Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मालवा में कांग्रेस को एक और झटका, मनप्रीत बादल के साथी जगरूप सिंह गिल हुए आप में शामिल

7 बार कांउसलर, जिला बार एसोसिएशन के प्रधान तथा बठिंडा इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रहे चुके हैं जगरूप गिल

Harpal Singh Cheema, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Meet Hayer, Prof Baljinder Kaur, Rupinder Kaur Ruby, Harchand Singh Barsat
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ , 02 Aug 2021

Last updated on: Aug 02, 2021, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी ने मालवा एरिया में कांग्रेस को बडा झटका दिया है। कैप्टन अमरिंदर के करीबी गुरमीत सिंह खुडिया के बाद वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के साथी तथा बठिंडा इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन जगरूप सिंह गिल सोमवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। कांग्रेस के पूर्व नेता का आदमी पार्टी के सीनियर नेता व नेता विपक्ष हरपाल सिंह चीमा, पंजाब प्रभारी जरनैल सिंह सहित विधायक मीत हेयर, प्रोफेसर बलजिंदर कौर, रुपिंदर कौर रूबी तथा सूबे के जरनल सेक्रेटरी हरचंद सिंह बरशट  ने सोमवार को पार्टी कार्यालय में औपचारिक तौर  पर आप में  शामिल होने पर उनका स्वागत किया। जगरूप सिंह गिल तथा उनके सैकड़ों समर्थकों का स्वागत करते हुए हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि जो लोग पंजाब की खुशहाली चाहते हैं, उनका आप में स्वागत है। चीमा ने कहा कि खुडियां तथा गिल के आप में शामिल होने से बठिंडा सहित पूरे मालवा में कांग्रेस पार्टी को बडा झटका लगा है। जगरूप सिंह गिल, जिला बार एसोसिएशन के प्रधान सहित नगर काउंसिल के प्रधान भी रह चुके हैं। इसके अलावा जगरूप सिंह गिल 1979 से अब तक काउंसलर बनते आ रहे हैं। इस बार वह 7वीं बार कॉउंसलर  बने हैं।

इस मौके पर पंजाब के इंचार्ज तथा दिल्ली के विधायक जरनैल सिंह ने कहा कि बादल तथा कांग्रेस के माफिया राज से सूबे के लोग परेशान हो चुके हैं तथा आम आदमी पार्टी को राज्य के उज्जवल भविष्य के रूप में देख रहे हैं। इसलिए आज आप का काफिला दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। आप में शामिल होने के बाद जगरूप सिंह गिल ने कहा कि पंजाब बदलाव की लहर  है। हम मालवा सहित पूरे पंजाब में आम आदमी पार्टी का साथ देंगें। क्योंकि पंजाब के लोग बेसब्री से आप की सरकार बनने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम राजनीति करने की बजाए पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करेंगे ताकि पंजाब से भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म किया जा सके। साथ ही राज्य में बंद पडी फैक्ट्रियों को फिर से चालू किया जाए। बता दें कि बीते रोज मालवा से कांग्रेस को उस वक्त बडा झटका लगा था, जब  पिछले विधानसभा चुनावों में कैप्टन अमरिंदर सिंह के हल्के से कवरिंग उम्मीदवार रहे तथा पूर्व लोकसभा सांसद जगदेव सिंह खुडियां के बेटे गुरमीत सिंह खुडिया आप में शामिल हो गए। इस मौके पर नील गर्ग, राकेश पुरी, एडवोकेट नवदीप जींदा, अमरदीप सिंह राजन, अमृतलाल अग्रवाल, एमएल जिंदल, एडवोकेट गुरप्रीत रिंपल, बलजीत सिंह बल्ली, गोंबिंदर सिंह, संदीप गुप्ता, महेंद्र सिंह फूलो मीठी उपस्थित थे।

आप का माझा में भाजपा को करारा झटका

आप ने सोमवार को माझा में भारतीय जनता पार्टी, भाजपा को करारा झटका देते हुए भाजपा के गुरदासपुर से जिला उप प्रधान हरविंदर सिंह मल्ली तथा जिला महामंत्री हरबंस सिंह के अलावा पंचायती राज के उप प्रधान मंगल सिंह सहूर (डेरा बाबा नानक) को पार्टी में शामिल कर लिया। हरविंदर सिंह मल्ली मिशन मोदी के मंडल प्रधान तथा हलका प्रभारी डेरा बाबा नानक सहित कई अहम पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पार्टी के जिला जनरल सेक्रेटरी सूबेदार कुलवंत सिंह (दीना नगर) की मौजूदगी में नेता विपक्ष हरपाल सिंह चीमा,पंजाब प्रभारी तथा सूबे के जनरल सेक्रेटरी हरचंद सिंह बरसट  ने भाजपा छोडक़र आप में शामिल हुए इन नेताओं का स्वागत किया।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Meet Hayer , Prof Baljinder Kaur , Rupinder Kaur Ruby , Harchand Singh Barsat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD