Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

भारतीय स्टेट बैंक ने 15000 मास्क, 15000 दस्ताने, 65 सैनीटाईज़र और 400 लीटर हाईप्रोकलोराईट सिविल सर्जन को किए भेंट

डिप्टी कमिश्नर ने अन्य को भी कोरोना महामारी विरुद्ध लड़ाई में योगदान देने का न्योता दिया

Ghanshyam Thori Punjab Fights Corona, Coronavirus, COVID 19, Novel Coronavirus, Fight Against Corona,Oxygen, Oxygen Cylinders, SARS-CoV-2, Oxygen Plants,  Oxygen Concentrator, Oxygen supply, Liquid Medical Oxygen
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 25 May 2021

Last updated on: May 25, 2021, 00:00 IST

देश के सबसे बड़े सार्वजनिक बैंक ,भारतीय स्टेट बैंक जो कि हर मुश्किल में समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ खडा है और अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को समझते हुए लोगों की हर संभव मदद करने के लिए तैयार रहता है, इसी कड़ी में आज कोरोना वायरस महामारी के चलते ज़िले में पैदा हुई स्थिति को देखते हुए भारतीय स्टेट बैंक ने डिप्टी कमिश्नर जालंधर श्री घनश्याम थोरी के नेतृत्व में कोरोना महामारी का असरदार ढंग से मुकाबला करने के लिए कोरोना मरीज़ों और डाक्टरों की ज़रूरतों को देखते हुए ज़रूरत का समान जैसे मास्क, दस्ताने, सैनीटाईज़र और सोडियम हाईप्रोकलोराईट उपलब्ध करवाया ।इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर जालंधर श्री घनश्याम थोरी ने कहा कि कोरोना वायरस कारण ज़िले में पैदा हुई स्थिति के चलते भारतीय स्टेट बैंक की तरफ से किया गया यह प्रयास प्रशंसनीय  है। उन्होनें कहा कि बैंक की तरफ से उपलब्ध करवाए गए 15000 मास्क, 15000 दस्ताने, 65 सैनीटाईज़र और 400 लीटर सोडियम हाईप्रोकलोराईट कोरोना वायरस महामारी का असरदार ढंग से सामना करने में कोरोना मरीज़ों और डाक्टरों के लिए बहुत लाभदायक होगा। उन्होनें सिविल सर्जन को कहा कि कोरोना वायरस विरुद्ध लड़ाई दौरान बैंक की तरफ से दिए गए सामान को पूरी जिम्मेदारी के साथ ज़रूरतमंदों तक पहुँचाया जाये। उन्होनें अन्य समाज सेवीं संस्थानों को  भी अपील की कि ज़िले में कोरोना वायरस की स्थिति का असरदार ढंग से मुकाबला करने के लिए ज़िला प्रशासन को अधिक से अधिक सहयोग दे, जिससे जल्द से जल्द ज़िले को कोरोना मुक्त बनाया जा सके।इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री प्रदीप कुमार ने कहा कि बैंक ने अपनी, सामाजिक जिम्मेदारी को समझते हुए समाज सेवा का यह छोटा सा प्रयास किया है और भविष्य में भी भारतीय स्टेट बैंक की तरफ से ज़िला प्रशासन को हर संभव सहयोग दिया जायेगा।इस अवसर पर सिविल सर्जन डा.बलवंत सिंह ने भारतीय स्टेट बैंक का धन्यवाद करते हुए कहा कि कोरोना वायरस विरुद्ध लड़ाई में उनका यह योगदान बहुत मददगार सिद्ध होगा। इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक जे.एम.कालिया, सुभाष वर्मा और उप प्रबंधक पवन बस्सी और ज़िला टीकाकरण अधिकारी डा.राकेश चोपड़ा और अन्य भी मौजूद थे।

 

Tags: Ghanshyam Thori Punjab Fights Corona , Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , Fight Against Corona , Oxygen , Oxygen Cylinders , SARS-CoV-2 , Oxygen Plants , Oxygen Concentrator , Oxygen supply , Liquid Medical Oxygen

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD