Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

कांग्रेस को दुआबा से बड़ा झटका, पूर्व काउंसिल अध्यक्ष अपने साथी काउंसलरों के साथ आप में हुए शामिल

Jarnail Singh, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Jai Kishan Singh Rodi, Harchand Singh Barsat
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 Aug 2021

Last updated on: Aug 04, 2021, 00:00 IST

सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस को दुआबा से तगड़ा झटका देते हुए नवांशहर नगर काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोहन बुधवार को अपने साथी काउंसलरों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। दिल्ली से पंजाब मामलों के प्रभारी विधायक जरनैल सिंह, दिल्ली के विधायक जय कृष्ण सिंह रोड़ी और राज्य महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने बुधवार को यहां पार्टी कार्यालय में पार्टी में शामिल हुए सभी नेताओं का स्वागत किया। ललित मोहन पाठक और अन्य नेताओं का स्वागत करते हुए, विधायक जरनैल सिंह ने कहा कि आज 'दिल्ली मॉडल' पूरे देश में एक मिसाल बन गया है। इसी तर्ज पर हम पंजाब में भी काम करेंगे और उसके खजाने को भी भरेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग आप में शामिल हो रहे हैं क्योंकि वे पार्टी की जनहितैषी नीतियों और केजरीवाल सरकार के काम से प्रभावित हैं। लोग चाहते हैं पंजाब में 2022 में आप की सरकार बने ताकि उन्हें भी दिल्ली की तरह सुविधाएं मिल सकें। प्रदेश महासचिव हरचंद सिंह बरशट ने बताया कि नवांशहर से दो बार नगर काउंसिल अध्यक्ष और मौजूदा पार्षद ललित मोहन पाठक अपने साथी पार्षद विनोद कुमार पिंका, बलविंदर कुमार, पूर्व पुलिस अधिकारी व पार्षद मोहिंदर सिंह और लखविंदर लद्दड़ लक्की आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं।

 

Tags: Jarnail Singh , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Jai Kishan Singh Rodi , Harchand Singh Barsat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD