Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अफगानी नागरिकों से पकड़ी 17 किलो हैरोइन के बाद अंतर्राज्यीय नशा तस्करों के रैकेट का पर्दाफाश

3 किलो 200 ग्राम हैरोइन व 40 लाख रुपए से अधिक ड्रग मनी सहित 6 तस्कर पकड़े: नवजोत सिंह माहल

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Hoshiarpur Police, Hoshiarpur, Navjot Singh Mahal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 07 Jul 2021

Last updated on: Jul 07, 2021, 00:00 IST

डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता व आई.जी जालंधर रेंज कौस्तुभ शर्मा के निर्देशों पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत होशियारपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अंतर्राष्ट्रीय ड्रग व हवाला रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 20 किलो 700 ग्राम हैरोइन व 40 लाख 12 हजार रुपए ड्रग मनी सहित नशे के धंधे में शामिल 6 व्यक्तियों को दिल्ली, उत्तर प्रदेश व जंडियाला गुरु से काबू किया। इस कार्रवाई से अंतर्राष्ट्रीय ड्रग रैकेट के साथ-साथ जिला पुलिस ने अंतर्राज्यीय नशे की सप्लाई चेन की कमर तोडऩे में कामयाबी हासिल की है।एस.एस.पी होशियारपुर नवजोत सिंह माहल ने आज स्थानीय पुलिस लाइन में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान इस बड़ी कार्रवाई संबंधी बताया कि होशियारपुर पुलिस की ओर से बीते दिन दिल्ली से 4 अफगानी नागरिकों को 17 किलो हैरोइन व हैरोइन बनाने वाले सामान व कैमिकल सहित काबू किया गया था, जिसके बाद गहराई से जांच को बढ़ाते हुए इस धंधे में शामिल 6 व्यक्तियों को 3 किलो 200 ग्राम हैरोइन सहित काबू किया गया। पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान किशन लाल पुत्र मोडा जी प्रजापति निवासी उच्चा गासी राम, चांदनी चौक थाना लाहौरी गेट दिल्ली, अभय प्रताप सिंह पुत्र दशरथ सिंह निवासी बागवाली कालोनी शा ी नगर थाना कवि नगर गाजियाबाद, इम्तयाज अहमद पुत्र मुमताज अहमद निवासी रामपुर उत्तर प्रदेश, इमरान पुत्र अली अहमद निवासी रामपुर, जसवीर सिंह पुत्र प्रकाश निवासी शेखुपुर मोहल्ला जंडियाला गुरु व बलविंदर सिंह पुत्र सज्जन सिंह निवासी जंडियाला गुरु के तौर पर हुई।

जिला पुलिस प्रमुख नवजोत सिंह माहल ने बताया कि कार्रवाई को अंजाम देने के लिए एस.पी(डी) रविंदर पाल सिंह संधू,  एस.पी.पी.बी.आई मंदीप सिंह, ए.एस.पी गढ़शंकर तुषार गुप्ता व सी.आई.ए इंचार्ज शिव कुमार के नेतृत्व में दो टीमें बनाई गई थी, जिनकी ओर से दिल्ली व उत्तर प्रदेश जाकर नशे के खिलाफ कार्रवाई करने में बड़ी सफलता हासिल की गई। उन्होंने बताया कि एक टीम की ओर से दिल्ली में 5 जुलाई को किशन लाल को गिरफ्तार किया गया, जिससे 10  लाख 20 हजार रुपए ड्रग मनी व दो मोबाइल फोन बरामद हुए। इसी तरह अभय प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर उससे एक मोबाइल बरामद किया गया, जिससे पूछताथ से यह खुलासा हुआ कि दोषी अभय ने 1 जुला ई को कृष्ण कुमार के कहने पर इम्तयाज से 80 लाख रुपए की ड्रग मनी ली थी व जो आगे कृष्ण कुमार को दी थी। उन्होंने बताया कि 80 लाख रुपए में से कृष्ण कुमार से 10  लाख 20 हजार रुपए बरामद कर लिए गए थे। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी कृष्ण कुमार जो कि हवाले का कारोबार करता होने के कारण नशे की तस्करी से कमाए पैसे को अभय व इम्तयाज के माध्यम से हवाले के कारोबार में लाकर यह पैसा संभालते थे।नवजोत सिंह माहल ने बताया कि एस.पी मंदीप सिंह व ए.एस.पी तुषार गुप्ता की टीम की ओर से 6 जुलाई को उत्तर प्रदेश जाकर इम्तयाज अहमद को काबू कर उससे 250 ग्राम हैरोइन व 12 लाख रुपए की ड्रग मनी के अलावा इमरान को गिरफ्तार कर उससे 250 ग्राम हैरोइन बरामद की गई। उन्होंने बताया कि इम्तयाज की ओर से खुलासा करने पर पुलिस की ओर से जसवीर सिंह, जंडियाला गुरु को गिरफ्तार कर उससे 2 किलो हैरोइन व 17 लाख रुपए ड्रग मनी सहित काबू किया गया। इसी तरह बलविंदर सिंह को काबू कर उससे 700 ग्राम हैरोइन व 92 हजार रुपए ड्रग मनी, एक स्विफ्ट डिजायर कार नंबर पी.बी02-बी.जी-6699 को टीम की ओर से भागपुरा जिला हरिद्वार उत्तराखंड से गिरफ्तार किया।वर्णनीय है कि जसवीर सिंह पहले भी थाना माडल टाऊन होशियारपुर के मुकद्दमा नंबर 110 तिथि 18 मई 2021 में 1 कि लो 600 ग्राम हैरोइन, 600 ग्राम अफीम, 500 ग्राम सोना व 50 लाख रुपए ड्रग मनी के मामले में भगौड़ा था।

सेठी व गगन की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली में काबू किए चार अफगानी नागरिक

एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि एस.पी(डी ) एस.पी.पी.बी.ई, ए.एस.पी. गढ़शंकर डी.एस.पी. पी.बी.आई, प्रेम सिंह, एस.एच.ओ गढ़शंकर इंस्पेक्टर इकबाल सिंह, एस.एच.ओ थाना माडल टाउन करनैल सिंह व  सी.आई.ए इंचार्ज इंस्पेक्टर शिव कुमार की टीम की ओर से 1 जुलाई 2021 को एन.डी.पी.एस एक्ट व सी.आई.ए इंचार्ज इंस्पेक्टर शिव कुमार की टीम की ओर से 1 जुलाई 2021 को एन.डी.पी.एस एक्ट की धारा 21(सी)  61,85 के अंतर्गत गढ़शंकरर में मुकद्दमा नंबर 90 के अंतर्गत आरोपी सर्बजीत सिंह उर्फ सेठी व गगनदीप सिंह उर्फ गगन को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ से अंतर्राष्ट्रीय ड्रग रैकेट का पर्दाफाश किया गया था। उन्होंने बताया कि इनकी गिरफ्तारी के बाद 4 अफगान नागरिकों जन्नत गुल काकेरा, मुजाहिद शिनवरी, शमी उलाह अफगान व मोहम्मद लाल काकेर निवासी फोरैस्ट लेन सैनिक फार्म दिल्ली को 17 किलो हैरोइन सहित गिरफ्तार किया गया, जिसके  बाद इन 6 आरोपियों को काबू कर 3 किलो 200 ग्राम हैरोइन व 40 लाख 12 हजार रुपए ड्रग मनी बरामद किया गया।

                         

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Hoshiarpur Police , Hoshiarpur , Navjot Singh Mahal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD