Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भाजपा ने प्रदेश कार्यालय "कमलम" में किया "अंतरराष्ट्रीय योग दिवस" का आयोजन

Sanjay Tandon, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Chandigarh, International Yoga Day 2021, International Yoga Day, International Day of Yoga
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Jun 2021

Last updated on: Jun 21, 2021, 00:00 IST

सातवें "अंतरराष्ट्रीय योग दिवस" के अवसर पर आज पूरे विश्व में जगह-जगह पर आयोजन करके योग दिवस मनाया जा रहा है । इसी कड़ी में चंडीगढ़ में भी भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ द्वारा सेक्ट 33 स्थित  प्रदेश कार्यालय "कमलम" में योग दिवस का आयोजन किया गया ।उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि भाजपा  प्रदेश कार्यालय में एकत्रित होकर कार्यकर्ताओं ने "अंतरराष्ट्रीय योग दिवस" के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उदबोधन तथा आयुष मंत्री किरण रिजिजू के भाषण को सुना। तत्पश्चात योगा प्रोटोकॉल के तहत योगाचार्य ने योगासन करवाए। कार्यालय प्रांगण में  उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने योग किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने योग के महत्व के बारे में बताया व कहा कि योग को हमें अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। योग से इम्युनिटी बढ़ती है तथा शरीर स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि कोरोना  महामारी के इस दौर में योग का महत्व और अधिक बढ़ गया है यह साबित हो चुका है कि जो लोग योगा करते हैं उनको बीमारी से जल्द निजात मिली है। अतः हम सबको योग करना चाहिए और इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बना लेना चाहिए। इस अवसर पर पार्टी प्रदेश कार्यालय "कमलम" में भाजपा की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन, महामंत्री चंद्रशेखर, रामवीर भट्टी, उपाध्यक्ष रामलाल, मेयर रविकांत शर्मा,  जिला अध्यक्ष जितेंद्र मल्होत्रा, रविन्द्र पठानिया, राजेंद्र शर्मा, मनीष भसीन, डॉ नरेश पंचाल के अलावा प्रदेश पदाधिकारियों जिला पदाधिकारियों में अन्य कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लेकर योग किया ।

 

Tags: Sanjay Tandon , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Chandigarh , International Yoga Day 2021 , International Yoga Day , International Day of Yoga

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD