Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कांग्रेस भाजपा नेताओं द्वारा जातिसूचक शब्दों का अपमान बर्दास्त नहीं करेगी बसपा: जसवीर सिंह गढ़ी

गरीब सिक्खन के सम्मान में आशीर्वाद यात्रा मोटरसाइकिल रैली 7 अगस्त को

Jasvir Singh Garhi, BSP, Bahujan Samaj Party, BSP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 01 Aug 2021

Last updated on: Aug 01, 2021, 00:00 IST

बहुजन समाज पार्टी जिला अमृतसर एवं तरनतारन संगठनात्मक समीक्षा बैठक प्रदेश महासचिव मनजीत सिंह अटवाल की अध्यक्षता में हुई।इस मीटिंगमें प्रदेश अध्यक्षस.जसवीर सिंह गढ़ी जी पहुंचे और हल्कावाइज जत्थेबंदक ढांचे की समीक्षा की।इस अवसर पर  बसपा वर्करों के भारी तादाद में जनसमूह को सम्बोधित करते हुए स.गढ़ी जी ने कहा एक बड़ी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सांसद श्री रवनीत सिंह बिट्टू और भाजपा के केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप द्वारा श्री चमकौर साहिब और श्री आनंदपुर साहिब की सीटों,जो कि शिरोमणि के साथ गठबंधन में बहुजन समाज पार्टी के हिस्से में आई हैं, उन पर पंथिक-गैर-पंथिक और पवित्र-अपवित्र जैसी भाषा का उपयोग करके बहुजन समाज के अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के लोगों को अपमानित करने की कोशिश की है। बहुजन समाज के लोग इसे कभी माफ नहीं करेंगे।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पंजाब सरकार और कांग्रेस पार्टी ने रवनीत बिट्टू के खिलाफ और भाजपा ने केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।इसके बजाय, कांग्रेस दलितों को भरमाने के लिए दलित भलाई बोर्ड बनाकर बजट में हिस्सा देने के बेतुके बयान दे रही है। क्योंकि कांग्रेस पांच बजट पेश कर चुकी है।इस श्रृंखला में आप नेता द्वारा असंवैधानिक बयान देना और उक्त नेता के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करना बाबा साहब अम्बेडकर और उनके करोड़ों अनुयायियों का अपमान है।

स.गढ़ी ने कहा कि बसपा गुरुओं और महापुरुषों के लक्ष्य और सोच को लेकर चलने वाली पार्टी है,जो अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और गरीबों के लिए सामाजिक परिवर्तन और आर्थिक मुक्ति के उद्देश्य के लिए लड़ रही है। इसी के तहत बहुजन समाज के सम्मान में आशीर्वाद यात्रा मोटरसाइकिल रैली 7 अगस्त को निकालेगी से ,जो भगवान वाल्मीकि आश्रम से शुरू होकर श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक होने के उपरांत समाप्त होगी।इस रैली का उद्देश्य गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त करना है ताकि बसपा गरीब सिक्खों का अपमान करने वाली कांग्रेस, भाजपा और आप पार्टी को कुचलने का काम कर सके।बामसेफ के पूर्व नेता गुरबख्श सिंह शेरगिल को संसद का जोन प्रभारी नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर बसपा के उत्साही कार्यकर्ताओं का लबालब भरा जनसमूह आसमां में गूंजते कांग्रेस विरोधी नारे लगा रहे थे।इस मौके पर प्रदेश महासचिव रोहित खोखर, जॉन इंचार्ज तारा चंद भगत, गुरबख्श माहे, बीबी सुखवंतजीत कौर अटारी, सुखदेव सिंह भरोवाल, कुलविंदर सिंह सहोता, सविंदर सिंह छज्जलवाड़ी, तरसेम सिंह भोला, सुरजीत सिंह अब्दाल, मुकेश कुमार ,जगदीश दुग्गल,सरदुल सिंह अदलीवाल, इंजी गुरबख्श सिंह शेरगिल, प्रिंस नरिंदर सिंह, बलवंत काहिरा, सुरजीत सिंह भेल, रणबीर सिंह राणा, अमरीक सिंह सिद्धू, बलजीत सिंह, रतन सिंह, वासन सिंह काला, हरजीत सिंह अब्दाल, ललित गोतम, अश्विनी सिरंजन, ज्ञानी बलदेव सिंह, बलविंदर सिंह नाथूपुर ,वरयाम सिंह झांजोटी, हरदेव सिंह कोटली, रोबिट मसीह, सीतल सिंह चाचौवाली, इं.राम सिंह में सुखदेव कुमार, जतिंदर सिंह कांडा, जगजीत सिंह, परमजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

 

Tags: Jasvir Singh Garhi , BSP , Bahujan Samaj Party , BSP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD