Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

मुद्दे को राजनैतिक रंगत देने के लिए इतना नीचे गिरने से पहले दिल्ली के स्कूलों के शिक्षा स्तर सम्बन्धी तथ्यों की पड़ताल कर लो: विजय इंदर सिंगला की सिसोदिया को सलाह

 Vijay Inder Singla, Punjab Education Minister, Chandigarh, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Sangrur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 13 Jun 2021

Last updated on: Jun 13, 2021, 00:00 IST

स्कूल शिक्षा मंत्री पंजाब विजय इंदर सिंगला ने आज अपने दिल्ली के समकक्ष मनीष सिसोदिया को सलाह दी कि वह मुद्दे को राजनैतिक रंगत देने के लिए इतना नीचे गिरने से पहले केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए ‘‘परफॉर्मैंस ग्रेडिंग इंडैक्स (पी.जी.आई.)’’ में शिक्षा के स्तर और मानक संबंधी मापदंडों के बारे में तथ्यों की पड़ताल कर लें।श्री सिंगला ने कहा ‘‘दिल्ली के शिक्षा मंत्री सिसोदिया और उनकी पार्टी स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब की उपलब्धि से इतना घबरा गए हैं कि उन्होंने अपने झूठे और तर्कहीन बयानों के द्वारा लोगों को गुमराह करना शुरू कर दिया है।’’ शिक्षा मंत्री ने आगे कहा कि मनीष सिसोदिया यह कह रहे थे कि पंजाब ने हाल ही के ‘‘परफॉर्मैंस ग्रेडिंग इंडैक्स’’ में शिक्षा के स्तर और मानक में बुरा प्रदर्शन किया था।उन्होंने कहा ‘‘परन्तु तथ्य यह है कि अगर पंजाब की कारगुज़ारी बुरी है तो इसी मापदंड के अंतर्गत दिल्ली के स्कूलों की कारगुज़ारी इससे भी बुरी है, क्योंकि जहाँ दिल्ली ने 124 अंक प्राप्त किए हैं वहीं 2017 में करवाए गए राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (एन.ए.एस.) में पंजाब का स्कोर 126 रहा था।’’ उन्होंने यह भी कहा कि यदि सिसोदिया इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे थे तो उनको इस बात की जांच कर लेनी चाहिए थी कि जब साल 2017 में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण किया गया था तब दिल्ली में उनकी सरकार ने पहले ही अपने कार्यकाल के दो से अधिक साल पूरे कर लिए थे और उस समय पर पंजाब में कांग्रेस की सरकार आए को सिफऱ् कुछ ही महीने हुए थे। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण नवंबर 2020 में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण नहीं हो सका, इसलिए पंजाब को पुरानी कारगुज़ारी से संतुष्ट होना पड़ा। परन्तु इस बार पंजाब पूरी तरह तैयार था और यदि राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण करवाया जाता तो पंजाब के स्कूलों ने शिक्षा के स्तर और मानक सम्बन्धी मापदंडों में भी चोटी का दर्जा हासिल किया होता।

शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के लिए पंजाब ने अपनी मुहिम को कभी भी राजनैतिक रंगत नहीं दी। पिछली बार, जब दिल्ली ने चौथा दर्जा प्राप्त किया था तब उस समय ‘‘परफॉर्मैंस ग्रेडिंग इंडैक्स’’ की प्रामाणिकता पर कोई उंगली नहीं उठाई गई। अब भी दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया दिल्ली से रैंकिंग में आगे रहे चार अन्य राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों-चंडीगढ़, तमिलनाडु, केरला, अंडमान और निकोबार को छोडक़र सिफऱ् पंजाब पर उंगली उठा रहे हैं, क्योंकि आम आदमी पार्टी अपने गुमराह करने वाले प्रचार से पंजाब में होने वाले आगामी विधान सभा चुनावों पर आँख रखते हुए इससे राजनैतिक लाभ कमाने की आशा रखते हैं।जि़क्रयोग्य है कि दिल्ली में सभी 2000 प्राईमरी स्कूल एम.सी.डी. द्वारा चलाए जा रहे हैं और दिल्ली की तीनों कार्पोरेशनों में भाजपा का बहुमत और भाजपा का ही मेयर है। आप के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार द्वारा 1031 हाई और सीनियर सेकंडरी स्कूल चलाए जा रहे हैं। दूसरी ओर पंजाब सरकार द्वारा सीधे तौर पर 19000 स्कूल चलाए जा रहे हैं, जिनमें 13000 प्राईमरी और 6000 हाई और सीनियर सेकंडरी स्कूल शामिल हैं। शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने की मुहिम के अंतर्गत पंजाब सरकार ने यहाँ और विदेशों में रहने वाले अध्यापकों और समाज सेवीं लोगों के सहयोग से इस मुहिम को लोक लहर बनाने में सफलता हासिल की है, जिसके नतीजे के तौर पर सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढांचे के साथ-साथ मानक शिक्षा सुविधाओं का विकास हुआ है।सरकारी स्कूलों में इन क्रांतिकारी तबदीलियों और लोगों द्वारा दिखाए जा रहे भरोसे का पता इस तथ्य से आसानी से लगाया जा सकता है कि विद्यार्थी निजी स्कूलों से सरकारी स्कूलों में दाखिला ले रहे हैं, जिसके साथ सरकारी स्कूलों में दाखि़लों की संख्या बड़े स्तर पर बढ़ी है। शिक्षा मंत्री सिंगला ने यह भी बताया कि दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने लगभग दो साल पहले एक कोर्ट केस दर्ज किया था और हलफऩामे में स्वयं ही कहा था कि दिल्ली के 70 प्रतिशत सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर बुरा है।

 

Tags: Vijay Inder Singla , Punjab Education Minister , Chandigarh , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Sangrur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD