Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुख्यमंत्री को सीएसआर के तहत महिन्द्रा ग्रुप ने सौंपे ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर्स

Tirath Singh Rawat, Bharatiya Janata Party, BJP, Uttarakhand, Dehradun, Uttarakhand News, Dehradun News, BJP Uttarakhand
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News/(हरप्रीत सिंह)

देहरादून (उत्तराखण्ड) , 09 Jun 2021

Last updated on: Jun 09, 2021, 00:00 IST

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से बुधवार को बीजापुर अतिथि गृह में महिन्द्रा ग्रुप के हरिद्वार स्थित प्लांट हेड सत्यवीर सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने कोविड-19 से बचाव हेतु मुख्यमंत्री को 100 ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर (10 ली.), 03 महिन्द्रा सुप्रो एम्बुलेंस तथा 1000 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट भेंट किया। इन तीन एम्बुलेंसों में 02 जनपद हरिद्वार तथा एक जनपद नैनीताल को उपलब्ध करायी जायेगी। जबकि 1000 एलपीएम ऑक्सीजन प्लांट वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली, राजकीय मेडिकल कालेज श्रीनगर गढ़वाल में स्थापित किया जायेगा।मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने सीएसआर के तहत महिन्द्रा ग्रुप द्वारा कोविड-19 की महामारी से बचाव में राहत सामग्री प्रदान करने के लिये आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में महिन्द्रा ग्रुप के चेयरमैन श्री आनन्द महिन्द्रा से भी इस सम्बन्ध में वार्ता हुई थी तथा उन्होंने इस सम्बन्ध में आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया था।मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि कोविड-19 की महामारी के इस दौर में सभी संस्थानों एवं स्वयं सेवी संगठनों ने यथा सम्भव सहयोग दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी के प्रयासों से अब हम इस बीमारी के संक्रमण को कम करने में सफल हो पाये हैं। इस वैश्विक महामारी के प्रभाव को कम करने के लिये राज्य में स्वास्थ्य इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया गया है। चिकित्सालयों में इस बीमारी के इलाज के लिये आवश्यक व्यवस्थायें की गई हैं। उन्होंने सभी से कोविड प्राटोकाल का अनुपालन करने की अपील की है।इस अवसर पर सचिव स्वास्थ्य श्री अमित नेगी, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा लि. के विमल सिंह एवं दीपक वर्धन आदि उपस्थित थे।

 

Tags: Tirath Singh Rawat , Bharatiya Janata Party , BJP , Uttarakhand , Dehradun , Uttarakhand News , Dehradun News , BJP Uttarakhand

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD