Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

77वें गणतंत्र दिवस पर प्रदेश भर में फहराया तिरंगा, मंत्रियों ने किया ध्वजारोहण

गणतंत्र दिवस समारोहों में लिया विकास और राष्ट्रनिर्माण का संकल्प

Anil Vij, Harvinder Kalyan, Rao Narbir Singh, Dr Arvind Kumar Sharma, Dr Krishan Lal Middha, Shruti Choudhary, Rajesh Nagar, Krishan Kumar Bedi, Mahipal Dhanda, Arti Singh Rao, Shyam Singh Rana, 77th Republic Day, Republic Day of India, Republic Day 2026, Republic Day Parade 2026, National flag, Krishan Lal Panwar,Vipul Goel
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 26 Jan 2026

Last updated on: Jan 28, 2026, 11:18 IST

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज प्रदेश भर में हर्षोल्लास, देशभक्ति और गरिमा के साथ समारोह आयोजित किए गए। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष एवं राज्य सरकार के मंत्रियों ने विभिन्न जिलों में मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली तथा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया।

इस दौरान वक्ताओं ने संविधान निर्माताओं, स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि भारतीय संविधान समानता, न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों का मार्गदर्शन करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में हरियाणा सरकार ‘विकसित भारत–विकसित हरियाणा’ के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राज्य सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, रोजगार, बुनियादी ढांचे तथा किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीब वर्ग के उत्थान हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी गई।

संविधान ने हमें न्याय, स्वतंत्रता, समानता के दिए मौलिक अधिकार:-विधानसभा अध्यक्ष  हरविन्द्र कल्याण  

विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि भारतीय संविधान हमारे देश का वो महत्वपूर्ण दस्तावेज है, वो ग्रंथ है, जो देश के शासन, नागरिकों के अधिकारों और सरकार के ढांचे को परिभाषित करता है। हमारा संविधान नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता और न्याय जैसे मूलभूत अधिकार प्रदान करता है। यह सरकार के तीन अंगों (विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका) के बीच शक्तियों का विभाजन करता है। 

संविधान देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए आवश्यक है। संविधान देश के विकास और प्रगति के लिए आवश्यक है, क्योंकि यह सरकार को नीतियों भी और कार्यक्रमों को लागू करने के लिए एक ढांचा प्रदान करता है। इसलिए यह ज़रूरी है कि आज देश का हर नागरिक भी खुद को संवैधानिक मूल्यों के साथ जोड़ कर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहते हुए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करे। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष सोमवार को करनाल में आयोजित 77 वें गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

संविधान ने भारत को एक संप्रभु, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में स्थापित किया : अनिल विज

यमुनानगर में आयोजित समारोह में ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ भारतीय संविधान देश को न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मजबूत स्तंभ प्रदान करता है। उन्होंने संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सहित संविधान सभा के सभी सदस्यों को नमन करते हुए कहा कि उनके अथक परिश्रम से ही देश का लोकतांत्रिक ढांचा सुदृढ़ हुआ है।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि बिजली आम नागरिक की बुनियादी आवश्यकता बने। एटी एंड सी लॉस 30.3 प्रतिशत से घटकर 9.97 प्रतिशत रह गया है। "म्हारा गांव-जगमग गांव" योजना के तहत 6,019 गांवों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। उन्होंने बताया कि यमुनानगर में 800 मेगावाट की अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल इकाई की आधारशिला 14 अप्रैल 2025 को रखी गई। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर रूफटॉप पर 30,000 से 78,000 रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है और अब तक 37,308 सोलर रूफटॉप लगाए जा चुके हैं।

हरियाणा विकास की नई ऊंचाइयों पर: सैनिक कल्याण से लेकर गरीब कल्याण तक, हर क्षेत्र में ऐतिहासिक फैसले: कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार

 हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर पानीपत में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ‘सबका साथ-सबका विकास’ और ‘हरियाणा एक-हरियाणवी एक’ के मंत्र पर चलते हुए सुशासन से सेवा का संकल्प लेकर कार्य कर रही है। परिवार पहचान पत्र के माध्यम से पात्र परिवारों को घर बैठे योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

