Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल

 

अफगानिस्तान में भारी बर्फबारी और बारिश से तबाही, 11 लोगों की मौत, तीन घायल

Hadsa, Hadsa World, Snowfall, Heavy Snowfall, Afghanistan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

काबुल , 22 Jan 2026

Last updated on: Jan 23, 2026, 11:51 IST

अफगानिस्तान के कई प्रांतों में भारी बर्फबारी और बारिश के कारण कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। प्रवक्ता के अनुसार, प्रांतीय अधिकारियों से मिली प्रारंभिक रिपोर्टों में बताया गया है कि खराब मौसम का असर पूर्वी परवान, वर्दक, दक्षिणी कंधार, उत्तरी जवज़जान, फ़रयाब और मध्य बामियान प्रांतों में देखने को मिला है। 

समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, इन इलाकों में रहने वाले लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। तेज तूफान और भारी बर्फबारी से नौ मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि 530 पशुधन की मौत हो गई है, जिससे कृषि-आधारित इन क्षेत्रों में लोगों की आजीविका पर गंभीर असर पड़ा है। प्रवक्ता ने बताया कि बर्फ जमने के कारण कई प्रमुख सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। 

संपर्क बहाल करने और राहत सामग्री पहुंचाने के लिए प्रशासन द्वारा सड़कें साफ करने का काम युद्धस्तर पर जारी है। अधिकांश इलाकों में बुधवार से लगातार बारिश और बर्फबारी हो रही है। देश के मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में भी देश के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है। इस बीच, इस महीने की शुरुआत में डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (एमएसएफ) ने चेतावनी दी थी कि पाकिस्तान से अफगान शरणार्थियों को निकाले जाने से गंभीर मानवीय संकट पैदा हो रहा है, खासकर सर्दियों के मौसम में, जिससे लोगों की जान को खतरा बढ़ गया है।

7 जनवरी को जारी एक रिपोर्ट में एमएसएफ ने बताया कि निष्कासित किए गए कई शरणार्थियों को अस्थायी शिविरों में रखा जा रहा है, जहां उचित आश्रय की कमी है। साथ ही, स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छ पानी और भोजन तक उनकी पहुंच बेहद सीमित है। अफगानिस्तान की प्रमुख समाचार एजेंसी खामा प्रेस ने यह जानकारी दी थी। संगठन ने कहा कि जबरन निर्वासन का असर बिना दस्तावेज वाले प्रवासियों, अफगान नागरिकता कार्ड धारकों और अस्थायी पंजीकरण कार्ड (पीओसी) रखने वालों पर पड़ रहा है। 

सर्दी बढ़ने के साथ ही हालात और भी खतरनाक होते जा रहे हैं। पाकिस्तान में एमएसएफ मिशन के प्रमुख शू वेइबिंग ने कहा कि अफगान परिवारों में निर्वासन और अफगानिस्तान लौटने को लेकर डर बना हुआ है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मानवीय और सुरक्षा सहायता बढ़ाने की अपील की। एमएसएफ ने कहा कि यदि अफगान शरणार्थियों को पर्याप्त आश्रय, चिकित्सा सुविधा और भोजन नहीं मिला, तो सर्दियों का मौसम उनके लिए “मूक हत्यारा” साबित हो सकता है, जिससे कई कमजोर लोगों का अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है।

 

Tags: Hadsa , Hadsa World , Snowfall , Heavy Snowfall , Afghanistan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD