Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पीयूष गोयल ने कपड़ा क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए कपड़ा मंत्रालय द्वारा की गई पहल की गहन समीक्षा की

Piyush Goyal, Commerce and Industry Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Darshana Jardosh
Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Jul 2021

Last updated on: Jul 15, 2021, 00:00 IST

केंद्रीय कपड़ा, वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता कार्य और खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ने आज यहां कपड़ा क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए कपड़ा मंत्रालय द्वारा की गई पहल की गहन समीक्षा की। इस दौरान कपड़ा राज्य मंत्री श्रीमती दर्शना जरदोश भी उपस्थित थीं। बैठक में कपड़ा सचिव श्री यू. पी. सिंह, अतिरिक्‍त सचिव श्री वी. के. सिंह, संयुक्त सचिव, उपायुक्‍त हस्तशिल्प और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।श्री वी. के. सिंह ने पूरे कपड़ा क्षेत्र का विवरण देते हुए एक विस्तृत प्रस्तुति दी। मंत्री को भारतीय कपड़ा क्षेत्र की व्यापक रूपरेखा के बारे में जानकारी दी गई। उन्‍हें यह बताया गया कि कपड़ा भारत के सबसे पुराने उद्योगों में से एक है और इसका इतिहास सदियों पुराना है। यह भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 2.3 प्रतिशत, औद्योगिक उत्पादन में 7 प्रतिशत और निर्यात आय में 12 प्रतिशत का योगदान करता है। कपड़ा उद्योग 4.5 करोड़ से अधिक लोगों को (प्रत्यक्ष) रोजगार देता है जो कुल रोजगार का 21 प्रतिशत है। भारत 6 प्रतिशत वैश्विक हिस्सेदारी (12 प्रतिशत सीएजीआर) के साथ तकनीकी वस्त्रों का छठा सबसे बड़ा उत्पादक देश है। साथ ही यह दुनिया में कपास और जूट का सबसे बड़ा उत्पादक देश है। कपास उत्पादन 58 लाख किसानों और संबद्ध क्षेत्रों में 4 से 5 करोड़ लोगों का समर्थन करता है। भारत दुनिया में रेशम का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश भी है और दुनिया में हाथ से बुने हुए 95 प्रतिशत कपड़े भारत से आते हैं।श्री पीयूष गोयल ने इस अवसर पर कहा कि स्थानीय कारीगरों और घरेलू उद्योग की उत्पादकता को बढ़ाकर हम प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में एक आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि कपड़ा क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं और इसे नवाचारों, नवीनतम प्रौद्योगिकी तकनीकों एवं सुगमताओं का उपयोग करके भुनाया जाना चाहिए। मंत्री ने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि इस क्षेत्र में जबरदस्‍त वृद्धि होगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि वे कपड़ा क्षेत्र में कार्यरत लोगों की आय बढ़ाने, हथकरघा की गुणवत्ता को बेहतर करने और कपड़ा क्षेत्र से बाल श्रम को खत्म करने के लिए आवश्‍यक उपाय करें।

 

Tags: Piyush Goyal , Commerce and Industry Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Darshana Jardosh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD