Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल

 

पाकिस्तान के पंजाब में सड़क हादसा, 3 की मौत

Hadsa World
Hadsa World
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इस्लामाबाद , 18 Jan 2026

Last updated on: Jan 19, 2026, 17:27 IST

पाकिस्तान के विभिन्न सूबों में शनिवार को दो सड़क हादसों में 23 लोगों की मौत के महज 24 घंटों के भीतर पंजाब में ओवर स्पीडिंग की वजह से तीन लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई। इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई और एक घायल हो गया।

रेस्क्यू 1122 के एक अधिकारी ने सिन्हुआ न्यूज एजेंसी को बताया कि यह हादसा शनिवार देर रात अटक जिले के फतेह जंग शहर में हुआ। रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं और शवों को पास के अस्पताल में पहुंचाया गया। घायल व्यक्ति को आगे के इलाज के लिए अस्पताल ले जाने से पहले फर्स्ट एड दिया गया। अधिकारी ने तेज रफ्तार को हादसे की वजह बताया।

इससे पहले शनिवार को, बलूचिस्तान और पंजाब से रिपोर्ट किए गए दो अलग-अलग सड़क हादसों में 23 लोग मारे गए और कई घायल हो गए थे। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पहली घटना में, बलूचिस्तान के ग्वादर के पास मकरान कोस्टल हाईवे पर एक पैसेंजर कोच पलटने से नौ लोगों की जान चली गई और 36 अन्य घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा ओरमारा के हुड्ड गोठ इलाके के पास हुआ, जब जिवानी से कराची जा रही एक कोच का कंट्रोल खो गया और वह पलट गई। यह गाड़ी अल उस्मान नाम की एक प्राइवेट ट्रांसपोर्ट कंपनी की थी। पंजाब के सरगोधा जिले में एक अलग दुखद घटना में, घने कोहरे के बीच एक मिनी-ट्रक के सूखी नहर में गिरने से कम से कम 14 लोग मारे गए। 

यह हादसा कोट मोमिन तहसील के घलापुर बंगला के पास हुआ, जहां बहुत कम विजिबिलिटी के कारण गाड़ी सड़क से उतर गई थी। रेस्क्यू अधिकारियों ने बताया कि सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य ने पास के अस्पतालों में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के समय, ट्रक में 23 लोग इस्लामाबाद से फैसलाबाद एक अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। कोहरे के कारण मोटरवे बंद होने की वजह से ड्राइवर ने लोकल रास्ता चुना था। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे, जो सभी इस्लामाबाद के रहने वाले थे।

 

Tags: Hadsa , Hadsa World , Accident , Road Accident

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD