Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

धर्मशाला में खंड चिकित्सा अधिकारियों को सौंपी होम आईसोलेशन किट्स

कोरोना संक्रमितों के घर-द्वार पर शीघ्र पहुंचाने के निर्देश

Himachal Pradesh, Himachal, Dharmshala, Coronavirus, COVID 19, Fight Against Corona, Covaxin, Covishield, Covid-19 Vaccine, Oxygen, Oxygen Cylinders, SARS-CoV-2, Sputnik V, Oxygen Plants, Pfizer, Astra Zeneca, Oxygen Concentrator, Remdesivir, Covifor, Oxygen supply, Liquid Medical Oxygen
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 22 May 2021

Last updated on: May 22, 2021, 00:00 IST

कांगड़ा जिला में होम आईसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमितों के घरों तक संजीवनी किट पहुंचाने के लिए शनिवार से वितरण आरंभ कर दिया गया। जिला प्रशासन की ओर से एडीएम रोहित ठाकुर तथा मुख्यचिकित्सा अधिकारी गुरदर्शन ने उपमंडलाधिकारियों एवं खंड चिकित्सा अधिकारियों को होम आईसोलेशन किट्स की सौंपी हैं इसमें आक्सीमीटर, थर्मामीटर तथा आवश्यक दवाइयां पैक की गई हैं। होम आईसोलेशन संजीवनी किट की लांचिंग मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर धर्मशाला से की थी और शनिवार को राज्य स्तर पर होम आईसोलेशन किट की लांचिंग की है। कांगड़ा जिला में आज से ही होम आईसोलेशन किट्स का वितरण आरंभ करने निर्देश भी दे दिए गए हैं।उपायुक्त कांगड़ा राकेश प्रजापति ने कहा कि कांगड़ा जिला में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हुई है तथा होम आईसोलेशन में रोगियों की बेहतर देखभाल हो इस के लिए सरकार तथा जिला प्रशासन की ओर से संजीवनी होम आईसोलेशन किट तैयार की गई है जो कि प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग तथा जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कोरोना संक्रमितो तक पहुंचाई जाएगी ताकि कोरोना संक्रमित घर में रहकर ही स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकें।उन्होंने बताया कि इस किट के साथ होम आईसोलेशन स्वयं सहायता पुस्तिका भी वितरित की जाएगी जिसमें होम क्वारंटीन के रोगियों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए हैं ।

इसके साथ ही स्वास्थ्य की निगरानी करने संबंधी भी आवश्यक जानकारी दी गई है। इसमें ई-संजीवनी ओपीडी सेवाओं का उपयोग करने बारे भी विस्तार से बताया गया है जिसमें होम आईसोलेशन में कोविड रोगी घर में बैठे ही निशुल्क डाक्टरी परामर्श भी ले सकते हैं इस पुस्तिका में होम आईसोलेशन के रोगी की देखभाल करने वालों के लिए भी आवश्यक जानकारियां संकलित की गई हैं इसके साथ ही होम आईसोलेशन के दौरान जरूरी पोषण चार्ट के बारे में भी बताया गया है और पोस्ट कोविड प्रबंधन प्रोटोकॉल के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई है।उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि होम आईसोलेशन के रोगियों की उचित देखभाल तथा निगरानी के लिए स्वास्थ्य विभाग को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं तथा आशा वर्क्स को नियमित तौर पर रोगियों के साथ संवाद कायम रखने के लिए भी कहा गया है ताकि कोविड रोगियों का मनोबल बना रहे। उन्होंने कहा कि कोविड को लेकर जिला तथा उपमंडल स्तर पर कंट्रोल रूम भी स्थापित किए गए हैं तथा कोविड रोगियों के बारे में फोन कॉल के माध्यम से भी संपर्क किया जा रहा है। उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि कोरोना की इस महामारी की जंग में जीत के लिए प्रशासन के साथ साथ आम जनमानस का सहयोग भी जरूरी है।

 

Tags: Himachal Pradesh , Himachal , Dharmshala , Coronavirus , COVID 19 , Fight Against Corona , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , Oxygen , Oxygen Cylinders , SARS-CoV-2 , Sputnik V , Oxygen Plants , Pfizer , Astra Zeneca , Oxygen Concentrator , Remdesivir , Covifor , Oxygen supply , Liquid Medical Oxygen

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD