Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कोविड के कारण अपने माता-पिता खो चुके 18 बच्चों की पेंशन मंजूर कर की जा चुकी है अदायगी: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जल्द से जल्द लाभार्थी बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने संबंधी दिए निर्देश

DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Apneet Riyait, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 06 Jul 2021

Last updated on: Jul 06, 2021, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि कोविड के कारण जिन बच्चों के माता-पिता की मौत हो गई है, ऐसे बच्चों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ देने में किसी भी तरह की देरी न की जाए और इनकी पहचान कर इनको तुरंत योजनाओं का लाभ देना यकीनी बनाया जाए। वे आज जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में अलग-अलग विभागों के अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि इन बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ देते हुए न तो इनकी आर्थिक स्थिति को आंका जाएगा और न ही योजना संबंधी अन्य शर्तों को लागू किया जाए।डिप्टी कमिश्नर ने इस दौरान विभिन्न विभागों के प्रमुखों को संबोधित करते हुए उनके विभाग की ओर से चलाई जाने वाली कल्याणकारी योजनाओं का इन लाभार्थियों को लाभ देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभी तक जिले में इस तरह के मामले में 44 परिवारों के 74 बच्चों को चिन्हित किया गया है, जिनमें 34 परिवारों के 57 बच्चों को स्वास्थ्य विभाग ने वैरीफाई कर लिया है। 

उन्होंने कहा कि इन बच्चों में से 18 बच्चों की पेंशन मंजूर कर अदायगी की जा चुकी है और अन्य बच्चों की पेंशन प्रक्रिया भी जल्द पूरी कर दी जाएगी। इन सभी बच्चों को सरकार की ओर से 1500 रुपए मासिक पेंशन दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अन्य बच्चों की पहचान व वैरीफिकेशन कर तुरंत इन बच्चों को स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए।अपनीत रियात ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से बच्चों की ग्रेजुएशन तक सरकारी स्कूल व कालेज में नि:शुल्क पढ़ाई करवाई जाएगी। इसके अलावा परिवार को आर्शीवाद योजाना, सरबत सेहत बीमा योजना, स्मार्ट राशन कार्ड स्कीम का लाभ भी सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने जिला रोजगार ब्यूरो को भी निर्देश दिए कि इनके परिवारों में अगर कोई महिला या पुरुष नौकरी करना चाहता है तो उनको उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार भी मुहैया करवाया जाए। इस मौके पर जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी मुकेश गौतम, जिला सामाजिक सुरक्षा न्याय एवं अधिकारिता अधिकारी राजिंदर सिंह, जिला खाद्य व आपूर्ति कंट्रोलर रजनीश कुमारी, जिला रोजगार अधिकारी गुरमेल सिंह,  डिप्टी डी.ई.ओ(से) राकेश कुमार, जिला बाल सुरक्षा अधिकारी डा. हरप्रीत कौर के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

                                                

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Apneet Riyait , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD