Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

चंडीगढ़ कांग्रेस को झटका, आप में शामिल हुए पूर्व मेयर प्रदीप छाबड़ा

आप के संयोजक तथा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया स्वागत

Arvind Kejriwal, Jarnail Singh, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Pradeep Chhabra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 13 Aug 2021

Last updated on: Aug 13, 2021, 00:00 IST

चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी (आप) ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। चंडीगढ़ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और चंडीगढ़ नगर निगम के पूर्व मेयर प्रदीप छाबड़ा शुक्रवार को कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रदीप छाबड़ा का आम आदमी पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया।इस मौके पर आप की राष्ट्रीय संगठनात्मक टीम निर्माण के प्रभारी,दुर्गेश पाठक, जरनैल सिंह, पंजाब मामलों के प्रभारी और विधायक, प्रेम गर्ग, चंडीगढ़ इकाई के अध्यक्ष, चंद्रमुखी शर्मा (पूर्व पार्षद) सहित अन्य आप नेता भी उपस्थित थे।चंडीगढ़ यू.टी. में आप की पूरी टीम को बधाई देते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पार्टी की चंडीगढ़ इकाई दिन-ब-दिन मजबूत होती जा रही है। टीम के सकारात्मक प्रयासों की बदौलत आम आदमी पार्टी आने वाले चंडीगढ़ एमसी चुनाव में दिल्ली की जीत को दोहराएगी।इस मौके पर छाबड़ा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार ने पूरे देश को साबित कर दिखाया है कि काम की राजनीति क्या और कैसी होती है। छाबड़ा ने आम आदमी पार्टी (आप) को भारतीय राजनीति में एक नई उम्मीद करार दिया और पार्टी नेताओं को आश्वासन दिया कि आगामी एमसी चुनावों में अधिक से अधिक सीटें जीतकर अरविंद केजरीवाल  की झोली में डालेंगे।

 

Tags: Arvind Kejriwal , Jarnail Singh , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Pradeep Chhabra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD