Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कश्मीर के मुद्दे को लेकर गांधी परिवार स्पष्ट करे अपना रुख : हरपाल सिंह चीमा

Harpal Singh Cheema, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Jarnail Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 23 Aug 2021

Last updated on: Aug 23, 2021, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के वरिष्ठ नेता और विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अपने सलाहकारों के माध्यम से  कश्मीर को लेकर जो विवादास्पद टिप्पणी कर रहे हैं, इस संबंध में कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने सवाल करते हुए पूछा कि क्या गांधी परिवार भी कश्मीर पर भारत का  कब्जे होने की बात को स्वीकार करता है?।सोमवार को पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी और दिल्ली से विधायक जरनैल सिंह की मौजूदगी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए हरपाल सिंह चीमा ने आरोप लगाया कि पंजाब व पंजाब की जनता के महत्वपूर्ण मुद्दों के बजाय कश्मीर को लेकर इस तरह के अनावश्यक,गैर-जिम्मेदार बयान कांग्रेस और नवजोत सिंह सिद्धू की  सोची समझी साजिश है।ऐसा कर सिद्धू कांग्रेस के चुनावी वादों से पंजाब के लोगों का ध्यान भटकाना चाहते हैं क्योंकि लोगों ने नवजोत सिंह सिद्धू के अध्यक्ष बनने के बाद 2017 में कांग्रेस द्वारा किए गए लिखित वादों का हिसाब मांगना शुरू कर दिया है।

चीमा ने कहा कि सत्ता में रहकर भी विपक्षी पार्टी के तरह पेश आ रहे नवजोत सिंह सिद्धू को जब जमीनी हकीकत से जुड़े सवालों का सामना करना पड़ा तो सिद्धू ने अपने सलाहकारों के माध्यम से विवादास्पद टिप्पणी कर दी ताकि लोगों का ध्यान दूसरी तरफ भटक जाए और कुछ दिन और राहत मिल जाए।उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता ने नवजोत सिद्धू समेत कांग्रेस के सभी मंत्रियों से महंगी बिजली और घातक बिजली समझौते, बेरोजगारी, बेरोजगारी भत्ते, घर-घर रोजगार और नशा माफिया, बालू माफिया, केबल माफिया, परिवहन माफिया, जमीन माफिया,मंडी माफिया सहित चीनी माफिया बारे सवाल पूछे जा रहे हैं, जिनसे वे बचने के प्रयास किए जा रहे हैं।कांग्रेस सरकार के खराब प्रदर्शन पर बोलते हुए हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि बेरोजगार शिक्षक, पेंशन भोगी, कर्मचारी, कच्चे कर्मचारी, पैरालंपिक पदक विजेता, आंगनवाड़ी और आशा वर्कर, डॉक्टर, नर्स, पशु चिकित्सक, किसान, खेत मजदूर, दलित, व्यापारी सहित तमाम लोग धरने पर बैठे नवजोत सिद्धू से जवाब मांग रहे हैं, लेकिन  सिद्धू लोगों के सवालों से भागने की कोशिश कर रहे हैं।एक सवाल के जवाब में हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि वह पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के आधिकारिक सलाहकार नवजोत सिद्धू से सलाह किए बिना ऐसा विवादित बयान नहीं दे सकते। चीमा ने इसे नवजोत सिद्धू और उनके सलाहकारों द्वारा देश को बांटने की कोशिश करार दिया।

गन्ने का मूल्य प्रति क्विंटल 400 रुपए निर्धारित करे प्रदेश सरकार: हरपाल सिंह चीमा

आप ने गन्ने से संबंधित बैठकों में राणा गुरजीत का होना बिल्ली का दूध की रक्षा करने के समान बताया

विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा ने कैप्टन सरकार पर गन्ना किसानों को लेकर सरकार की मंशा साफ न होने का आरोप लगाते हुए कहा कि कहा कि गन्ने की कीमत पर किसानों और सरकार के बीच बैठकों में राणा गुरजीत सिंह की उपस्थिति दूध की रक्षा की जिम्मेदारी बिल्ली को देने के बराबर है।चीमा ने मांग की कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू और मंत्री सुखजिंदर सिंह सुखी रंधावा स्पष्ट करें कि राणा गुरजीत सिंह को गन्ना विकास बोर्ड और गन्ना मूल्य निर्धारण बैठकों में शामिल करने की क्या मजबूरी थी?क्या कांग्रेसी बताएंगे कि राणा गुरजीत सिंह की गन्ना मिलों पर किसानों का कितना करोड़ रुपये का बकाया है? उन्होंने आरोप लगाया कि राणा शुगर्स की देनदारी सबसे खराब है। फिर डिफाल्टर मिल मालिक से गन्ना किसानों के हितों की रक्षा की उम्मीद कैसे की जा सकती है।हरपाल सिंह चीमा ने मांग की कि राणा गुरजीत सिंह को गन्ना मूल्य निर्धारण बैठकों  से दूर किया जाए और गन्ना विकास बोर्ड से तुरंत हटा दिया जाए।चीमा के कहा कि  जब तक गन्ना मूल्य वृद्धि और बकाया भुगतान पर बैठकों में राणा गुरजीत सिंह जैसे चीनी मिल माफिया की उपस्थिति और हस्तक्षेप रहेगा, तब तक गन्ना किसानों को सही मूल्य मिलने और उनके हितों की रक्षा की उम्मीद नहीं की जा सकती है। चीमा ने सबसे कम कीमत का हवाला देते हुए गन्ने की कीमत एसएपी 400 रुपये प्रति क्विंटल तय करने की मांग की।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Jarnail Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD