Saturday, 18 May 2024

 

 

खास खबरें हरसिमरत कौर बादल ने लंबी के लिए प्रचार करते हुए लोगों से यह जांचने के लिए कहा कि किस पार्टी ने आपको क्या दिया सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून को झाड़ू से करनी है सफाई मुख्यमंत्री भगवंत मान ने होशियारपुर से आप उम्मीदवार डा. राजकुमार चब्बेवाल के लिए किया प्रचार विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थान स्थापित होंगे अमृतसर में स्थापित : गुरजीत सिंह औजला शिअद को लगा एक और झटका! होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र में आप को मिली बढ़त राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान के दौरान आर्थिक उत्थान और किसानों के समर्थन का वादा किया मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्गने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन व्यय बैठक की पंजाब की प्रगति के रास्ते में बढ़ती अपराध दर और ड्रग माफिया बड़ा रोड़ा : विजय इंदर सिंगला जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वाति मालीवाल प्रकरण में मनीष तिवारी की चुप्पी कांग्रेस के न्याय की खोल रही है पोल-संजय टंडन पंजाब के हितों की रक्षा के लिए भाजपा जरूरी: अरविंद खन्ना गुरजीत औजला ने लोपोके में विशाल जनसमूह को संबोधित किया पंजाब के आतंकवाद पीडि़तों का मुद्दा संसद में उठाऊंगा : डॉ सुभाष शर्मा लोकसभा चुनाव में मेरी जीत का मुख्य आधार बनेगा पटियाला वासियों का भरोसाः परनीत कौर मुख्यमंत्री बताएं कि उनकी सरकार नहरी पटवारियों को यह दिखाने के लिए काल्पनिक एंट्रियां करने को क्यों मजबूर कर रही कि नहर का पानी पंजाब के सभी खेतों में पहुंच रहा हैःशिरोमणी अकाली दल विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जन जागरण भाजपा की देन : कंगना रंनौत एक महीने से भी कम समय में किसानों का कर्ज माफ हो जाएगा : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने अमृतसर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ की मीटिंग प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की अम्बाला शहर रैली से पहला ही चुनाव लड़ रही बंतो कटारिया के हौसले बुलंद निर्दलीय उम्मीदवार शकील मुहम्मद ने इंडिया अलायंस के उम्मीदवार मनीष तिवारी के समर्थन में नामांकन पत्र वापस लिया हीरामंडी के वीडियो सॉन्ग "मासूम दिल है मेरा" के रिलीज पर ऋचा चड्ढा भावुक होकर बोलीं

 

आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू

जयराम ठाकुर देख रहे मुंगेरी लाल के सपनेः सीएम

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सोलन , 04 May 2024

सोलन जिला के नालागढ़ में आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने आर्थिक तंगी के बावजूद 1.36 लाख सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पहली ही कैबिनेट बैठक में अपने चुनावी वादे को पूरा करते हुए पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल कर लाखों सरकारी कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित किया है। 

आज 4 हजार से ज्यादा कर्मचारी पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि एनपीएस के 9000 करोड़ रुपए अभी भी केंद्र सरकार के पास फँसे हैं, जिसे वापस पाने के लिए लड़ाई लड़ी जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने चार प्रतिशत मंहगाई भत्ता भी सरकारी कर्मचारियों को दे दिया है।

भाजपा पर हमला बोलते हुए ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जनता के वोट से जब भाजपा सरकार बनाने में कामयाब नहीं हुई, तो उसे पैसों के दम पर हथियाने का प्रयास किया, लेकिन भाजपा के मंसूबे पूरे नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार पूरी तरह से स्थिर है और अपना पांच वर्ष का कार्यकाल अवश्य पूरा करेगी। 

जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री बनने के लिए मुंगेर लाल के सपने देख रहे हैं, जो कभी पूरे नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक केएल ठाकुर पर जनता ने बहुत विश्वास किया, लेकिन उन्होंने लोगों के साथ विश्वासघात किया है। पहले तो मुझे कहा कि आपने मेरे सारे काम कर दिए हैं, लेकिन राज्यसभा चुनाव के बाद हेलीकॉप्टर में बैठकर बाय-बाय कर चलते बने। 

एक महीने तक प्रदेश के बाहर महँगे होटलों में रहने के बाद वापिस आकर कह रहे हैं कि हमारा इस्तीफ़ा स्वीकार कर लो। उन्होंने कहा कि विधायक बनने के बाद कौन अपना इस्तीफ़ा हाथ में लेकर घूमता है। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि नदियाँ व खड्डें खोदकर अपना घर भरने वाले कभी भी जनता के सेवक नहीं हो सकते। 

उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने क्षेत्र के विकास में कोई योगदान नहीं दिया। जब आपदा आई तो कश्यप ने हिमाचल प्रदेश को आर्थिक मदद देने के लिए किसी केंद्रीय मंत्री को एक चिट्ठी तक नहीं लिखी। उन्होंने कहा कि भाजपा का कोई भी सांसद केंद्र सरकार से आर्थिक मदद माँगने के लिए केंद्रीय मंत्रियों के पास नहीं गया। 

जबकि राज्य सरकार ने आपदा से प्रभावित 22 हजार परिवारों के लिए क़ानून बदल दिया और अपने संसाधनों से 4000 करोड़ रुपए का पैकेज दिया। उन्होंने कहा कि अब भाजपा प्रत्याशी अपने काम के बजाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट मांग रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सराकर ने पेंसेंजर और गुड्स टैक्स पर लगी पेनल्टी और ब्याज को माफ़ कर 1.60 लाख ट्रक ऑपरेटरों को बड़ी राहत दी है। 

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में इन गुड्स कैरियर ऑपरेटर्स को नुकसान उठाना पड़ा था, जिसे देखते हुए राज्य सरकार ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाया। उन्होंने कहा कि वह एक साधारण परिवार से निकलकर मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुँचे हैं और ग्याहरवीं कक्षा से अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया है। उन्होंने कहा कि 40 वर्ष के राजनीतिक जीवन में उन्होंने कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। 

इसीलिए मुख्यमंत्री बनने के बाद सिर्फ जनसेवा करना एक मात्र उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शराब के ठेकों की नीलामी से 850 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आय प्राप्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार में नौकरियाँ बिकती रहीं और जयराम ठाकुर सोए रहे। 

लेकिन सत्ता सँभालने के बाद वर्तमान राज्य सरकार ने कड़े फैसले लिए और भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुके हमीरपुर अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग को भंग कर दिया। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आम लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने राजस्व कानूनों में बदलाव किया और राजस्व लोक अदालतों का प्रदेश भर में आयोजन किया। 

उन्होंने कहा कि इन राजस्व लोक अदालतों में एक लाख से अधिक इंतकाल और साढ़े सात हजार से अधिक तकसीम के मामले निपटाए गए हैं। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, कांग्रेस पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी और कसौली से विधायक विनोद सुल्तानपुरी, कांग्रेस नेता बाबा हरदीप सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा सहित पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD