Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा

 

ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना को रोकने के लिए टीकाकरण बहुत जरुरी : डा. राज कुमार चब्बेवाल

जी.एन.ए ग्रुप मेहटियाना में 18 से 44 वर्ष तक के लाभार्थियों का टीकाकरण शुरु

Dr. Raj Kumar Chabbewal, Punjab Fights Corona, Coronavirus, COVID 19, Novel Coronavirus, Punjab Congress, Covaxin, Covishield, Covid-19 Vaccine, Oxygen, Oxygen Cylinders, SARS-CoV-2, Sputnik V, Oxygen Plants, Pfizer, Astra Zeneca, Oxygen Concentrator, Remdesivir, Covifor, Oxygen supply, Liquid Medical Oxygen
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 17 May 2021

Last updated on: May 17, 2021, 00:00 IST

हल्का चब्बेवाल से विधायक डा. राज कुमार ने आज जी.एन.ए ग्रुप मेहटियाना में 18 से 44 वर्ष तक के लाभार्थियों के लिए कोविड वैक्सीन की शुरुआत करवाते हुए कहा कि गांवों में फैल रहे वायरस को रोकने के लिए स्वास्थ्य निर्देशों का पालन के साथ-साथ टीकाकरण अति अनिवार्य है, जिसके लिए लोगों को आगे आना चाहिए। सी.एच.सी हारटा बडला से विशेष तौर पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम की प्रशंसा करते हुए डा. राज कुमार चब्बेवाल ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान शहरों व गांवों में मौत का बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों को इस वायरस से बचाने के लिए विशेष कदम उठाए जा रहे हैं, जिनमें जरुरी स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ योज्य लाभार्थियों का टीकाकरण भी शामिल है। उन्होंने बताया कि जी.एन.ए जैसी औद्योगिक इकाइयां, जहां ज्यादातर स्टाफ व कामगर क्षेत्रों से संबंधित है वहीं ऐसे कैंप लगाना मैनेजमेंट की ओर से उठाया सभी की भलाई वाला कदम है। उन्होंने बताया कि आज पहले दिन 300 से अधिक डोजें 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लाभार्थियों के लगाई गई व यह कैंप आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा ताकि सभी लाभार्थियों का टीकाकरण यकीनी बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि अब तक जी.एन.ए की ओर से अलग-अलग लाभार्थियों के 1800 के करीब डोजें लगाने, वर्करों को एन-95 मास्क व सैनेटाइजर मुहैया करवाना प्रशंसनीय कार्य है।गांवों के निवासियों को स्वास्थ्य निर्देशों का सही ढंग से पालन करने की अपील करते हुए डा. राज कुमार चब्बेवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना की ओर से फैलाए जा रहे पैर चिंता का विषय है व हम सभी तो जन हित में किसी भी तरह से लापरवाह नहीं होना चाहिए। एस.एम.ओ हारटा बडला डा. राज कुमार की मौजूदगी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रुप के स्टाफ सदस्यों के वैक्सीन लगाई।इस मौके पर जी.एन.ए ग्रुप के सी.ई.ओ रणवीर सिंह सीहरा, डायरेक्टर गुरदीप सिंह सीहरा व प्रोचांसलर जी.एन.ए यूनिवर्सिटी किरत सिंह ने कोरोना की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए पंजाब सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस स्वास्थ्य संकट के समय में योज्य लाभार्थियों को टीकाकरण के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने बताया कि जी.एन.ए ग्रुप की ओर से सभी स्वास्थ्य निर्देशों को अपनाते हुए 70 प्रतिशत से अधिक स्टाफ के वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

 

Tags: Dr. Raj Kumar Chabbewal , Punjab Fights Corona , Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , Punjab Congress , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , Oxygen , Oxygen Cylinders , SARS-CoV-2 , Sputnik V , Oxygen Plants , Pfizer , Astra Zeneca , Oxygen Concentrator , Remdesivir , Covifor , Oxygen supply , Liquid Medical Oxygen

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD