Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ग्रीस में भूकंप से 1 की मौत, 12 लोग घायल

Hadsa World, Athens, Geodynamics Institute, Heraklion, Greece
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एथेंस , 28 Sep 2021

Last updated on: Sep 28, 2021, 00:00 IST

ग्रीक हेराक्लिओन क्षेत्र में 5.8 तीव्रता के भूकंप के बाद आपातकाल की घोषणा की गई है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए । इसकी जानकारी देश के जलवायु संकट और नागरिक सुरक्षा मंत्री क्रिस्टोस स्टाइलियानाइड्स ने दी। द्वीप का दौरा करने के बाद उन्होंने सोमवार को संवाददाताओं से कहा, "हम वैज्ञानिकों के साथ घटना की निगरानी कर रहे हैं। हम तुरंत करीब 2,500 लोगों के रहने के लायक जगह दे सकते हैं। हम तंबू स्थापित कर रहे हैं और आश्रय और भोजन मुहैया करा रहे हैं।" जैसा कि अधिकारी नुकसान का आकलन कर रहे थे, हेराक्लिओन शहर से कुछ किलोमीटर दक्षिण में लगभग 4,000 निवासियों के एक छोटे से गांव से घटना की तस्वीरें सामने आईं।

एथेंस के नेशनल ऑब्जर्वेटरी के जियोडायनामिक्स इंस्टीट्यूट के भूकंप विज्ञानियों के अनुसार, गांव भूकंप के केंद्र के करीब था। दमकल विभाग ने कहा कि एक चर्च की मरम्मत कर रहे 62 वर्षीय एक व्यक्ति की खंडहर में फंसने से मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि इमारतों और गांव की जलापूर्ति प्रणाली में क्षति की सूचना मिली है। पर्यटन मंत्री वासिलिस किकिलियास ने कहा कि द्वीप के होटल व्यवसायियों ने भूकंप पीड़ितों के लिए कम से कम 90 कमरे उपलब्ध कराए हैं। ग्रीक राष्ट्रपति केटरीना सकेलारोपोलू ने कहा, "हमारे उनके साथ हैं।" प्रधानमंत्री क्यारीकोस मित्सोटाकिस ने ट्वीट किया, "मैं अपने साथी नागरिक के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं, जिन्होंने अपनी जान गंवाई और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"

 

Tags: Hadsa World , Athens , Geodynamics Institute , Heraklion , Greece

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD