Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कोविड टीकाकरण: जिले में आज लगेंगे मैगा टीकाकरण कैंप, 85 हजार से अधिक डोजें लगाने का रखा गया लक्ष्य : अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने एस.डी.एम सहित समूह चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारियों कैंप को सफल बनाने संबंधी दिए निर्देश

DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Apneet Riyait, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 02 Jul 2021

Last updated on: Jul 02, 2021, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए चलाए गए टीकाकरण अभियान में और तेजी लाने के लिए 3 जुलाई को जिले में मैगा टीकाकरण कैंप आयोजित किए जा रहे हैं, इन कैंपों में एक ही दिन में 85 हजार डोजें लगाने का लक्ष्य रखा गया है। वे आज जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में जिले के समूह एस.डी.एम्ज, चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारियों व अन्य अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(शहरी विकास)-कम-कमिश्नर नगर निगम होशियारपुर आशिका जैन, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) हरबीर सिंह भी मौजूद थे।डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि वैक्सीनेशन सुबह 8 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक लगेंगी।  इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्रों में लगे टीकाकरण कैंपों की तैयारियों की पहले ही समीक्षा करते हुए वहां के प्रबंध मुकम्मल बना लें। उन्होंने कहा कि कैंप वाले स्थानों में पीने वाला साफ पानी के अलावा जहां लोगों के बैठने की इंडोर व्यवस्था नहीं है वहां पर टैंट लगवाएं व बिजली के बैकअप संबंधी प्रबंध यकीनी बनवाएं ताकि लोगों को गर्मी में किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मैगा टीकाकरण कैंप के दौरान वे कैंप वाले स्थानों का दौरा करें और लोगों को टीकाकरण के लिए उत्साहित करें। 

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मैगा टीकाकरण कैंप में केवल कोविशील्ड की वैक्सीनेशन की जाएगी।अपनीत रियात ने बताया कि प्रशासन की ओर से 3 जुलाई को मैगा कैंप लगाकर करीब 200 सैशन साइटों पर 18 वर्ष से 45 वर्ष या 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लाभार्थियों को कोविशील्ड वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा मोबाइल टीमों को भी जरुरी डोजे मुहैया करवाई जा रही हैं ताकि उनके माध्यम से भी योग्य लाभार्थियों का टीकाकरण किया जा सके। उन्होंने जिले के सभी योग्य लाभार्थियों को वैक्सीन लगवाने की अपील की। उन्होंने टीकाकरण करवाने जा रहे लोगों को अपील करते हुए कहा कि वे कोविड निर्देशों जैसे कि मास्क पहनकर घर से बाहर निकले व सामाजिक दूरी के नियम का पालन करें। उन्होंने वैक्सीनेशन कैंप के नोडल अधिकारियों को कोविड निर्देशों का पालन यकीनी बनाने के निर्देश भी  दिए।इस मौके पर एस.डी.एम. मुकेरियां अशोक कुमार, एस.डी.एम. दसूहा रणदीप सिंह, एस.डी.एम. होशियारपुर शिवराज सिंह बल, एस.डी.एम. गढ़शंकर अरविंद कुमार, सिविल सर्जन डा. रणजीत सिंह, जिला टीकाकरण अधिकारी डा. सीमा गर्ग, जिला विकास व पंचायत अधिकारी सर्बजीत सिंह बैंस, जिला राजस्व अधिकारी अमनपाल सिंह, सहायक आबकारी कमिश्नर अवतार सिंह कंग के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।                                  

3 जुलाई को इन स्थानों पर लगेंगे टीकाकरण कैंप:-

होशियारपुर: सिविल अस्पताल होशियारपुर, कैनाल कालोनी होशियारपुर, बाली अस्पताल होशियारपुर, सर्विसेज क्लब(मोबाइल टीम), सरकारी डिस्पेंसरी बहादुरपुर, सरकारी डिस्पेंसरी मोहल्ला सलवाड़ा, सरकारी डिस्पेंसरी अस्लामाबाद, सरकारी डिस्पेंसरी पुरहीरां, पुलिस लाइन अस्पताल होशियारपुर, ओम नम: शिवाय मंदिर सैंट्रल टाउन होशियारपुर।                                              

मुकेरियां: सब-डिविजन मुकेरियां का सिविल अस्पताल, राधा स्वामी सत्संग घर जी.टी रोड, परम हंस मंदिर में वैक्सीन लगाई जाएगी।

टांडा: पी.एच.सी टांडा, महादेव मंदिर, चंडीगढ़ झुग्गियां, मियाणी, कंधाला शेखां, बसी जलाल, जहूरा, तलवंडी डंडियां, गुरु अर्जुन देव चैरीटेबल अस्पताल कलोआ, खुड्डा, जाजा, टाहलीी व जौड़ा।

गढ़शंकर: सिविल अस्पताल गढ़शंकर, गुरु रविदास गुरुद्वारा व रामा मंदिर।

शामचौरासी:  राधा स्वामी सत्संग घर, गुरुद्वारा श्री गुरु रविदास जी, संत निरंकारी भवन व सी.एच.सी शाम चौरासी।

भूंगा: गढ़दीवाला, नीला नलोआ, जनौड़ी, मनहोता, ढोलवाहा, जमशेर चठियाल,  भानोवाल, डफ्फर, भाना, रुपोवाल, धुग्गांकला, दारापुर, सोतला, पंडोरी अटवाल, सीकरी, बरियाणा, चौटाला, बसी उड़मुड़ खां, हरियाना, बसी वजीद, मुस्तापुर व भूंगा।

हाजीपुर: कालीमाता मंदिर, पुराना तलवाड़ा, दातारपुर, हाजीपुर, घगवाल, सीपरियां, रौली  व आवंला  फैक्ट्री तलवाड़ा।

तलवाड़ा : बी.बी.एम.बी आफिसर क्लब नजदीक बी.बी.एम.बी अस्पताल व महाराणा प्रताप भवन नबंर 1 ।

हारटा बडला: सत्संग घर, राजपुर भाइयां, सत्संग घर बजवाड़ा, सत्संग घर बसी कलां, सब-सैंटर बजवाड़ा, चौहाल, सत्संग घर ढक्कोवाल, सत्संग घर नंगल शहीदां, सभी सब सैंटर व सी.वी.सी में टीकाकरण होगा।

मंड भंडेर: पी.एच.सी मंड भंडेर, राज पलवा, जलोटा, डडियाल, हरदो नाइकनामा, संसारपुर, बोशा, आलमपुर, रीलां, बीसो चक्क, बाजा चक्क, नारायणगढ़, हरदो थला, नंगल बिहालां, बडला, घोगरा, कौलियां, पासी बेट, हिम्मतपुर, उमरपुर, दवाखेड़ी, रंधावा, बोदल व खुण खुण कलां।

बुड्डाबढ़: गुरदासपुर, बेगोवाल, जहादपुर जट्टां, हरसे मानसर, भवनल, डोगरी राजपुतां, धामियां, सरियाणा, मुसाहिबपुर, मुरादपुर अवाण, पुरु नंगल बरोटा, धनोआ, संगे कटराला, हरदोखुंदपुर, आलोभट्टी, खिजरपुर, पुरीका, हरसे कलोता, बिशनपुर, भंगाला, टांडा राम सराए, महिताबपुर, बुड्डाबढ  फिरोजपुर, पुराना भंगाला, पलाकी आर.एस.एस.जी।

बीनेवाल: नैणवां, कालेवाल व बीनेवाल।

चक्कोवाल: मड़ूली ब्राह्मणां, खडिआला सैणियां, ब्रह्मजीत, जंडी, रंधावा बरोटा, पंडोरी खजूर, नंदाचौर, चक्क गुजरां, मुरादपुर नरियाल, सलेमपुर, सतौर, खुण खुण गोबिंदपुर, भीखोवाल, हरदोखानपुर, कोटला नौध सिंह, भागोवाल, फतेहगढ़ निआरा, बडाला माही, आदमवाल, नंदन, माणकढेरी, चक्कोवाल शेखां, पज्जोदित्ता, आलोवाल, धूत खुर्द, कांटियां, कक्कों, नसराला स्टेशन व बेगमपुर जंडियाला।

माहिलपुर: सी.एच.सी माहिलपुर, प्राइमरी स्कूल वार्ड नंबर 6 व मानव केंद्र नजदीक कर्म पैलेस।

पालदी: जंडोली, पंजौड़ा, बाडिय़ां कलां, सरिआला कलां, जेजों, अजनोहा, बंबेली, शेरपुर ठाको, बाहोवाल व अलावलपुर।

दसूहा : लंगर हाल, गुरु मिशन अस्पताल गुरुद्वारा कांप्लेक्स व राधा स्वामी सत्संग घर दसूहा।

भोल कलोता: करटोली, मंगू महिरा, दुलाल व सी.एच.सी भोल कलोता।

कमाही देवी: कमाही देवी।

पोसी: पोसी, मजारा डिंगरियां, बिलड़ों, अकालगढ़, पदराना, बिंजो, चक्क गुज्जरां, फतेहगढ़ खुर्द, सोकियां व खाबरा।

                                      

 

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Apneet Riyait , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD