Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

मालवा के बड़े परिवार के नौजवान इंद्रजीत मान व माझा के नेता कंवरजीत सिंह मझैल हुए ‘आप’ में शामिल

आप की लोक हितैषी नीतियों और दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के कार्यों से प्रभावित हो कर लोग पार्टी में हो रहे हैं शामिल- कुलतार सिंह संधवां

Kultar Singh Sandhwan, Gurmeet Singh Meet Hayer, Meet Hayer, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Jai Kishan Singh Rodi, Harchand Singh Barsat
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Jun 2021

Last updated on: Jun 24, 2021, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी का काफिला पंजाब में दिन प्रति दिन बढ़ता ही जा रहा है। हर दिन प्रमुख सख्शियतें ‘आप’ में शामिल हो रहे हैं। आज पार्टी को उस समय बड़ी मजबूती मिली जब पंजाब के बड़े और संयुक्त परिवार भक्त भाईका (बठिंडा) के नौजवान इन्द्रजीत सिंह मान और तरनतारन से कंवलजीत सिंह चीमा अपने सैंकड़ो साथियों के साथ ‘आप’ में शामिल हुए। पार्टी के चंडीगड़ स्थित मुख्य दफ्तर में पार्टी के विधायक और किसान विंग के प्रदेश प्रधान कुलतार सिंह संधवां और विधायक और नौजवान विंग के प्रदेश प्रधान गुरमीत सिंह मीत हेयर, विधायक जै कृष्ण सिंह रोड़ी और पार्टी के प्रदेश महा सचिव हरचन्द सिंह बरसट ने विभिन्न क्षेत्रों से आए नेताओं का पार्टी में रस्मी तौर पर स्वागत किया।पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं का स्वागत करते कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि आम आदमी पार्टी की लोक हितैषी नीतियों और दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर बहुत बड़ी संख्या में लोग ‘आप’ में शामिल हो रहे हैं। संधवां ने बताया कि इन्द्रजीत सिंह मान अपने सैंकड़ों साथियों के साथ ‘आप’ में शामिल हुए हैं, जो पंजाब के बड़े और संयुक्त 52 सदस्यों वाले परिवार के साथ सम्बन्धित हैं। उन्होंने बताया कि इस परिवार के ‘आप’ के साथ जुडऩे से बठिंडा, मोगा, फरीदकोट जिले में पार्टी को बड़ी मजबूती मिलेगी। इस समय अजैब सिंह पूर्व एम.सी भक्त भाईका, रणधीर सिंह प्रधान यूथ कांग्रेस ब्लाक भक्त, गुरिन्दरवीर सिंह, जसमीत सिंह बराड़ और जसप्रीत सिंह जस्सा भी पार्टी में शामिल हुए। इनके इलावा कंवलजीत सिंह चीमा सीनियर उप प्रधान शिरोमणि अकाली दल अमृतसर (जिला तरनतारन) भी अपने सैंकड़ों साथियों के साथ ‘आप’ में शामिल हुए।विधायक मीत हेयर ने कहा कि कैप्टन सरकार की लोक विरोधी नीतियों के कारण लोग कांग्रेस पार्टी छोड़ रहे हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पिछले चुनाव में जो वायदे किये थे, उनमें से एक भी वायदा पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा पंजाब के नौजवान कैप्टन अमरिंदर सिंह से उसके झूठे वायदों का हिसाब 2022 की विधान सभा चुनाव में जरूर लेंगे।

 

Tags: Kultar Singh Sandhwan , Gurmeet Singh Meet Hayer , Meet Hayer , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Jai Kishan Singh Rodi , Harchand Singh Barsat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD