Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा

 

जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा चिल्ड्रन होम, स्पेशल होम, ऑब्जर्वेशन होम व ओल्ड एज होम का औचक दौरा

District Legal Services Authority Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 03 Jan 2024

Last updated on: Jan 03, 2024, 00:00 IST

जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरमैन, जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी दिलबाग सिंह जोहल ने आज चिल्ड्रन होम, स्पेशल होम, ऑब्जर्वेशन होम व ओल्ड एज होम, राम कॉलोनी कैंप, होशियारपुर का औचक दौरा किया। इस अवसर पर सी.जे.एम-कम-सचिव, जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी अपराजिता जोशी भी उनके साथ थीं। 

इस दौरान चिल्ड्रन होम में रह रहे बच्चों से बातचीत की गई और बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए सरबत दा भला ट्रस्ट के सहयोग से क्रिकेट का सामान दिया गया। इसके साथ ही ऑब्जर्वेशन होम, एवं स्पेशल होम में सजायाफ्ता बच्चों से उनके प्रकरणों के संबंध में चर्चा की गई। 

उनकी समस्याओं के साथ-साथ ऑब्जर्वेशन होम के बंदियों के मामले भी सुने गये। इन बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए सरबत दा भला ट्रस्ट के सहयोग से योगा मैट दिए गए। इसके अलावा उन्होंने ओल्ड एज होम के बुजुर्गों का हाल जाना और उन्हें सरबत दा भला ट्रस्ट के सहयोग से खाने का सामान दिया गया। 

इस मौके पर स्पेशल होम के सुपरिंटेंडेंट नरेश कुमार और ऑब्जर्वेशन होम के सुपरिंटेंडेंट पुनीत कुमार, सरबत दा भला ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष आज्ञापाल सिंह साहनी, मास्टर सुरजीत सिंह सचिव, डॉ. रोजी और पवन कुमार मौजूद रहे।

 

Tags: Judiciary , Dilbagh Singh Johal , District & Sessions Judge-cum-Chairman , District Legal Services Authority , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD