Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

डा. राज कुमार ने चब्बेवाल, बसी कलां, कोट फतूही व बहिबलपुर में लाभार्थियों को सौंपे बढ़ी हुई पेंशन के चैक

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जरुरतमंदों का हाथ थामते हुए पेंशनरों की रकम की तीन गुणा

Dr. Raj Kumar Chabbewal,Congres, Punjab Congress, Hoshiarpur, Bassi Kalan, Kot Fatuhi, Behibalpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 31 Aug 2021

Last updated on: Aug 31, 2021, 00:00 IST

विधायक डा. राज कुमार ने आज चब्बेवाल, बसी कलां, कोट फतूही व बहिबलपुर में पंजाब सरकार की ओर से बढ़ी हुई पेंशन के चैक लाभार्थियों को सौंपते हुए कहा कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लोगों के साथ किया एक और वादा निभाते हुए पेंशन की रकम 1500 रुपए कर दी है जो कि जरुरतमंद व गरीब परिवारों को बड़ी सहायता है।इस मौके पर डा. राज कुमार चब्बेवाल ने कहा कि वर्ष 2017 में सत्ता संभालने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में राज्य सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन 500 रुपए से बढ़ा कर 750 रुपए प्रति माह की थी, जो कि अब 1500 रुपए कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इस मासिक वित्तिय मदद से प्रदेश में 27 लाख लाभार्थियों, जिनमें बुजुर्ग, विधवाओं, बेसहारा बच्चों व दिव्यांग लाभार्थी शामिल है, को पंजाब सरकार की ओर से हर माह सरकारी खजाने में से वार्षिक 4800 करोड़ रुपए सामाजिक सुरक्षा पेंशनों के लिए खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि 500 रुपए से बढ़ा कर पेंशन की रकम तीन गुणा करना राज्य सरकार का जरुरतमंदों व गरीबों की भलाई के क्षेत्र में प्रशंसनीय प्रयास है, जिससे लाखों परिवारों को आर्थिक मदद मुहैया होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने आशीर्वाद स्कीम के अंतर्गत लड़कियों की शादी के समय दी जाने वाली वित्तिय मदद को 21 हजार रुपए से बढ़ा कर 51 हजार रुपए कर दिया है, जो कि अपने-आप में एक ऐतिहासिक व बड़ा कदम है, जिससे लाभार्थियों को एक वित्तिय सहायता 1 जुलाई 2021 से शुरु हो चुकी है। उन्होंने बताया कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में आशीर्वाद स्कीम में दूसरी वृद्धि की गई हैं क्योंकि पहले यह रकम 15 हजार रुपए थी, जिसको 2017 में सत्ता संभालने के बाद 21 हजार रुपए किया गया था।इस मौके पर गांव बसी कलां के सरपंच विद्या देवी व पंचायत सदस्य, गांव कोट फतूही के सरपंच गुरमेल सिंह, गांव बहिबलपुर के सरपंच  सुरजीत सिंह, गांव सैदोपट्टी के सरपंच राम किशन, चब्बेवाल से शिव रंजन रोमी के अलावा सी.डी.पी.ओ रणजीत कौर, सुपरवाइजर अर्शदीप कौर, राज रानी आदि मौजूद थे।

 

Tags: Dr. Raj Kumar Chabbewal , Congres , Punjab Congress , Hoshiarpur , Bassi Kalan , Kot Fatuhi , Behibalpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD