Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

 

पंजाब के बेड़े में शामिल होंगी 842 बसें; 250 बसों की पहली खेप आएगी इस महीने : अमरिन्दर सिंह राजा वडि़ंग

बस अड्डों में हर पन्दरवाड़े करवाई जाएगी सफ़ाई, साफ-सफ़ाई को सुनिश्चित बनाने के लिए जनरल मैनेजर रोज़ाना करेंगे कम से कम पाँच बसों की चैकिंग

Amrinder Singh Raja Warring, Congress, Punjab Congress, Punjab Transport Minister, Transport Minister of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 Oct 2021

Last updated on: Oct 05, 2021, 00:00 IST

पंजाब के परिवहन मंत्री अमरिन्दर सिंह राजा वडि़ंग ने आज यहाँ बताया कि सार्वजनिक बस सेवा को और मज़बूत करते हुए सरकारी बसों के बेड़े में 842 और बसें जल्द ही शामिल की जाएंगी।परिवहन विभाग के समूह आर.टी.ए. सचिवों और बस डिपूओं के जनरल मैनेजरों की साप्ताहिक कारगुज़ारी की समीक्षा बैठक के दौरान स. राजा वडि़ंग ने बताया कि 842 बसें डालने सम्बन्धी टैंडर लग चुका है और विभाग के अधिकारियों और बसें मुहैया कराने वाली कंपनियों को अगली कार्यवाही जल्द से जल्द अमल में लाने की हिदायत की गई है। उन्होंने बताया कि इस अक्टूबर महीने के अंत तक 250 बसों की पहली खेप राज्य में आ जाएगी, जबकि नवंबर के आखिर तक 592 बसें मिल जाएंगी, जो अगले डेढ़ महीने के दौरान राज्य की सडक़ों का श्रृंगार बनेंगी।पिछले दिनों शुरु किए गए बस अड्डों की सफ़ाई मुहिम को निरंतर जारी रखने के निर्देश देते हुए परिवहन मंत्री ने अधिकारियों को बस अड्डों में हर पन्दरवाड़े साफ-सफ़ाई सुनिश्चित बनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि बस अड्डों के दौरे के मौके पर सफ़ाई ठेकेदारों द्वारा कोताही बरतने की शिकायतें मिली हैं, इसलिए डिपूओं के जनरल मैनेजर सफ़ाई सम्बन्धी नियमों और शर्तों का उल्लंघन करने वाले ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी करें और दोबारा कोताही बरतने पर जुर्माने की व्यवस्था करें, जिससे बस अड्डों की साफ-सफ़ाई हर हाल में सुनिश्चित बनाई जा सके। 

उन्होंने कहा कि बस अड्डों से बाहर के क्षेत्र में भी नाजायज़ कब्ज़े हटाने के लिए भी कार्यवाही आरंभ की जाए।उन्होंने जनरल मैनेजरों को बसों की साफ-सफ़ाई सुनिश्चित बनाने के लिए जहाँ रोज़ाना की कम से कम पाँच बसों की चैकिंग करने के निर्देश दिए, वहीं आने वाले शुक्रवार तक सरकारी बसों से तंबाकू उत्पादों और अन्य नशों को प्रोत्साहित करने वाले सभी विज्ञापन उतारने की हिदायत भी की। उन्होंने विभाग के रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के सचिवों को भी हिदायत की कि जब भी वह किसी ग़ैर-कानूनी ढंग से चल रही बस को पकड़ें तो उसकी मुकम्मल वीडियोग्राफ़ी यकीनी बनाई जाए।मीटिंग के दौरान मंत्री ने किसी भी किस्म की शिकायत और सुझाव देने के लिए अपना निजी वाट्सऐप नंबर 94784-54701 भी जारी किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह जहाँ कहीं भी सरकारी बसों में कमी देखें तो तुरंत उसकी सूचना या तस्वीर इस वाट्सऐप नंबर पर साझा करें।प्राईवेट शैक्षिक संस्थाओं के विद्यार्थियों के लिए बस पास स्कीम लागू करने की संभावनाएं तलाशने सम्बन्धी विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए स. वडि़ंग ने कहा कि जब प्राईवेट संस्थाओं के विद्यार्थियों को वज़ीफ़ा स्कीमों आदि का लाभ दिया जा सकता है, तो इनके लिए बस पास जारी करने के बारे में भी विचार किया जाए।परिवहन मंत्री ने बैठक के दौरान फिर दोहराया कि विभाग में किसी किस्म की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसलिए कंडक्टर से लेकर उच्च अधिकारी तक सभी अपनी ड्यूटी बिना किसी डर के निभाएं।इस मौके पर विभाग के प्रमुख सचिव श्री के. सिवा प्रसाद, स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर डॉ. अमरपाल सिंह, डायरैक्टर स्टेट ट्रांसपोर्ट स. भुपिन्दर सिंह राय, एम.डी. पी.आर.टी.सी. डॉ. भुपिन्दर पाल सिंह समेत विभाग के समूह सचिव आर.टी.ए, जी.एम. और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Amrinder Singh Raja Warring , Congress , Punjab Congress , Punjab Transport Minister , Transport Minister of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD