अमनजीत सिंह ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये 11 लाख रुपए राशि का चैक भेंट किया
Web Admin
5 Dariya News
देहरादून , 08 May 2021
Last updated on: May 08, 2021, 00:00 IST
कोविड के खिलाफ लङाई में उत्तराखण्ड सरकार को सहयोग के उद्देश्य से आज अमनजीत सिंह जी ने मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात कर मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये 11 लाख रुपए राशि का चैक भेंट किया।मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने इस सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया और कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई पूरी मानवता की लड़ाई है। सभी के सहयोग और सम्मिलित प्रयासों से ही हम इस महामारी पर जीत हासिल कर पाएंगे।