गरीब की बेटी की शादी के लिए 71 हजार रुपये शगुन, बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांगों को 3200 रुपये मासिक पेंशन, चिरायु कार्ड, बीपीएल कार्ड और किसानों को फसल भुगतान सीधे खाते में भेजा जा रहा है। स्वास्थ्य क्षेत्र में किडनी रोगियों के लिए निशुल्क डायलिसिस सुविधा, आयुष्मान भारत चिरायु योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य लाभ दिया जा रहा है। हैप्पी योजना के तहत हरियाणा रोडवेज बसों में 1000 किलोमीटर तक मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की गई है।

राज्य के औद्योगिक विकास को गति देने के लिए ईज आफ डूइंग बिजनेस का इको सिस्टम तैयार : राव नरबीर सिंह

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने नारनौल में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने कहा कि उद्योग अर्थव्यवस्था का मूल आधार हैं। सरकार ने हरियाणा के औद्योगिक विकास को गति देने के लिए ईज आफ डूइंग बिजनेस का एक इको सिस्टम तैयार किया है। 

प्रमाण पत्र, लाइसेंस और अनुमति देने में अड़चन पैदा करने वाले अनेक नियमों और प्रक्रियाओं को खत्म कर एक ही छत के नीचे उद्योगपतियों को लाभ देने का कार्य किया जा रहा है। आज हरियाणा में निवेशकों को सेवाएं ऑनलाइन प्रदान की जा रही हैं और उन्हें सभी स्वीकृतियां भी निर्धारित अवधि में देना सुनिश्चित किया गया है। 

आज हरियाणा देश-विदेश के निवेशकों की पहली पसंद बन कर उभरा है। हम अगले माह ही अपनी उद्योग नीति में भूतपूर्व संशोधन व बदलाव करने जा रहे हैं। उद्यमियों को सभी प्रकार अनापत्ति प्रमाण पत्र दिलवाने की जिम्मेदारी उद्योग व वाणिज्य विभाग को दी जाएगी। इसके अलावा अगर एनओसी 45 दिन की निर्धारित अवधि में ऑनलाइन प्राप्त नहीं होता है तो उसे डीम्ड अप्रूवल समझा जाएगा और उद्योगपति अपनी ईकाई स्थापित करने की प्रक्रिया में आगे बढ़ सकेगा।

हिसार में धूमधाम के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह, शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने फहराया तिरंगा

गणतंत्र दिवस के मौके पर हिसार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की।  शिक्षा मंत्री ने कहा कि संविधान में प्रत्येक नागरिक को समान न्याय, स्वतंत्रता और समानता का अधिकार प्रदान किया। संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर सहित संविधान सभा के तमाम सदस्यों को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि इसी संविधान ने हमें न्याय, स्वतंत्रता, समानता के मौलिक अधिकार दिए। इसी दिन भारत विश्व का सबसे बड़ा संप्रभुता सम्पन्न, लोकतांत्रिक गणराज्य बना। 

आज देश ने मिसाईलें ही नहीं बनाई, बल्कि चन्द्रयान, सूर्ययान और मंगलयान जैसे मिशन भी सफलतापूर्वक संचालित किए हैं। भारत चन्द्रमा के दक्षिणी धुव्र पर चंद्रयान 3 उतारने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। देश की सीमाओं की सुरक्षा करने वाले वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि युद्ध के दौरान शहीद हुए हरियाणा के सैनिकों और अर्धसैनिक बलों के जवानों तथा अग्निवीरों की अनुग्रह राशि एक करोड़ रुपये कर दी गई है। अग्निवीरों के लिए सीधी भर्ती में 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है।

भारत  दुनिया में बड़ी ताकत के रूप में उभरा: कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्री श्री विपुल गोयल ने सिरसा में बतौर मुख्यातिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराया।  इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद से ही भारत दुनिया में एक बड़ी ताकत के तौर पर अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहा है। इसका श्रेय हमारे उन राजनेताओं, कर्मठ किसान-मजदूरों, कारीगरों तथा वैज्ञानिकों को जाता है जिन्होंने दिन-रात एक करके इस देश को विकास की गति प्रदान की। 

उन्होंने कहा कि विकसित भारत गारंटी रोजगार आजीविका मिशन ग्रामीण योजना को नए रूप में क्रियान्वित किया गया है। अब ग्रामीणों को 100 दिन के बजाय 125 दिन का रोजगार मिलेगा। यह बहुत ही कारगर महत्वाकांक्षी योजना है। इसमें प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

संविधान लागू होने से नागरिकों को मिले मौलिक अधिकार :- सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा

 हरियाणा के सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि आज के दिन 76 वर्ष पूर्व 1950 में लागू हुए संविधान से भारत विश्व का सबसे बड़ा संप्रभुता संपन्न, लोकतांत्रिक गणराज्य बना तथा इसी दिन से संविधान से नागरिकों को न्याय, स्वतंत्रता व समानता की मौलिक अधिकार प्राप्त हुये। आज संपूर्ण राष्ट्र उन महापुरुषों को नमन करता है, जिन्होंने देश को स्वतंत्रता दिलवाने एवं भारतीय संविधान को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

डॉ. अरविंद शर्मा रोहतक में  गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराने के उपरांत जिला वासियों को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने शहर के विभिन्न चौक पर पहुंचकर विभिन्न महापुरुषों को पुष्प अर्पित किये तथा मदवि स्थित राज्य स्तरीय युद्ध स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कार्यक्रम में वीर नारियों, शहीदों के परिजनों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महानुभावों को सम्मानित किया।

77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री ने गिनाईं किसान हितैषी उपलब्धियाँ

हरियाणा के कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने सोनीपत में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्यातिथि तिरंगा फहराते हुए देश-प्रदेश और जिलावासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी। कृषि मंत्री ने कहा कि  प्राकृतिक खेती को बढावा देने के लिए प्राकृतिक खेती क्षेत्र का दायरा बढाकर एक लाख एकड़ करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 

प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसानों को देशी गाय की खरीद पर दी जाने वाली राशि 30 हजार रुपए की गई है। बेसहारा पशुओं के पुनर्वास और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए लगभग 70 करोड़ रुपए की राशि व्यय की जा रही है। उन्होंने कहा कि  मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादन प्रोत्साहन योजना के तहत सहकारी दुग्ध समितियों के दुग्ध उत्पादकों को 68.75 करोड़ रुपए की राशि प्रदान की जा चुकी है। बागवानी प्रौद्योगिकियों के प्रदर्शन हेतु 9 उत्कृष्ट केन्द्र स्थापित किए जा चुके हैं तथा 3 उत्कृष्ट केन्द्रों पर कार्य जारी है। हरियाणा देश का पहला राज्य है जहां फलों एवं सब्जियों की पूरी आपूर्ति श्रृंखला तैयार की जा रही है।

सेनानियों के बलिदान से ही मिला है गणतंत्र दिवस मनाने का गौरवशाली अवसर : रणबीर गंगवा

 प्रदेश के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने भिवानी में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सेनानियों के बलिदान से ही हमें गणतंत्र दिवस मनाने का गौरवशाली अवसर मिला है। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने परिवहन, उद्योग, खेल, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि एवं बागवानी, बिजली, पेयजल, सिंचाई आदि जनता से सीधे रूप से जुड़ी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। कैबिनेट मंत्री ने अपने संबोधन से नागरिकों को स्वदेशी वस्तुएं अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत देश को आत्मनिर्भर बनाने में हर नागरिक का योगदान जरूरी है।

अमर शूरवीरों के सपनों को साकार करने के लिए हमें देश और प्रदेश की तरक्की में देना होगा अपना अहम योगदान: कृष्ण कुमार बेदी

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को संदेश देते हुए कहा कि आज का यह ऐतिहासिक दिन देशवासियों को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ने के लिए साहस और प्रेरणा देता है। इस दिन हम उन महापुरुषों को भी याद करते हैं, जिन्होंने भारत को स्वतंत्रता दिलवाने और भारतीय संविधान को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनकी बदौलत ही भारत आज एक गणराज्य कहलाता है। 

इस देश के वीरों, स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों के बलिदान के कारण ही आज सभी भारतवासी खुली हवा में सांस ले रहे है, इन शूरवीरों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इन शूरवीरों के सपनों को साकार करने के लिए हमें देश और प्रदेश की तरक्की में अपना योगदान देना होगा। कैबिनेट मंत्री सोमवार को कुरुक्षेत्र में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में बोल रहे थे।                 

हरियाणा सरकार विकास, समृद्धि और सशक्तिकरण की और अग्रसर: कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी

हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने  गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि अमर शहीद शूरवीरों के सपनों को साकार करने लिए प्रत्येक प्रदेशवासी को अपना योगदान देना होगा। इस देश के वीरों, स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों के बलिदान के कारण ही आज सभी भारतवासी खुली हवा में सांस ले रहे है, इन शूरवीरों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। 

इन शूरवीरों के सपनों को साकार करने के लिए हमें देश और प्रदेश की तरक्की में अपना योगदान देना होगा। आज का यह ऐतिहासिक दिन देशवासियों को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ने के लिए साहस और प्रेरणा देता है। इसलिए इस हमें उन महापुरुषों को याद करना चाहिए, जिन्होंने भारत को स्वतंत्रता दिलवाने और भारतीय संविधान को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 

इन महान सपूतों के कारण ही आज हम खुली हवा में सांस ले रहे है।  हरियाणा सरकार विकास, समृद्धि और सशक्तिकरण की और अग्रसर है। सरकार द्वारा अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ अविलंब तरीके से पहुंचाया जा रहा है। हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने सोमवार को जींद में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में बोल रही थी।

गणतंत्र दिवस कर्तव्यों की याद दिलाने का दिन : आरती सिंह राव

फरीदाबाद में मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करते हुए स्वास्थ्य मंत्री सुश्री आरती सिंह राव ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि संविधान में निहित अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत रक्षा एवं अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बन रहा है। चंद्रयान-3 की सफलता का उल्लेख करते हुए उन्होंने इसे हर भारतीय के लिए गर्व का विषय बताया।

उन्होंने कहा कि हरियाणा ने भी सामाजिक और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। स्वतंत्रता संग्राम में प्रदेश के योगदान को सम्मान देने हेतु अंबाला में स्वतंत्रता संग्राम स्मारक का निर्माण तथा महेंद्रगढ़ के नसीबपुर गांव में शहीद राव तुलाराम स्मारक निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।

भारत आज वैश्विक स्तर पर सशक्त राष्ट्र : डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा

फतेहाबाद में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद से भारत ने विश्व में एक मजबूत राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश चहुंमुखी विकास कर रहा है तथा चंद्रयान, सूर्ययान और मंगलयान जैसे अभियानों से भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है।

विकसित भारत-विकसित हरियाणा के संकल्प को सिद्धि तक पहुचाएं : राजेश नागर

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री श्री राजेश नागर ने ने झज्जर  बतौर  मुख्य अतिथि तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। राज्य मंत्री श्री राजेश नागर ने अपने संबोधन में कहा कि भारत आज विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक गणराज्य होने के साथ-साथ विकसित देश बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। 

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने आत्मनिर्भरता, सुशासन, विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं, जो प्रत्येक नागरिक के लिए गर्व का विषय हैं। उन्होंने कहा कि इस पावन अवसर पर हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि हम संविधान के मूल्यों का पालन करते हुए देश और प्रदेश के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। 

 

Tags: Anil Vij , Harvinder Kalyan , Rao Narbir Singh , Dr Arvind Kumar Sharma , Dr Krishan Lal Middha , Shruti Choudhary , Rajesh Nagar , Krishan Kumar Bedi , Mahipal Dhanda , Arti Singh Rao , Shyam Singh Rana , 77th Republic Day , Republic Day of India , Republic Day 2026 , Republic Day Parade 2026 , National flag , Krishan Lal Panwar , Vipul Goel

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD