Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

डिप्टी कमिश्नर ने जिला रोजगार ब्यूरो में पौधारोपण कर जिला स्तरीय 71वां वन महोत्सव मनाया

ब्यूरो में लगे रोजगार मेले में आए प्रार्थियों को वितरित किए नि:शुल्क पौधे

DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Apneet Riyait, Hoshiarpur, Aashika Jain, 71st Van Mahotsav
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 24 Aug 2021

Last updated on: Aug 24, 2021, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने आज जिला स्तरीय 71वां वन महोत्सव के दौरान जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो, सरकारी आई.टी.आई. जालंधर रोड होशियारपुर में पौधारोपण कर वन महोत्सव-2021 मनाया। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(शहरी विकास)-कम-कमिश्नर नगर निगम आशिका जैन, वन मंडल अधिकारी अमनीत सिंह व जिला रोजगार अधिकारी गुरमेल सिंह ने भी पौधारोपण किया। इस मौके पर उन्होंने नौजवानों को नि:शुल्क पौधे भी वितरित किए और वहां पर स्वयं सहायता ग्रुप की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी को भी देखा।डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि आज शहर में वन विभाग व नगर निगम के सहयोग से पौधारोपण  पौधारोपण किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज के विशेष दिन हम लोगों तक संदेश पहुंचाना चाहते हैं कि हरियाली के लिए पौधारोपण करना कितना जरुरी है क्योंकि हमारा वातावरण साफ सुथरा रखने में पेड़ों का विशेष महत्व है। 

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे कम से कम एक पौधा जरुर लगाएं और पौधा लगाने के बाद उसकी देखरेख भी यकीनी बनाएं। उन्होंने लोगों को अपने खास मौकों पर पौधा लगाने के लिए भी प्रेरित किया।उधर वन मंडल अधिकारी अमनीत सिंह ने बताया कि इस वर्ष वन मंडल होशियारपुर डिविजन के अंतर्गत आते अलग-अलग वनों व गांवों में 3,50,000 के करीब पौधे लगाए जा चुके हैं। इसके अलावा घर-घर हरियाली आई-एप के माध्यम से अलग-अलग संस्थाओं व जनता को 55 हजार पौधे दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि समैफ के अंतर्गत 40,000 पौधे किसानों को दिए जा चुके हैं व किसानों को वित्तिय सहायता देने के लिए सरकार की नीति के अनुसार रजिस्टर्ड किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज के दिन अलग-अलग स्थानों पर 16 हजार पौधे लगाए गए हैं। इस मौके पर प्लेसमेंट अधिकारी मंगेश सूद, कैरियर काउंसलर आदित्य राणा भी मौजूद थे। 

                                      

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Apneet Riyait , Hoshiarpur , Aashika Jain , 71st Van Mahotsav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD