Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें उद्योगों के लिए भूमि अधिग्रहण में अपनाएंगे संतुलित नीति : सीएम सुवेंदु अधिकारी मध्य प्रदेश में आदिवासी वर्ग को यूसीसी से अलग रखा गया : सीएम मोहन यादव सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात कांग्रेस डूबता जहाज, विपक्षी दलों का विलय भाजपा के लिए फायदेमंद : देवेंद्र फडणवीस जनता का अटूट विश्वास मोदी सरकार की सबसे बड़ी ताकत : सम्राट चौधरी अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जनता के लिए कार्यालय और आवास चौबीसों घंटे खुला : नायब सिंह सैनी जब पेट पालने को मेहदी हसन बने साइकिल मैकेनिक, 10 साल के संघर्ष के बाद ऐसे मिला 'शहंशाह-ए-गजल' का खिताब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पंजाब को ₹4.13 लाख करोड़ से अधिक की वित्तीय सहायता प्राप्त हुई : केवल सिंह ढिल्लों डीके शिवकुमार ने सी.आर. पाटिल से की मुलाकात केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया, न्यूजीलैंड के लिए बनाए सबसे ज्यादा रन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में देश को सशक्त नेतृत्व मिला तो वर्षों से रुके असंभव कार्य भी संभव हुए : जयराम ठाकुर 500 रुपए लेकर मुंबई आई थीं दिशा पाटनी, संघर्ष से लिखी सफलता की कहानी इंदौर से ब्रिक्स कृषि सहयोग का नया संकल्प; शिवराज सिंह चौहान ने शुभारंभ सत्र को किया संबोधित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुरक्षा और सांस्कृतिक गौरव के नए आयाम स्थापित किए : कृष्ण लाल पंवार योग भारत की प्राचीन संस्कृति, स्वस्थ जीवनशैली और मानव कल्याण का आधार : कृष्ण लाल पंवार मानसून के दौरान गुरुग्राम में इस बार नहीं होगी जलभराव की समस्या, सभी चिन्हित स्थानों पर कराए गए जल निकासी के सुधारात्मक कार्य : राव नरबीर सिंह पुक्का का प्रतिनिधिमंडल पंजाब के मुख्यमंत्री की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर से मिला नारी शक्ति के सम्मान और सशक्तीकरण का नया अध्याय लिख रही मोदी सरकार : अमित शाह रीढ़ को मजबूत कर मन को शांत करता है सरल धनुरासन, जानें अभ्यास का सही तरीका पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे : गुजरात एक मजबूत और सर्वसमावेशी स्टार्टअप इकोसिस्टम के साथ देशभर में अव्वल

 

चंडीगढ़ के सेक्टर 16 स्थित सरकारी मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल में विश्व रक्तदाता दिवस मनाया गया

Health, Dr Suman Singh, Director Health and Family Welfare, UT Chandigarh, Chandigarh, World Blood Donor Day
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Jun 2026

Last updated on: Jun 12, 2026, 11:59 IST

विश्व रक्तदाता दिवस प्रतिवर्ष 14 जून को स्वैच्छिक एवं नि:शुल्क रक्तदाताओं को उनके जीवनरक्षक रक्तदान के अमूल्य उपहार के लिए धन्यवाद देने हेतु मनाया जाता है। इस वर्ष के अभियान की थीम “मानवता की एक बूंद – रक्तदान करें, जीवन बचाएं” है।

इस अवसर पर आयोजित माहभर चलने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) के सहयोग से रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया, जिनमें अब तक 232 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया है। इसी क्रम में 11 जून 2026 को राजकीय बहुविशेषज्ञ अस्पताल, सेक्टर-16, चंडीगढ़ के ब्लड सेंटर में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें अस्पताल के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा 53 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए उपयोगी होगा।

डॉ. सुमन सिंह, निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, यू.टी. चंडीगढ़ ने शिविर का उद्घाटन किया तथा नियमित रक्तदाताओं को सम्मानित करते हुए उनके इस अमूल्य जीवनदायी योगदान के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने गंभीर एनीमिया से पीड़ित मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त भंडार बनाए रखने हेतु स्वैच्छिक रक्तदान और सामुदायिक सहभागिता से नियमित रक्तदान शिविरों के आयोजन की आवकता पर बल दिया।

अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सद्भावना पंडित तथा उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. परमजीत सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित रहे और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि समर्पित, नियमित एवं सुरक्षित रक्तदाता गंभीर एनीमिया, कैंसर, थैलेसीमिया, दुर्घटना पीड़ितों तथा प्रसूति संबंधी मरीजों सहित अनेक जरूरतमंद रोगियों का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस वर्ष की थीम “मानवता की एक बूंद – रक्तदान करें, जीवन बचाएं” को स्मरणीय बनाने के लिए कपड़े से रक्त की एक बूंद का प्रतीकात्मक स्वरूप तैयार किया गया, जिसके माध्यम से रक्तदान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

 

Tags: Health , Dr Suman Singh , Director Health and Family Welfare , UT Chandigarh , Chandigarh , World Blood Donor Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD