Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

कैबिनेट मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ द्वारा पूरी तरह से एयर कंडिशन्ड हाई स्मार्ट स्कूल का उद्घाटन

स्कूल में आकर्षण का केंद्र बन रहे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लासरूम, एजुकेशनल पार्क

Gurpreet Singh Kangar, 75th Independence Day, Independence Day, Independence Day of India, India At 75, Azadi ka Amrit Mahotsav, Independence Day India2021, #IndependenceDayIndia, #IndiaAt75, #15August, #IndiaIndependenceDay, #IndependenceDay2021, #AzadiKaAmritMahotsav, #75YearsOfIndependence, National Flag, 15 August
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बोड़ावाल/बुढलाडा (मानसा) , 15 Aug 2021

Last updated on: Aug 15, 2021, 00:00 IST

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ ने बुढलाडा के गांव बोड़ावाल में पंजाब के पहले पूर्ण वातानुकूलित सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य में शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने के लिए अथक प्रयास कर रही है और गवर्नमेंट हाई स्मार्ट स्कूल बोड़ावाल का यह खूबसूरत अत्याधुनिक स्कूल भी सरकार के प्रयत्नों की शानदार गवाही दे रहा है।  उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों में जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई हैं जिससे पंजाब शिक्षा के मामले में देश का अग्रणी राज्य बन गया है। कैबिनेट मंत्री श्री कांगड़ ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र की बेहतरी के लिए निरंतर प्रयासों के कारण, पंजाब के सरकारी स्कूल अब निजी स्कूलों से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और सरकारी स्कूलों में दाखला दर में जबरदस्त वृद्धि हुई है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मानसा जिले के कुल 195 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में से 192 विद्यालयों और 294 प्राथमिक विद्यालयों में से 288 को स्मार्ट विद्यालयों को दर्जा मिल गया है। 

उन्होंने सरकारी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों और स्टाफ को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कोविड महामारी के संकटपूर्ण समय के बावजूद शिक्षकों और छात्रों ने कड़ी मेहनत करना जारी रखा और शैक्षणिक स्तर पर अच्छे परिणाम हासिल किए।इस बीच, श्री कांगड़ ने स्कूल परिसर का दौरा किया और बिजली बचाने के लिए स्थापित सोलर पावर प्लांट, एजुसेट  रूम, कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास रूम, लाइब्रेरी, साइंस लैब, लैंग्वेज लैब, स्मार्ट गेट, एजुकेशनल पार्क आदि का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा जारी 20 लाख रुपये की अनुदान राशि से प्रधानाध्यापक समेत पूरे स्टाफ ने ग्राम पंचायत और अन्य सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से स्कूल का कायाकल्प किया है जो एक सराहनीय पहल है. उन्होंने स्कूल परिसर में बने बैडमिंटन हॉल में छात्रों के साथ बैडमिंटन भी खेला।समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री ने जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती अंजू गुप्ता, स्कूल के प्रधानाध्यापक श्री हरजिंदर सिंह विरदी और ग्राम सरपंच एस. गुरमेल सिंह को विशेष सम्मान दिया गया। समारोह के दौरान डिप्टी कमिश्नर श्री मोहिंदर पाल, एसएसपी डॉ. नरेंद्र भार्गव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रीमती रंजीत कौर भट्टी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. मंजू बांसल,उपाध्यक्ष पंजाब राज्य सफाई कर्मचारी आयोग श्री राम सिंह सरदुलगढ़, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री बोघ सिंह, श्री माइकल गागोवाल , एसडीएम श्री काला राम कांसल के साथ साथ विभिन्न समाज सेवा संगठनों को भी सम्मानित किया गया।

 

Tags: Gurpreet Singh Kangar , 75th Independence Day , Independence Day , Independence Day of India , India At 75 , Azadi ka Amrit Mahotsav , Independence Day India2021 , #IndependenceDayIndia , #IndiaAt75 , #15August , #IndiaIndependenceDay , #IndependenceDay2021 , #AzadiKaAmritMahotsav , #75YearsOfIndependence , National Flag , 15 August

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD