आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रधान और सांसद भगवंत मान ने कहा कि आज पंजाब में पंजाब की सरकार गैर उपस्थित है, क्योंकि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह तो पहाड़ों के बीच अपने महलों में बैठे हैं, जबकि मंत्री और विधायक अपनी, कुर्सियां" /> आज पंजाब में पंजाब की सरकार गैर उपस्थित है : भगवंत मान
Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आज पंजाब में पंजाब की सरकार गैर उपस्थित है : भगवंत मान

आज पंजाब के लोग कहते हैं ‘पछताउंदा है पंजाब, बना के कैप्टन की सरकार’

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 31 May 2021

Last updated on: May 31, 2021, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रधान और सांसद भगवंत मान ने कहा कि आज पंजाब में पंजाब की सरकार गैर उपस्थित है, क्योंकि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह तो पहाड़ों के बीच अपने महलों में बैठे हैं, जबकि मंत्री और विधायक अपनी, कुर्सियां बचाने के लिए दिल्ली के दरबार में बैठे हैं।सोमवार को पार्टी के मुख्य दफ़्तर में पत्रकारों के साथ बातचीत करते भगवंत मान ने ‘चाहउंदा है पंजाब, कैप्टन दी सरकार’ नारे पर टिप्पणी करते कहा कि आज पंजाब के लोग कहते हैं ‘पछताउंदा है पंजाब, बना के कैप्टन की सरकार।’ उन्होने कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस पार्टी की ओर से 2017 में पेश किया चुनाव मैनिफेस्टो पत्रकारों के समक्ष रखते कहा कि कांग्रेस सरकार ने लिखित किये वायदे तो क्या पूरे करने थे, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तो श्री गुटका साहिब की कसम खा कर पलट गए। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी और कोटकपूरा गोलीकांड के लिए जिम्मेदार दोषियों को आज तक कोई सजा नहीं मिली, बल्कि इस दुखद कांड के लिए जिम्मेदार लोग ख़ुशी मनाते घुम रहे हैं। आज भी प्रदेश में नशा माफिया, ट्रांसपोर्ट माफिया, केबल माफिया, रेत और माइनिंग माफिया उसी तरह चल रहा है, जैसे बादलों की सरकार में चलता था।भगवंत मान ने कहा कि अच्छा होता अगर पंजाब की कांग्रेस सरकार दिल्ली जा कर कांग्रेस हाईकमांड को साथ लेकर प्रधान मंत्री नरिन्दर मोदी के पास किसान विरोधी कृषि बिल रद्द करवाने के लिए जाती। अच्छा होता अगर कैप्टन सरकार पंजाब के लोगों को कोरोना महामारी से बचाने के लिए दवाएं, वैक्सीन, वेंटिलेटर आदि लेने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार के पास जाती, परन्तु कांग्रेसी नेता तो अपनी कुर्सियां बचाने के लिए दिल्ली जा कर बैठे हैं। 

मान ने कहा कि कैप्टन के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने पंजाब को लावारिस छोड़ दिया है क्योंकि आज पंजाब के लोगों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए जरूरी टीके, दवाएं और आई.सी.यू बेड ही नहीं हैं।कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ से गांवों को 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन हो जाने पर 10 लाख रुपए की ग्रांट देने के बयान पर टिप्पणी करते भगवंत मान ने कहा कि मुख्यमंत्री यह तो बताएं की टीके मिलते कहां से हैं? उन्होंने कहा कि प्रदेश के सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के हलके में सरकारी अस्पताल, डिस्पेंसरियाँ टीकों का इंतजार कर रहे हैं। मान ने सुखबीर सिंह बादल को आड़े हाथों लेते कहा कि बादलों ने 10 साल लगातार राज करके सेहत सेवाएं, ट्रांसपोर्ट और सारी सरकारी व्यवस्था बर्बाद ही की है और अब सुखबीर बादल दावा करता कि अकाली दल की सरकार आने पर प्रदेश की औरतों को सरकारी ए.सी बसों में मुफ़्त सफर की सुविधा देंगे, परन्तु बादल परिवार अपनी, ए.सी बसों में अभी ही यह सुविधा क्यों नहीं देता।आप के दिल्ली से विधायक और पंजाब मामलों के इंचार्ज जरनैल सिंह ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने अपना एक भी चुनावी वायदा पूरा नहीं किया। उद्योगों को 5 रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली देने का वायदा करके कैप्टन ने पूरे देश में से महंगी बिजली उद्योगों को दी है। अब चुनाव नजदीक आने के कारण कैप्टन ने 50 पैसे प्रति यूनिट बिजली सस्ती की है, जब कि चार सालों के दौरान 10 रुपए प्रति यूनिट बढ़ौतरी की है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग अकाली दल बादल के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी को भी वायदों से पलटने की सजा ज़रूर देंगे। इस समय पार्टी के महा सचिव हरचन्द सिंह बरसट, नीना मित्तल व सीनियर नेता नरिन्दर सिंह शेरगिल भी उपस्थित थे।  

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Jagjivan Singh Khirnia , Narinder Singh Shergill , Neena Mittal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD