Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मजबूत करने के लिए 8 नए रूटों का शुभारंभ हुआ

Jyotiraditya Scindia, Jyotiraditya Madhavrao Scindia, BJP, Bharatiya Janata Party, Shivraj Singh Chauhan, Narendra Singh Tomar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 Jul 2021

Last updated on: Jul 16, 2021, 00:00 IST

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ आज मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र और गुजरात तक हवाई संपर्क को मजबूत करने वाले 8 नए रूटों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जबलपुर के सांसद श्री राकेश सिंह, नागरिक उड्डयन मंत्रालय सचिव श्री प्रदीप सिंह खरोला मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ध्वजारोहण के दौरान उपस्थित थे।मध्य प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, मध्य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट, अहमदाबाद सांसद डॉ. किरीट सोलंकीऔर ग्वालियर के सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर भी इस ध्वजारोहण कार्यक्रम में ऑनलाइन शामिल हुए।केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, "मैं मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों को नई उड़ान संचालन शुरू होने पर बधाई देना चाहता हूं। इसके अलावा, दिल्ली-जबलपुर रूट के बीच अतिरिक्त उड़ानें भी 18 जुलाई से और खजुराहो-दिल्ली-खजुराहो के बीच अक्टूबर 2021 से शुरू होंगी। हम क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मजबूत करने और प्रधानमंत्री के 'उड़े देश का आम नागरिक' (उड़ान) के विजन को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"स्पाइसजेट एयरलाइंस इन 8 नए मार्गों पर परिचालन शुरू करेगी- ग्वालियर-मुंबई-ग्वालियर, ग्वालियर-पुणे-ग्वालियर, जबलपुर-सूरत-जबलपुर, और अहमदाबाद-ग्वालियर-अहमदाबाद रूट।ग्वालियर मध्य प्रदेश के पहले हवाई अड्डों में से एक है जो उड़ान रूट से जुड़ा है और जहां हवाई यातायात में और वृद्धि के कारण अतिरिक्त क्षेत्रीय मार्गों की शुरुआत हुई है। 

ग्वालियर अब उड़ान मार्गों के रूप में बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता और जम्मू से और गैर-उड़ान मार्गों के रूप में मुंबई, पुणे और अहमदाबाद से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। यह शहर अपनी ऐतिहासिक इमारतों के लिए प्रसिद्ध है जैसे- ग्वालियर का किला, सासबहू मंदिर, मोहम्मद गौस का मकबरा, फूलबाग, गूजरी महल संग्रहालय, तेलीका मंदिर, ग्वालियर चिड़ियाघर, मोती महल और जय विलास पैलेस। नए हवाई रूट से ग्वालियर की कनेक्टिविटी सुधरेगी जो मध्य प्रदेश के इस पर्यटक शहर को महाराष्ट्र और गुजरात समेत देश के अन्य व्यापार केंद्रों से जोड़ेगी।इन मार्गों के शुरू होने से देश के मेट्रो शहरों के साथ टियर-2 और टियर-3 शहरों की क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय के उद्देश्यों पूरा होगा। इस शुरुआत से अब गैर-उड़ान मार्गों के रूप में जबलपुर हवाई अड्डा (मध्य प्रदेश) बैंगलोर, हैदराबाद और पुणे से और बिलासपुर के साथ उड़ान मार्ग के रूप में जुड़ा हुआ है। जबलपुर मध्य प्रदेश का प्रशासनिक और शैक्षिक केंद्र है। धुआंधार फॉल्स, मदन महल किला, बैलेंसिंग रॉक, बरगी डैम, गुरुद्वारा ग्वारीघाट साहिब और डुमना नेचर रिजर्व पार्क जैसे पर्यटक स्थलों के साथ यह शहर भी एक प्रमुख पर्यटन केंद्र है।इन मार्गो की शुरुआत से उड़ान योजना के तहत सब उड़ें, सब जुड़ें का लक्ष्य प्राप्त होगा। इस योजना से देश में क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बढ़ेगी जिससे पर्यटन और अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।इस महीने की शुरुआत में, उड़ान योजना के तहत, इंडिगो एयरलाइंस ने कोलकाता (पश्चिम बंगाल) और इंफाल (मणिपुर) को डिब्रूगढ़ (असम) से जोड़ने के लिए एक और उड़ान शुरू की।उड़ान योजना के तहत अब तक 359 मार्ग और 5 हेलीपोर्ट और 2 वाटर एयरोड्रोम सहित 59 हवाई अड्डों का संचालन किया जा चुका है।घरेलू यात्रियों की संख्या बढ़ रही है क्योंकि उड़ान परिवहन का एक पसंदीदा, सुरक्षित और समय बचाने वाला साधन बन गया है। 15 जुलाई 2021 को 1,56,450 यात्रियों ने 1,450 उड़ानों में यात्रा की। कुल 2,915 फ्लाइट उड़ीं जिसमें कुल 3,12,892 यात्रियों ने सफर किया।

 

Tags: Jyotiraditya Scindia , Jyotiraditya Madhavrao Scindia , BJP , Bharatiya Janata Party , Shivraj Singh Chauhan , Narendra Singh Tomar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD