Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आई.ए.एस. अधिकारी विशेश सारंगल ने अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) के तौर पर कार्यभार संभाला

कोविड-19 महामारी की रोकथाम, लोक मसलों का समयबद्ध निपटारा और बेहतरीन प्रशासन रहेगी प्रमुख प्राथमिकता

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 30 Jun 2021

Last updated on: Jun 30, 2021, 00:00 IST

आई.ए.एस. अधिकारी विशेश सारंगल ने आज स्थानीय जिला प्रशासकीय कंपलैक्स में बतौर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) के तौर पर पद संभालते हुये कहा कि मौजूदा सेहत संकट के मद्देनजर कोरोना महामारी की रोकथाम, लोक मसलों का समयबद्ध निपटारा और सरकारी दफ्तरों में उचित प्रशासन देना उनकी प्रमुख प्राथमिकता रहेगी।2013 बैच के आई.ए.एस. विशेश सारंगल ने पद संभालने के उपरांत कहा कि कोविड -19 को और फैलने से रोकना आज समय की मुख्य माँग है जिससे इस वायरस के कारण और कीमती जानें न जा सकें। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की और असरदार ढंग से मैनेजमेंट को यकीनी बनाते हुये इस वायरस की रोकथाम की जायेगी। उन्होंने बताया कि इसके इलावा लोगों को सरकारी दफ्तरों से जरूरी सेवाएं जिलो में चल रहे सेवा केन्द्रों के द्वारा समय सिर बिना किसी रुकावट से मुहैया करवाने के साथ-साथ सार्वजनिक मसलों का उपयुक्त हल भी अमल में लाया जायेगा।होशियारपुर में पद संभालने से पहले जालंधर में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) के तौर पर सेवाएं दे चुके विशेश सारंगल ने कहा कि कोविड मामलों में आई कमी और हालात कुछ साजगार हो जाने से होशियारपुर में शुरू हुए विकास कार्य और प्रोजेक्टों की रफ्तार में तेजी लाई जायेगी जिससे लोगों को जरूरी सहूलतें जल्द से जल्द मिल सकें। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कामों की तरफ विशेष ध्यान देकर सेवा केन्द्रों की कारगुजारी में और निखार लाते हुये नागरिक सेवाओं कम से कम समय में मुहैया करवाने पर भी जोर दिया जायेगा। उन्होंने जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों को अपील की कि वह अपनी -अपनी ड्यूटियों पूरी मेहनत और समर्पित भावना के साथ करते हुये लोगों को जरूरी सेवाएं बिना किसी देरी से मुहैया करवाएं।जिक्रयोग्य है कि विशेश सारंगल एस.डी.एम. मलोट, अतिरिक्त कमिश्नर लुधियाना, सी.ई.ओ. स्मार्ट सिटी जालंधर, अतिरिक्त कमिश्नर नगर निगम जालंधर और अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) अमृतसर के तौर पर सेवाएं दे चुके हैं।यह भी बताने योग्य है कि विशेश सारंगल ने थापर इंस्टीट्यूट पटियाला से इलैक्ट्रॉनिकस एंड कम्यूनिकेशन में बी.टैक और इंडियन इंस्टीट्यूट आफ टैकनॉलॉजी, मुंबईे से एम.बी.ए. की डिग्री हासिल की हुई है।

 

Tags: Vishesh Sarangal , Punjab Admin , Hoshiarpur , Indian Administrative Service , IAS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD