Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जसवीर सिंह गढ़ी ने वैसाखी के पावन अवसर पर श्री खुरालगढ़ साहिब में टेका माथा

अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों की शिकायतों के निपटारे के लिए आयोग हर ज़िला, तहसील व गांव स्तर पर बना रहा है 25-25 वालंटियर्स की टीम: जसवीर सिंह गढ़ी

Jasvir Singh Garhi
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

श्री खुरालगढ़ साहिब (होशियारपुर) , 13 Apr 2026

Last updated on: Apr 13, 2026, 17:37 IST

पंजाब अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि आयोग की ओर से प्रदेश के हर ज़िले, तहसील व गांव में 25-25 वालंटियर्स की टीम बनाई जा रही है ताकि अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित लोगों की शिकायतों के निपटारे में तेजी लाई जा सके। वे आज वैसाखी के पावन पर्व तथा संविधान निर्माता डॉ. भीम राव अंबेडकर के जन्म दिवस उपलक्ष्य पर श्री खुरालगढ़ साहिब में स्थित पवित्र स्थलों पर माथा टेकने के उपरांत पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने श्री चरण-छोह प्राप्त गंगा स्थल तथा श्री गुरु रविदास जी महाराज के तप स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब में श्रद्धापूर्वक नमन किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। पत्रकारों को संबोधित करते हुए चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज जी ने इसी पावन धरा पर लगभग 4 वर्ष 2 महीने 11 दिन तक तपस्या कर मानवता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया। 

उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को ऊंच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट रहने की प्रेरणा देती हैं। जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि वैसाखी का त्योहार हमारे देश और विशेष रूप से पंजाब की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का महत्वपूर्ण प्रतीक है। 

उन्होंने डॉ. भीम राव अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए कहा कि संविधान ने देश के हर नागरिक को समान अधिकार प्रदान किए हैं और सामाजिक न्याय की मजबूत नींव रखी है। यह दिवस हमें समानता, अधिकारों और सामाजिक न्याय के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने आगे कहा कि गुरु साहिबानों की शिक्षाएं और बाबा साहेब अंबेडकर के विचार समाज को समानता, भाईचारे और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं, जिन्हें अपने जीवन में अपनाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए पंजाब सरकार निरंतर प्रयासरत है और अनुसूचित जाति वर्ग के अधिकारों की रक्षा तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। 

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने में अपना योगदान दें और एक समरस समाज के निर्माण में सहयोग करें। इस अवसर पर बाबा केवल सिंह, बाबा नरेश सिंह, बाबा सुखदेव सिंह, डॉ. कुलवरन सिंह, मक्खन सिंह वहीदपुरी, हरभजन सिंह, चौधरी जीत सिंह, बिंदर सिंह, सतपाल सिंह, रोशन सरपंच, चरण भारती, डॉ. जसवीर, गुरलाल सैला के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

 

Tags: Jasvir Singh Garhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD