Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

त्योहारों की शुरूआत होने के मद्देनज़र वेरका ब्रांड ने छह और नई मिठाईयां बाज़ार में उतारीं

लोगों को मिलेगी किफायती कीमत पर गुणवत्ता भरपूर मिठाई : सुखजिन्दर सिंह रंधावा

Sukhjinder Singh Randhawa, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Government, Government of Punjab, Punjab Congress, MILKFED, Kamaldeep Singh Sangha, Cooperative Societies, Vikas Garg, Ramesh Aggarwal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Aug 2021

Last updated on: Aug 16, 2021, 00:00 IST

सहकारी संस्थान मिल्कफैड द्वारा अपने उत्पादों में निरंतर वृद्धि के साथ दायरे में किए जा रहे विस्तार की श्रृंखला में त्योहारों के सीज़न के मद्देनज़र आज वेरका ब्रांड द्वारा सारा साल बिक्री के लिए नई मिठाईयां लॉन्च की गईं। सहकारिता मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा, सहकारी सभाओं के रजिस्ट्रार विकास गर्ग और मिल्कफैड के एम.डी. कमलदीप सिंह संघा द्वारा यहाँ सैक्टर-34 स्थित मिल्कफैड के मुख्य दफ़्तर में वेरका ब्रांड की काजू बफऱ्ी, ब्राउन पेड़ा, सोन पापड़ी, मिल्क केक, नवरत्न लड्डू और मोतीचूर के लड्डू बाज़ार में उतारे।स. रंधावा ने बताया कि दिसंबर 2019 से सारा संसार कोविड महामारी से गुजऱ रहा है और इस समय के दौरान एक बात उभर कर सामने आई कि ग्राहकों का झुकाव डिब्बा-बन्द वस्तुओं की तरफ ज़्यादा बढ़ गया। मिल्कफैड ने इसी ज़रूरत को देखते हुए मिठाई, बेकरी और नमकीन आदि उत्पादों का उत्पादन और बिक्री सार्वजनिक निजी हिस्सेदारी (पी.पी.पी.) के आधार पर करने के लिए ज़रुरी कदम उठाते हुए चण्डीगढ़ स्वीट्स के साथ समझौता किया। इस समझौते के अधीन मिल्कफैड चण्डीगढ़ स्वीट्स से अपने ब्रांड वेरका के अधीन मिठाई, नमकीन और बेकरी आदि उत्पादों का उत्पादन करके सारा साल बिक्री रोयलटी के आधार पर करेगी। पी.पी.पी. के अधीन पार्टी द्वारा मिल्कफैड को एक साल में 30 करोड़ रुपए की मिठाई, नमकीन और बेकरी की बिक्री करने का लक्ष्य है और यह बिक्री न सिफऱ् राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी की जाएगी। मिठाईयों के बाद नमकीन और बेकरी उत्पाद बाज़ार में उतारे जाएंगे।

सहकारिता मंत्री ने आगे बताया कि वेरका द्वारा पहले दीवाली के त्योहार के अवसर पर ही मिठाई बनाई और बेची जाती थी, जबकि वेरका को पसंद करने वाले ग्राहक सारा साल इन उत्पादों की माँग करते थे। ग्राहकों की यह माँग भी अब पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पी.पी.पी. मॉडल के द्वारा लॉन्च किए गए इन उत्पादों से मिल्कफैड का बिना किसी निवेश के अपने ब्रांड के नाम से ही 30 करोड़ रुपए का टर्न ओवर बढ़ेगा और यह लाभ सीधा दूध उत्पादक किसानों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि उत्पादों के लिए कच्चा माल और इसकी शुद्धता पर कंट्रोल मिल्कफैड द्वारा ही किया जाएगा।मिल्कफैड के एम.डी. कमलदीप सिंह संघा ने कहा कि मंदी के दौर में मिल्कफैड द्वारा मिल्क प्लांटों के आधुनिकीकरण और इनकी क्षमता बढ़ाने के लिए 254 करोड़ रुपए की लागत के साथ कई विकास और विस्तार प्रोजैक्ट जालंधर, लुधियाना, मोहाली और पटियाला डेरियों में चल रहे हैं। इसके अलावा 138 करोड़ रुपए की लागत से बस्सी पठाना में मेगा डेयरी प्रोजैक्ट इस महीने के अंत तक मुकम्मल हो रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले मिल्कफैड द्वारा वेरका डेयरी व्हाईटनर, प्रसिद्ध हल्दी दूध, विभिन्न किस्मों के पीओ दूध की पी.पी.बोतलें और असली फल वाली आईस क्रीम्ज़ को सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया था।सहकारी सभाओं के रजिस्ट्रार विकास गर्ग ने कहा कि कोविड-19 महामारी के समय में देश का पूरा उद्योग और सेवा क्षेत्र आर्थिक मंदी से जूझ रहा था, परन्तु मिल्कफैड पंजाब ने दूध उत्पादकों की सेवा हेतु साल 2020-21 में पिछले साल की अपेक्षा 17 प्रतिशत और अधिक दूध खरीदा और इस कठिन समय में दूध उत्पादकों के लिए दूध की खरीद रेट वाजिब रखने में बहुत बढिय़ा भूमिका निभाई।चण्डीगढ़ स्वीट्स के एम.डी. रमेश अग्रवाल ने कहा कि भारत से बाहर कनाडा, अमरीका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और खाड़ी मुल्कों में वेरका ब्रांड की बहुत माँग थी और आज इन ब्रांडों के लॉन्च होने से अब देश के साथ विदेशी ग्राहकों की काफी पूरानी माँग पूरी हो गई है।

 

Tags: Sukhjinder Singh Randhawa , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Government , Government of Punjab , Punjab Congress , MILKFED , Kamaldeep Singh Sangha , Cooperative Societies , Vikas Garg , Ramesh Aggarwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD