीश कुमार का 125 सी.आर.पी.सी गार्डियन एंड वार्ड एक्ट और 498-ए, 406 आई.पी.सी थाना सदर, होशियारपुर के केस में आपसी समझौते व राजीनामे से केस का निपटारा किया गया।

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश पलविंदरजीत कौर के बैंच के प्रयासों से पुपिंदर कौर बनाम सतनाम सिंह केस में दोनों पक्षों के बीच समझौता करवाया गया। इस केस में माननीय जज साहिबान के प्रयासों से पुपिंदर कौर ने उत्तरदाता को 2 लाख रुपए की रकम जिला एवं सत्र न्यायधीश की मौजूदगी में अदाल की, जो कि उत्तरदाता द्वारा अलग तौर पर प्राप्त की गई है।

ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट फस्र्ट क्लास रिंकी अग्निहोत्री के बैंच के प्रयासों से बैंक आफ बड़ौदा बनाम गुरविंदर मोहन सिंह के नाम के प्री-लिटिगेटिव केस की सुनवाई हुई। उत्तरदाता की ओर से वसूली योग्य रकम 23,93,386 रुपए थी, जिसमें बैंच के प्रयासों से 2,50,000 जिसमें उत्तरदाता ने मौके पर 1 लाख रुपए की रकम की अदायगी की व बाकी की रकम 1,50,000 रुपए 31 नवंबर 2023 को या इससे पहले देने पर रजामंदी जताई। 

इस तरह इस बैंच की ओर से अपनी पूरी कोशिशों से नेशनल लोक अदालत में इस केस का निपटारा किया गया।सिविल जज जूनियर डिविजन गुरप्रीत कौर की ओर से एक केस भारत भूषण बनाम संदीप कौर दीवानी मुकद्दमे में दोनों पक्षों के माध्यम से स्पैसिफिक परफारमेंस आफ एग्रीमेंट टू सेल 09.01.2012 के माध्यम से मौजूदा केस जो सात साल पुराना था, जिसका समझौता इस राष्ट्रीय लोक अदालत में किया गया।

इसके अलावा अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिविजन दसूहा परमिंदर कौर बैंस की ओर से सात वर्ष से अधिक पुराना दीवानी केस जिसमें जायदाद की रकम 1,05,35,000 रुपए थी, जिसका फैसला बैंच के प्रयासों से समझौते व आपसी राजीनामे से किया गया।अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिविजन मुकेरियां अमरदीप सिंह बैंस के प्रयासों से बैंक आफ बड़ौदा बनाम पुरुषोत्तम लाल के नाम के प्री-लिटिगेटिव केस की सुनवाई हुई। 

जिसमें रिकवरी की कुल रकम 6,04,548 रुपए थी, जिसका फैसला 5000 रुपए में किया गया। इसके साथ एक और मामला एस.बी.आई बनाम लाइन पिजाजो प्री-लिटिगेटिव केस था। इस बैंक के दखल से दावेदार बैंक का दावा 43,50,400 रुपए की रकम का निपटारा किया गया, जिसका 33,00,000 है। वर्णनीय है कि उपरोक्त प्री-लिटिगेटिव केस दावेदार बैंक की ओर से अपने बकाए की वसूली के लिए शुरु किया गया। जिसका निपटारा राष्ट्रीय लोक अदालत में किया गया।

राष्ट्रीय लोक अदालक में मौके पर विक्टम कंपनसेशन केस में जिला स्तरीय कमेटी होशियारपुर की ओर से एक रोड एक्सीडेंट अनट्रेस केस में मृतक के पारिवारिक सदस्यों को विक्टिम कंपनसेशन स्कीम-2017 के अंतर्गत 2 लाख रुपए का मुआवजा देने का अवार्ड पास किया गया। राष्ट्रीय लोक अदाल में मौके पर पुलिस विभाग के कर्मचारियों की ओर से ट्रैफिक चालान भुगतने आए हुए व्यक्तियों के लिए स्पेशल हैल्प डेस्क लगाए गए ताकि अदालत में लगे हुए ट्रैफिक चालान आसानी से भुगताए जा सकें।

    

 

Tags: Judiciary , National Legal Services Authority , Punjab State Legal Services Authority , National Lok Adalat , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD