Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा

 

शून्य लागत के साथ बेहतर आमदनी का जरिया है शहतूत की खेती : डॉ रामलाल मारकंडा

पर्यावरण संरक्षण के अलावा लाहौल में आर्थिक समृद्धि के नए द्वार खुलेंगे रेशम उत्पादन से

Dr. Ram Lal Markanda, Dr Ram Lal Markanda, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, BJP Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

केलांग , 16 Aug 2021

Last updated on: Aug 16, 2021, 00:00 IST

उद्योग विभाग (रेशम अनुभाग) के रेशम उद्यमिता विकास केंद्र बालीचौकी के तत्वावधान में आज उदयपुर में एक दिवसीय रेशम जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में तकनीकी शिक्षा, जनजातीय विकास एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ रामलाल मारकंडा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शहतूत की खेती ऐसा व्यवसाय है जिसमें शून्य लागत के साथ  आमदनी के बेहतरीन अवसर जुड़े हुए हैं।उन्होंने कहा कि शीतोष्ण जलवायु में शहतूत की खेती के पहले चरण में किन्नौर में शुरुआत हो चुकी है। अब लाहौल घाटी में भी इस व्यवसाय को प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रीनगर में इसे बड़े पैमाने पर अपनाया गया है और लाहौल की जलवायु भी वहां से मिलती-जुलती है।डॉ रामलाल मारकंडा ने कहा कि आने वाले कुछ वर्षों बाद करीब 37 करोड़ की इस समग्र योजना के पूरी तरह से कार्यान्वित हो जाने के बाद इस व्यवसाय को अपनाने वाले हरेक परिवार की सालाना आमदनी में कई  गुणा इजाफा होगा।उन्होंने बताया कि घाटी में 25 युवतियों का समूह तैयार किया गया है जो विभिन्न पंचायतों में महिलाओं के क्लस्टर बनाएगा।रेशम उत्पादन से जुड़े महिला मंडल को 5 लाख रुपए तक की सहायता राशि सेरी कल्चर रिसोर्स सेंटर के लिए भी प्राप्त हो सकेगी। जबकि 20 हजार रुपए सीड मनी के तौर पर भी मिलेंगे।विभाग द्वारा खेती के नए तौर तरीकों को लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा और योजना से जुड़ी अन्य स्कीमों के लाभ भी दिये जाएंगे। 

उन्होंने शिविर में उपस्थित महिलाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे इस योजना के साथ सक्रियता के साथ जुड़ें ताकि वे आर्थिक तौर पर अपने आप को स्वाबलंबी बना सकें। उन्होंने कहा कि घाटी में शहतूत की खेती को बढ़ावा मिलने से ना केवल पर्यावरण को और संरक्षण मिलेगा बल्कि आर्थिक समृद्धि के भी नए द्वार खुलेंगे। केंद्र सरकार ने अब वन क्षेत्र में भी शहतूत के पौधारोपण की अनुमति दे दी है। लोग अपने खेतों के साथ लगती अनुपयोगी भूमि में भी शहतूत के पौधे लगा सकते हैं।उन्होंने बताया कि आने वाले समय में लाहौल घाटी में रेशम विकास से संबंधित एक केंद्र भी खोला जाएगा ताकि इस केंद्र का सीधा लाभ यहां के किसानों को मिल सके। उन्होंने इस मौके पर शिविर में उपस्थित किसानों को निशुल्क किटें भी प्रदान की।इससे पूर्व रेशम विकास प्रभाग के उपनिदेशक बलदेव चौहान ने डॉ  रामलाल मारकंडा को इस मौके पर सम्मानित भी किया। शिविर के दौरान उपनिदेशक बलदेव चौहान के अलावा मंडलीय रेशम विकास अधिकारी डॉ अरविंद भारद्वाज और विजय चौधरी ने किसानों को शहतूत की खेती और रेशम उत्पादन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी। उप निदेशक बलदेव चौहान ने बताया कि इस महत्वकांक्षी योजना की विभिन्न स्कीमों के तहत 90 फ़ीसदी तक का अनुदान भी शामिल है। किसानों को मार्केटिंग की भी कोई कठिनाई नहीं रहेगी क्योंकि किसानों से उत्पाद विभाग सीधे तौर पर ले लेगा। इस मौके पर जनजातीय सलाहकार समिति के सदस्य शमशेर के अलावा अधिशासी अभियंता लोक निर्माण बीसी नेगी व अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

Tags: Dr. Ram Lal Markanda , Dr Ram Lal Markanda , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD