Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

कैबनिट मंत्री राणा सोढ़ी ने हलका गुरुहरसाय के सरकारी स्कूलों में 17 करोड़ रुपये की लागत से करवाए विकास कार्यों के प्रौजेक्टों का किया उद्घाटन

कहा, अब तक इन्फ्रास्ट्रक्चर पर 18 करोड़, आरओ सिस्टम पर 1 करोड़, सैनेटरी पैड मशीन के लिए 5० लाख, स्माट स्कूल क्लास रुम के लिए 1 करोड़ 25 लाख रुपये खर्च करके मुहैय्या करवाई सहुलियतें

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फिरोज़पुर , 28 May 2021

Last updated on: May 28, 2021, 00:00 IST

कैबनिट मंत्री युवक सेवाएं तथा खेल राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने जिला प्रबंधकी काम्पलैक्स फिरोजपुर में वीडियों कान्फ्रैंसिंग से हलका गुरुहरसहाय के सरकारी स्कूलों में करीब 17 करोड़ रुपये की लागत से करवाए गए विकास प्रौजेक्टों का सामूहिक उद्घाटन किया। इस मौके पर एसडीम गुरुहरसहाय रविंदरपाल अरोड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी कुलविंदर कौर व राजीव छाबड़ा, राजनीतिक सचिव गुरदीप सिंह ढिल्लों, भूपिंदरपाल सिंह राजू साइयां वाला भी विशेष तौर पर मौजूद थे।इस दौरान कैबनिट मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने हलका गुरुहरसहाय के 1०7 स्कूलों को करीब 17 करोड़ रुपये की राशी से किए गए कार्यों के उद्घाटन दौरान उन्होंने बताया कि सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गुरुहरसाय में 1 करोड़ 6 लाख 35 हजार रुपये, दोना मताड़ स्कूल में 65 लाख 60 हजार, हामद स्कूल में 57 लाख 44 हजार, कोहर सिंह वाला स्कूल में 44 लाख 92 हजार सहित कुल 1०7 स्कूलों में करीब 17 करोड़ रुपये के उद्घाटन किए है। उन्होंने बताया कि अब तक गुरुहरसहाय हलके के सरकारी स्कूलों के इन्फ्रास्ट्रक्टर पर 18 करोड़, सरकारी स्कूलों में पीने वाले पवानी के लिए लगाए गए आरओ सिस्टम पर 1 करोड़, स्कूलों में बच्चों के लिए सैनेटरी पैड मशीनों पर 5० लाख , स्माट क्लास रुम के लिए प्रौजेक्टर तथा एलईडी के लिए 1 करोड़ 25 लाख, 12वीं के छात्राओं की आन लाइन शिक्षा के लिए 135० मोबाइल तथा प्राइमरी स्कूलों के लिए 35०० बैंच दिए गए है।

वीडियों कान्फ्रैंसिंग द्वारा उद्घाटन समागम दौरान हलके के अलग अलग सरकारी स्कूलों के मुखियों से बातचीत करते हुए कैबनिट मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने कहा कि अध्यापकों की मेहनत के चलते ही अब सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले बच्चों की संख्या बढऩे लगी है। प्राइवेट स्कूलों को छोड़ कर सरकारी स्कूलों में बच्चों की ओर से दाखिला लेने की बात इस का प्रमाण है कि पंजाब सरकार ने राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में शिक्षा विभाग ने गांवों के स्कूलों में भी शहरों के स्कूलों जैसी सहुलियतें मुहैय्या करवाई है।उन्होंने कहा कि जब 2०13 से राज्य में अकाली भाजपा सरकार रही इस कार्यकाल के दौरान अकाली भाजपा सरकार ने विकास के  नाम पर कुछ भी गुरुहरसाय के सरकारी स्कूलों को नहीं दिया। इस की जानकारी खुद हलके के लोग आर.टी.आई एक्ट के तहत ले स कते है। उन्होंने कहा कि 2०17 में उन की सरकार आने पर सरकार ने शिक्षा प्रणाली में सुधार किया तथा अब गुरुहरसहाय के सरकारी स्कूलों में स्मार्ट स्कूल, स्माट्र कक्षाएं, एलईडी, फर्नीचर सहित हर तरह की सहुलियतें उपलब्ध है। इसके अलावा बाला प्रोग्राम के तहित स्कूलों की दीवारों पर प्रेरणा के लिए स्लोगन लिखे गए है ताकि छात्र इन से खेलने के समय के दौरान भी सीख सकें। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या 2448० से बढ़ कर 3०424 हो गई है जोकि 6 हजार तक बढ़ी है तथा आने वाले सैशन दौरान भी बढ़ेगी।इस मौके पर डिप्टी डी.ईओ कोमल अरोड़ा तथा सुखविंदर सिंह, सरबजीत सिंह, सुखदेव सिंह, पवन मदान, अंग्रेज संधू, विक्की संधू तथा सेवक संधू भी मौजूद थे।

 

Tags: Rana Gurmeet Singh Sodhi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Ferozpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD