Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पुलिस ने घटना घटने के 15 मिनट के अंदर कार छीनने वाले तीन लुटेरे काबू किए

रिवाल्वर, जिंदा कारतूस व छीनी गई कार की जब्त

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Hoshiarpur Police, Hoshiarpur, Garhshankar , Navjot Singh Mahal, Tushar Gupta
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 22 May 2021

Last updated on: May 22, 2021, 00:00 IST

गढ़शंकर में चंडीगढ़ रोड पर तेल पंप के बाहर तीन अज्ञात व्यक्तियों की ओर से कार लूटने की घटना को अंजाम देने के 15 मिनट के अंदर ही स्थानीय पुलिस ने दोषियों को गिरफ्तार कर लिया व गैर कानूनी रिवाल्वर, जिंदा कारतूस, खिलौना पिस्तौल व छीनी गई कार जब्त कर ली।इन तीनों की पहचान पलविंदर सिंह निवासी पत्तो हीरा सिंह(मोगा), रविंदर सिंह गांव कठुआ नंगल(अमृतसर) व अश्वनी कुमार हसन बाग(नागपुर) के तौर पर हुई है।जानकारी देते हुए एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि 21 मई को रोड माजरा के निवासी सज्जन ने आनंदपुर साहिब चौक में इंस्पेक्टर राकेश कुमार के नेतृत्व वाली पुलिस पार्टी को शिकायत की कि तीन अज्ञात अपराधियों ने चंडीगढ़ रोड पर एक पैट्रोल पंप के बाहर उसकी स्विफ्ट कार( पी.बी. 08 सी.वी- 0094) छीन ली।उन्होंने बताया कि शिकायत के तुरंत बाद ए.एस.पी गढ़शंकर तुषार गुप्ता की निगरानी में राकेश कुमार ने परमिंदर कौर के नेतृत्व वाली समुंदड़ा पुलिस चौकी को अलर्ट कर दिया, जिसने अपनी टीम के साथ ट्रकों से मेन चौक ब्लाक कर दिया व दोषियों को काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने .38 बोर का गैर कानूनी हथियार, जिंदा कारतूस, खिलौना पिस्तौल व छीनी गई कार जब्त की। एस.एस.पी ने बताया कि दोषियों के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 379-बी व आम्र्ज एक्ट की धारा 25, 54 व 59 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Hoshiarpur Police , Hoshiarpur , Garhshankar , Navjot Singh Mahal , Tushar Gupta

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD