Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा

 

पंजाब के राज्यपाल वी.पी. सिंह बदनौर ने औपचारिक विदाई समारोह के बाद अपना पद छोड़ा

VP Singh Badnore, Punjab Governor, Punjab Raj Bhavan, Amarinder Singh, Captain Amarinder Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 Aug 2021

Last updated on: Aug 30, 2021, 00:00 IST

पंजाब के राज्यपाल और यू.टी. चण्डीगढ़ के प्रशासक, श्री वी.पी. सिंह बदनौर ने अपना पाँच साल का कार्यकाल पूरा होने पर आज यहाँ अपना पद छोड़ दिया।श्री बदनौर ने 22 अगस्त, 2016 को पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चण्डीगढ़ के प्रशासक के तौर पर पद संभाला था।अपने भावनात्मक विदाई भाषण में, श्री बदनौर ने कहा कि वह पंजाब के राज्यपाल और यूटी चण्डीगढ़ के प्रशासक के तौर पर अपने पाँच सालों के कार्यकाल के दौरान पंजाब राज भवन, पंजाब सरकार और यू.टी. प्रसासन में अपने अधिकारियों द्वारा दिए गए संपूर्ण सहयोग के लिए उनके ऋणी रहेंगे। उन्होंने इन पाँच सालों के दौरान पंजाब और चण्डीगढ़ के लोगों द्वारा दिए गए सहयोग और प्यार के लिए उनका धन्यवाद किया।इस अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने श्री बदनौर द्वारा भेंट की गई कॉफी टेबल बुक द राज भवन पंजाब-ए गलोरियस जर्नी भी जारी की, जिसकी एक कॉपी मुख्यमंत्री को भेंट की गई। इस किताब में 1947 से अब तक के राज्यपालों के सभी महत्वपूर्ण कार्यों और अन्य विवरणों को शामिल किया गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री को ‘पंजाब राज भवन मिनी रॉक गार्डन-ए ट्रिब्यूट टू पद्मश्री नेक चंद’ नामक एक अन्य पुस्तक भी भेंट की गई। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख शख्सियतों में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रमुख सचिव, श्री सुरेश कुमार, मुख्य सचिव श्रीमती विनी महाजन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री तेजवीर सिंह, राज्यपाल के प्रमुख सचिव, श्री जे.एम. बालामुरुगन, यू.टी. प्रशासक के सलाहकार श्री धर्मपाल, गृह सचिव यूटी, श्री अरुण गुओता, एमसी कमिश्नर चण्डीगढ़, श्रीमती अनिन्दिता मित्रा, डीजीपी चण्डीगढ़, श्री प्रवीण रंजन और डायरैक्टर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पंजाब श्री कमल किशोर यादव के अलावा पंजाब, हरियाणा और यूटी चण्डीगढ़ के सेवारत वरिष्ठ और सेवानिवृत्त अधिकारी शामिल थे।श्री बदनौर और उनकी पत्नी श्रीमती अल्का सिंह को पंजाब राज भवन के अधिकारियों और स्टाफ ने औपचारिक विदाई दी।

 

Tags: VP Singh Badnore , Punjab Governor , Punjab Raj Bhavan , Amarinder Singh , Captain Amarinder Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD