Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब पुलिस ने खूनदान कैंप लगाकर मनाया स्वतंत्रता दिवस

Blood Donation Camp, Blood Camp, 75th Independence Day, Azadi ka Amrit Mahotsav, Punjab Armed Police, PAP, PGI Chandigarh, Gurmeet Singh Chauhan, Jatinder Singh Khaira, Dr Monica C Arora, Dr Lakhwinder Kaur, Blood Transfusion Unit
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 17 Aug 2021

Last updated on: Aug 17, 2021, 00:00 IST

‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत 75वें स्वतंत्रता दिवस के चल रहे जश्नों के हिस्से के तौर पर 82वीं और 13वीं बटालियन, पंजाब पुलिस की पंजाब आर्म्ड पुलिस (पीएपी) ने पी.जी.आई. चण्डीगढ़ के सहयोग से मंगलवार को यहाँ खूनदान कैंप लगाया।इस अवसर पर 100 से अधिक पुलिस कर्मियों ने नाम दर्ज करवाए और खूनदान किया।कैंप का उद्घाटन 82वीं बटालियन पीएपी के कमांडंट गुरमीत सिंह चौहान ने किया। इस अवसर पर 13वीं बटालियन पी.ए.पी के कमांडंट जतिन्दर सिंह खहरा, बटालियन के मैडीकल अफ़सर डॉः मोनिका सी. अरोड़ा और डॉः लखविन्दर कौर, डी.एस.पी. गुरविन्दर सिंह और डी.एस.पी. मनदीप कौर भी उपस्थित थे।इस अवसर पर बटालियन के गज़टिड अधिकारियों सहित सभी कर्मचारियों और सी.आई.एस.एफ. के जवानों ने हिस्सा लिया और खूनदान किया।डॉः मोनिका और पी.जी.आई. के डॉक्टरों की टीम ने भविष्य में ऐसे कैंपों की ज़रूरत पर ज़ोर दिया ताकि समाज में इस नेक कार्य के द्वारा लोगों को ख़ासकर थैलेसीमिक, गर्भवती महिलाओं, ब्लड कैंसर के मरीज़ों जिनको लगातार ख़ून चढ़ाने की ज़रूरत होती है, को ख़ून देकर मानवता की सेवा की जा सके।पी.जी.आई. के ब्लड ट्रांसफ्यूजन यूनिट की टीम ने खूनदान कैंप के इस कदम की सराहना की क्योंकि जरूरतमंद मरीज़ों के लिए हमेशा नाजुक समय में ख़ून की कमी रहती है और ऐसे हार्दिक प्रयासों के द्वारा न सिर्फ़ सप्लाई में तेज़ी आयेगी बल्कि देश की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उत्सव मनाने का यह सबसे बढ़िया ढंग भी है। 

 

Tags: Blood Donation Camp , Blood Camp , 75th Independence Day , Azadi ka Amrit Mahotsav , Punjab Armed Police , PAP , PGI Chandigarh , Gurmeet Singh Chauhan , Jatinder Singh Khaira , Dr Monica C Arora , Dr Lakhwinder Kaur , Blood Transfusion Unit

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD