Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

मिल्कफैड द्वारा मुहैया करवाए जाने वाले विशेष सीमन से पैदा होंगे सिर्फ़ मादा पशु : सुखजिन्दर सिंह रंधावा

उप मुख्यमंत्री द्वारा मिल्कफैड की तरफ से दूध उत्पादकों के लिए तैयार जानकारी भरपूर पुस्तिका जारी

Sukhjinder Singh Randhawa, Congress, Punjab Government, Government of Punjab, Punjab Congress, Bharat Bhushan Ashu, Surjit Singh Dhiman, Nathu Ram, Avtar Singh Bawa Henry, Milkfed, Kamaldeep Singh Sangha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 Oct 2021

Last updated on: Oct 06, 2021, 00:00 IST

डेयरी धंधे को और लाभप्रद बनाने, दुधारू पशुओं की संख्या बढ़ाने और आवारा सांडों और बैलों से निजात पाने के लिए मिल्कफैड द्वारा पृथक प्रयास करते हुए दूध उत्पादकों के लिए उच्च कोटी के सांडों और बैलों का ऐसा सीमन उपलब्ध करवाया जायेगा जिससे सिर्फ़ मादा पशु ही पैदा होंगे। इस तरह नर पशुओं की पैदायश रोककर मादा पशुओं की पैदायश बढ़ाई जा सकेगी।यह खुलासा उप मुख्यमंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने आज यहाँ मिल्कफैड कार्यालय में वेरका की तरफ से दूध उत्पादक किसानों के लिए तैयार की जानकारी भरपूर पुस्तिकों को जारी करते हुये कही। इस मौके पर उनके साथ ख़ाद्य एवं सिविल सप्लाई मंत्री श्री भारत भूषण आशु, विधायक श्री सुरजीत धीमान, श्री नत्थू राम और श्री अवतार सिंह बावा हेनरी और मिल्कफैड के एम.डी. श्री कमलदीप सिंह संघा और एक्स्टेंशन माहिर श्री इन्द्रजीत सिंह भी उपस्थित थे।स. रंधावा कहा कि एक गाय से पूरी उम्र के दौरान अधिक दूध देने वाली अधिक बछड़ियां पैदा करके न सिर्फ़ दूध की पैदावार ही बढ़ेगी बल्कि नर पशु पालन पर किया जा रहा बेकार खर्चा भी बच सकेगा और पशु पालकों की आर्थिक हालत बेहतर होगी। 

आवारा नर पशुओं से होने वाले फसलों के नुक्सान और सड़की दुर्घटनाओं को घटाया जा सकेगा।मिल्कफैड के एम.डी. श्री कमलदीप सिंह संघा ने बताया कि वेरका की तरफ से विदेशी नसल की होलस्टीन फ्रीज़ीन गाएँ जिन्होंने पूरे सूए दौरान 15,000 लीटर से अधिक दूध दिया हो और जर्सी गाएँ जिन्होंने पूरे सूए (गाय द्वारा बच्चा देने के बाद दूध देना बंद होने तक का समय ) के दौरान 8300 से अधिक लीटर दूध दिया हो, से पैदा किये गए सांडों का सैक्स सोर्टिड सीमन सभी कृत्रिक गर्भदान की सुविधा देने वाली सभाओं पर उपलब्ध करवाया जा रहा है।श्री संघा ने बताया कि विदेशी गायों के लिए यह सीमन अमरीका, कैनेडा, जर्मनी और डेनमार्क के उच्च कोटी के सांडों से हासिल किया गया है। यहाँ तक कि मुर्रा नसल की भैंस और देसी नसल की साहिवाल गाय के व्यापक नसल सुधार के लिए भी सर्वोत्तम सीमन वेरका से जुड़े दूध उत्पादकों को मुहैया करवाया जा रहा है। उन्होंने समूह दूध उत्पादकों से अपील की कि वह अपनी दूध सभा के कृत्रिम गर्भदान करने वाले कामगार या मिल्कफैड के फील्ड स्टाफ के साथ संपर्क करके अपने दुधारू पशुओं को सिर्फ़ केवल मादा पशु पैदा करने वाले सीमन के साथ ही कृत्रिम गर्भदान करवाएं जिससे कि उनका लाभ बढ़ सके।

 

Tags: Sukhjinder Singh Randhawa , Congress , Punjab Government , Government of Punjab , Punjab Congress , Bharat Bhushan Ashu , Surjit Singh Dhiman , Nathu Ram , Avtar Singh Bawa Henry , Milkfed , Kamaldeep Singh Sangha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD