Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने की जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित योजनाओं की समीक्षा

मुख्यमंत्री ने दिये योजनाओं को क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश

 Tirath Singh Rawat, Bharatiya Janata Party, BJP, Uttarakhand, Dehradun, Uttarakhand News, Dehradun News, BJP Uttarakhand
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News/(हरप्रीत सिंह)

देहरादून , 22 Jun 2021

Last updated on: Jun 22, 2021, 00:00 IST

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मंगलवार को सचिवालय में जनपद देहरादून की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिये की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में कैबिनेट मंत्री एवं विधायक मसूरी श्री गणेश जोशी पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक डोईवाला श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक चकराता श्री प्रीतम सिंह, विधायक विकासनगर श्री मुन्ना सिंह चौहान, विधायक सहसपुर श्री सहदेव सिंह पुण्डीर, विधायक धर्मपुर श्री विनोद चमोली, विधायक रायपुर श्री उमेश शर्मा काऊ, विधायक राजपुर श्री खजान दास, विधायक देहरादून केन्ट श्री हरबंस कपूर उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री ने सभी विधानसभाओं में आन्तरिक सड़कों के सुधारीकार्य, पेयजल, नलकूप निर्माण सीवरेज व ड्रेनेज की व्यवस्था, बाढ़ सुरक्षा कार्य आदि से सम्बन्धित प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान करते हुए इनके निर्माण में तेजी लाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री ने देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में नालों को अण्डर ग्राउण्ड करने के लिये नीतिगत निर्णय लिये जाने हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि देहरादून के जिन क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाया गया है वहां सड़कों के निर्माण में तेजी लाया जाए। इसमें बिजली के पोल हटाने व ड्रेनेज आदि के कार्यों को भी प्राथमिकता के साथ ही पूरा किया जाए। उन्होंने चकराता विधानसभा के अन्तर्गत मीनस अटाल सड़क के सुधारीकरण के प्रस्ताव को सी आर एफ योजना में सम्मिलित करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही क्षेत्र की अन्य सड़कों एवं पेयजल योजनाओं के कार्यों में तेजी लाये जाने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने डोईवाला में बस अड्डे के निर्माण से सम्बन्धित कार्यवाही 15 दिन में पूर्ण करने तथा रानीपोखरी में विद्युत सब स्टैशन, सीपेट के नजदीक बाढ़ सुरक्षा कार्य तथा विभिन्न क्षेत्रों में की पेयजल योजनाओं के सुदृढ़ीकरण कार्य में तेजी लाने को कहा।समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी विधानसभा क्षेत्रों की गतिमान योजनाओं को अनुमोदन प्रदान करने के साथ ही इन पर शीघ्र कार्य आरंभ करने को कहा। उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं के लिये फण्डिंग की व्यवस्था एडीवी से की जानी है , उनके प्रस्ताव भी शीघ्र तैयार किये जाए।सचिव मुख्यमंत्री श्री शैलेश बगोली ने विधानसभा क्षेत्र वार योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी देते हुए बताया कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र के लिये मुख्यमंत्री द्वारा की गई 45 घोषणाओं में से 32 के शासनादेश जारी किये जा चुके है जबकि शेष की कार्यवाही गतिमान है।इसी प्रकार देहरादून केन्ट के लिये 7 में से 5, विकासनगर की 25 में से 23, रायपुर की 22 में 19, राजपुर रोड़ की 14 में 11, चकराता की 41 में से 35, सहसपुर की 55 में से 34, धर्मपुर की 54 में से 19, डोईवाला की 211 में से 187 तथा ऋषिकेश की 25 में से 11 योजनाओं के शासनादेश जारी किये जा चुके है तथा शेष पर कार्यवाही गतिमान है।बैठक में मुख्य सलाहकार मुख्यमंत्री श्री शत्रुघ्न सिंह, अपर मुख्य सचिव श्री आनन्द वर्द्धन, प्रमुख सचिव श्री आर.के. सुधांशु, सचिव श्री एस.एन.पाण्डे, एस.ए. मुरूगेशन, श्री सुशील कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे तथा वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी देहरादून मौजूद रहे।

 

Tags: Tirath Singh Rawat , Bharatiya Janata Party , BJP , Uttarakhand , Dehradun , Uttarakhand News , Dehradun News , BJP Uttarakhand

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD