Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जसवीर सिंह गढ़ी सच्चखंड डेरा संत बाबा मेला राम में हुए नतमस्तक

गांव नगर के लोगों की भलाई संबंधी मुद्दों का जल्द योग्य समाधान करवाने का आश्वासन दिलाया

Jasvir Singh Garhi, AAP Punjab
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

फिल्लौर (जालंधर) , 27 May 2026

Last updated on: May 28, 2026, 12:39 IST

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन श्री जसवीर सिंह गढ़ी ने आज अपने फिल्लौर इलाके के दौरे के दौरान सच्चखंड डेरा संत बाबा मेला राम, गांव नगर में नतमस्तक होकर मौजूदा गद्दी नशीन संत परमजीत दास जी का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर चेयरमैन श्री गढ़ी ने संतों द्वारा नगर के लोगों की भलाई संबंधी रखे गए मुद्दों को गौर से सुनते हुए उनका जल्द से जल्द उचित समाधान करवाने का भरोसा दिलाया। 

गांव के छप्पड़ के पानी की निकासी की समस्या पर कहा कि उन्होंने फरवरी महीने में इस मुद्दे का स्वतः संज्ञान लिया था और इस संबंध में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी से भी बात की है। उन्होंने कहा कि मामले संबंधी जल्द ही मौके का दौरा किया जाएगा। 

श्री गढ़ी ने यह भी भरोसा दिलाया कि सरकारी कन्या हाई स्कूल, नगर का नाम श्रीमान 108 संत दर्शन दास जी के नाम पर करने और स्कूल को अपग्रेड करके सीनियर सेकेंडरी स्कूल बनाने संबंधी संबंधित अथॉरिटीज से संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने सच्चखंड डेरा संत बाबा मेला राम द्वारा समाज सेवा, खासकर आम लोगों की भलाई और शैक्षिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि डेरे द्वारा मानवता के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्य प्रशंसनीय है।

श्री गढ़ी ने कहा कि उन्होंने आज फिल्लौर इलाके का दौरा क्षेत्र के एस.सी. भाईचारे समेत प्रत्येक वर्ग से संपर्क बनाकर उनकी समस्याएं हल करने के उद्देश्य से किया है। इसके बाद श्री जसवीर सिंह गढ़ी ने गोपाल गौधाम का भी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने श्री कृष्णा पिंगलवाड़ा चैरिटेबल ट्रस्ट और गौधाम द्वारा गौ सेवा के साथ-साथ बेसहारा बच्चियों की भलाई और पढ़ाई-लिखाई के लिए किए जा रहे उपायों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे नेक कार्य इन बच्चियों का भविष्य संवारने और उन्हें सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। 

उन्होंने इस बात पर भी संतोष व्यक्त किया कि आज उन्हें शहर में भगवान शिव की 122 फुट ऊंची मूर्ति के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इसके बाद श्री गढ़ी संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर में नतमस्तक होकर पंजाब वासियों की तरक्की और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर समाज सेवी अमृत भाखड़ी समेत अन्य भी मौजूद थे।

श्री गढ़ी ने गांव श्री माओ साहिब में बड़ी मीटिंग की, जिसमें माओ साहिब के अलावा  खेहला, मीयोवाल और प्रतापपुर के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुनते हुए भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन से समन्वय करके इनका जल्द से जल्द समाधान करवाया जाएगा।

इसके बाद चेयरमैन श्री जसवीर सिंह गढ़ी ने गोराया के श्री गीता भवन में शहर की सफाई सेवक यूनियन के साथ मीटिंग की और उनकी मांगों तथा मुद्दों को विस्तार से सुना। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी शहरों की सफाई व्यवस्था की रीढ़ की हड्डी है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार सफाई कर्मचारियों की जायज मांगों और समस्याओं के समाधान के लिए गंभीर है। उन्होंने कहा कि सफाई सेवक यूनियन की जायज मांगों को मुख्यमंत्री पंजाब तक पहुंचाया जाएगा ताकि उनका जल्द से जल्द समाधान करवाया जा सके।

इस उपरांत श्री गढ़ी पंजाब के प्रसिद्ध गीतकार और लेखक श्री चन्न गोराया जी के घर पहुंचे और उनके देहांत पर परिवार के साथ दुख साझा किया। उन्होंने श्री चन्न गोराया की श्री गुरु रविदास जी महाराज की महिमा और समाज को सही दिशा देने वाली रचनाओं को याद करते हुए उनके परिवार के साथ हर दुख-सुख में साथ देने का आश्वासन दिलाया।

 

Tags: Jasvir Singh Garhi , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD