Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

डॉ रामलाल मारकंडा ने साइकिल चैंपियनशिप का किया शुभारंभ, विजेताओं को वितरित किये पुरस्कार

Dr. Ram Lal Markanda, Dr Ram Lal Markanda, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, BJP Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

केलांग , 11 Jul 2021

Last updated on: Jul 11, 2021, 00:00 IST

तकनीकी शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी एवं जनजातीय विकास मंत्री डॉ रामलाल मारकंडा ने आज  एमटीबी द्वारा आयोजित साइकलिंग प्रतियोगिता 'ग्रे घोस्ट एमटीबी चैंपियनशिप' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। लाहौल-स्पिति साइकिल एसोसिएशन व ज़िला प्रशासन लाहौल- स्पीति के सौजन्य से इस चैंपियनशिप का आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आये प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।इस अवसर पर मुख्यातिथि डॉ रामलाल मारकंडा ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं देश के अधिक से अधिक युवाओं लाहौल आने के लिए उत्साहित करेंगी तथा इस क्षेत्र को विश्व पर्यटन के मानचित्र पर अपनी विशेष पहचान दिलाएंगी।डॉ मार्कण्डेय ने कहा कि ज़िले में साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, जिसमें कि स्नो क्लाइंबिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, ट्रेक्किंग को विकसित करने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि सरकार द्वारा नई पर्यटन नीति में साहसिक पर्यटन के तहत ज़िप लाइन, चादर ट्रेकिंग, पैराग्लाइडिंग आदि गतिविधियों को भी शुरू करने का प्रयास किया जाएगा

इस चैंपियनशिप में विभिन्न वर्गों ; अंडर -14 (लड़कों का), अंडर-19(महिला व पुरुष), एलीट- 19 वर्ष से ऊपर  (महिला एवं पुरुष), मास्टर-40 से ऊपर (महिला एवं पुरुष) में कुल 139 प्रतिभागियों ने भाग लिया।डॉ रामलाल मारकंडा ने इस प्रतियोगिता के विजेताओं को  बधाई दी तथा पुरस्कार  भी प्रदान किये।चैंपियनशिप में पुरुषों के अंडर-19 मुकाबले में हरियाणा के माधव दत्ता,मनाली के जॉय कपूर, शिमला के संदीप थापा क्रमशः प्रथम, द्वीतीय व तृतीय स्थान पर रहे।पुरुषों के इलीट मुक़ाबले में हिमाचल के शिवेन ठाकुर प्रथम, देवेंद्र सिंह द्वीतीय,  डेविड कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया।मास्टर मुकाबले में हिमाचल के सुनील बारंगपा,दीपक सम्मी व कपिल चौधरी ने क्रमशः प्रथम, द्वीतीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया।अंडर-19 महिलाओं के मुकाबले में हिमाचल की पालक ठाकुर व वागीशा शर्मा ने प्रथम व द्वीतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं इसी श्रेणी में पुरुषों के मुकाबले में  शिमला के कुणाल कुमार, करनाल के अंगद सिंह व शिमला के पार्विक कुकरेजा ने क्रमशः प्रथम, द्वीतीय व तृतीय स्थान हासिल किया।इस अवसर पर उपायुक्त नीरज कुमार, उपमंडलाधिकारी केलांग राजेश भण्डारी, पीओआईटीडीपी रमन शर्मा, साइकल असोसिएशन के प्रधान सुशील कुमार,सचिव अशोक, कैशियर नवांग,चेयरमैन शिवेन भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Dr. Ram Lal Markanda , Dr Ram Lal Markanda , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD