Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सरदार बहादुर अमीं चंद सोनी आम्र्ड र्फोसिज प्रैपरेटी इंस्टीट्यूट का निर्माण कार्य दिसंबर तक कर लिया जाएगा पूरा: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने बजवाड़ा स्थित बनने वाले इंस्टीट्यूट के निर्माण कार्य की प्रगति का लिया जायजा

DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Apneet Riyait, Hoshiarpur, Sardar Bahadur Amin Chand Soni
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 21 May 2021

Last updated on: May 21, 2021, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि गांव बजवाड़ा में बनने वाले सरदार बहादुर अमीं चंद सोनी आम्र्ड र्फोसिज प्रैपरेटी इंस्टीट्यूट का निर्माण कार्य दिसंबर 2021 तक पूरा कर लिया जाएगा। वे आज इंस्टीट्यूट के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेने विशेष तौर पर बजवाड़ा पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ एस.डी.एम. होशियारपुर अमित महाजन भी मौजूद थे।डिप्टी कमिश्नर ने निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए कहा कि इंस्टीट्यूट का 30 प्रतिशत से ज्यादा का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने अधिकारियों को काम में और तेजी लाने के निर्देश देते हुए कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि यह प्रतिष्ठित इंस्टीट्यूट रक्षा सेवाओं में जाने के इच्छुक नौजवानों को जरुरी जरुरी प्रशिक्षण मुहैया करवा कर देश सेवा में बनता योगदान डालने के काबिल बनाएगा।अपनीत रियात ने बताया कि यह प्रोजैक्ट करीब 27 करोड़ रुपए की लागत के साथ 12.75 एकड़ जगह पर बनने जा रहा है जहां हर साल 270 उम्मीदवारों को प्रशिक्षण मिला करेगा। उन्होंने कहा कि इस इंस्टीट्यूट की स्थापना से भारतीय सेना में सेवाओं देने के इच्छुक नौजवानों को आधुनिक प्रशिक्षण प्राप्त होगा जिससे लडक़े -लड़कियों का भारतीय फौज में जाने का सपना साकार होगा। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के एक्सियन रजिंदर गोतरा, एस.डी.ओ. गुरमीत सिंह के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Apneet Riyait , Hoshiarpur , Sardar Bahadur Amin Chand Soni

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD