Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मोदी की तरह पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए सहकारी सभाओं को बर्बाद करने पर तुली है कैप्टन सरकार : कुलतार सिंह संधवां

सहकारी सभाएं केवल मार्कफैड से ही महंगी खाद खरीदने के फरमान को वापस ले सरकार- रूपिंदर कौर रूबी

Kultar Singh Sandhwan, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Rupinder Kaur Ruby, Neel Garg
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Jul 2021

Last updated on: Jul 10, 2021, 00:00 IST

कृषि से संबंधित सहकारी सभाओं को केवल मार्कफैड से ही महंगी खाद खरीदने के लिए मजबूर करने के कांग्रेस सरकार के फैसले की सख्त निंदा करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के विधायक और किसान विंग के सूबा प्रधान कुलतार सिंह संधवां व विधायक रूपिंदर कौर रूबी ने दोष लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए पंजाब की कैप्टन सरकार ग्रामीण सहकारी सभाओं को बर्बाद करने पर तुली हुई है।शनिवार को यहां प्रेस कान्फ्रैंस को संबोधन करते किसान विंग के सूबा प्रधान कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि ग्रामीण सहकारी सभाएं किसानों और आम लोगों के वित्तीय सहयोग के साथ अस्तित्व में आईं थीं और किसानों के सहयोग से ही  यह सभाएं वित्तीय तौर पर काफ़ी मज़बूत संस्थाएं बन गई हैं, जिनको अब कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार मार्कफैड के द्वारा लूटना चाहती है। संधवां ने बताया कि सहकारी सभाएं स्वत्रंता के तौर पर इफको और मार्कफैड से यूरिया और डीएपी खरीद कर किसानों को बांटती हैं, जिससे सीधे तौर पर किसानों और सभाओं को वित्तीय लाभ होता है, परन्तु अब पंजाब की कैप्टन सरकार ने इन सहकारी सभाओं की आज़ादी ख़त्म करने का फरमान जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि कैप्टन सरकार ने सहकारी सभाओं को यूरिया और डी.ए.पी खाद केवल और केवल मार्कफैड से खरीदने के हुक्म जारी किये हैं और इफको से खरीद बंद कर दी है।

विधायक संधवां ने कहा कि सहकारी सभाएं इफको से यूरिया का बैग 250 रुपए का खरीद करती हैं, जबकि मार्कफैड से 254.65 रुपए में खऱीदना पड़ता है और इस तरह किसानों को प्रति थैला करीब 5 रुपए ज़्यादा देने पड़ रहे हैं। इसी तरह डीएपी का बैग इफको 1176 रुपए में देती है, जब कि मार्कफैड 1182 रुपए का बेचती है, जिसके लिए किसानों को प्रति बैग 6 रुपए फालतू देने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि सहकारी सभाओं को केवल मार्कफैड से खाद खरीदने के लिए मज़बूर करने के साथ किसानों पर करोड़ों रुपए का बोझ पड़ेगा, जबकि किसानी पहले ही कर्जे की मार तले दबी हुई है।संधवां ने कहा कि इस समय मर रही कृषि को बचाने के लिए सहकारी सभाओं की अहम भूमिका है, क्योंकि सहकारी सभाएं खेती के लिए जरूरी खादें और अन्य साधन कम कीमत पर किसानों को उपलब्ध करवाते हैं। उन्होंने मांग की है कि सहकारी सभाओं को केवल मार्कफैड से खाद खरीदने के लिए मजबूर करने का फैसला पंजाब सरकार को तुरंत वापस लेना चाहिए और इफको से 50 प्रतिशत खाद खरीदने की छूट देनी चाहिए।इस मौके पर नील गर्ग जिला प्रधान बठिंडा शहरी, गुरजंट सिंह सिवीया जिला प्रधान बठिंडा देहाती, राकेश पूरी महा सचिव, नवदीप सिंह जीदा सूबा मीत प्रधान लीगल सैल्ल, अनिल ठाकुर स्टेट संयुक्त सचिव, एमएल जिन्दल कैशियर, बलकार सिंह भोखड़ा मीडिया इंचार्ज, अमरदीप राजन जिला प्रधान यूथ विंग, सुखवीर बराड़ सोशल मीडिया इंचार्ज, चमन लाल हैपी आदि उपस्थित थे। 

 

Tags: Kultar Singh Sandhwan , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Rupinder Kaur Ruby , Neel Garg

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD