Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बिहार में गंगा नदी से अब तक 71 शव बरामद, सभी का किया गया अंतिम संस्कार : मंत्री

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 11 May 2021

Last updated on: May 11, 2021, 00:00 IST

बिहार सरकार ने मंगलवार को कहा कि बक्सर जिले के चौसा के पास से गंगा नदी से तैरते हुए 71 शवों को बरामद किया गया, जिसका प्रोटोकॉल के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। सरकार का दावा है कि सभी श्व उत्तर प्रदेश से बहकर आए हैं।बिहार में नीतीष कुमार मंत्रिमंडल में शामिल राज्य के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने मंगलवार को अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, " बिहार सरकार ने बक्सर जिले के चौसा के निकट गंगा नदी में बहते हुए शवों की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के मामले में संज्ञान लिया है। यह शव उत्तर प्रदेश से बहकर बिहार आए हैं। पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि ये सभी शव चार-पांच दिन पुराने हैं।"नीतीश कुमार के नजदीकी माने जाने वाले झा ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, "बरामद 71 शवों का अंतिम संस्कार प्रोटोकॉल से कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश की सीमा पर रानीघाट में गंगा नदी में जाल लगा दिया गया है। हमलोगों ने उत्तर प्रदेश प्रशासन से अनुरोध किया है कि वे अलर्ट रहें और बक्सर जिला प्रशासन भी अलर्ट है। हमने सभी को सलाह दी है कि वे मृत व्यक्ति और गंगा मां को पूरा सम्मान दें।"इस घटना से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दुखी बताए जाते हैं।मंत्री झा ने एक अन्य ट्वीट में इसकी जानकारी देते हुए कहा, "मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस घटना और गंगा नदी को पहुंचे नुकसान से दुखी हैं। खास तौर से वे गंगा नदी की शुद्धता और निरंतर प्रवाह को लेकर चिन्तित रहते हैं। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया है कि क्षेत्र में गश्ती और बढ़ाई जाए जिससे इस तरह की घटना दोबारा नहीं हो।"उल्लेखनीय है कि सोमवार को बक्सर के चौसा में गंगा नदी में कई शवों को तैरते हुए देखा गया था। इसके बाद क्षेत्र में गश्ती बढ़ा दी गई है।


 

Tags: Uttar Pradesh , Gonda , Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , Fight Against Corona , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , Oxygen , #OxygenCylinders , #oxygen , Oxygen Cylinders , SARS-CoV-2 , Sputnik V , Oxygen Plants , Pfizer , Astra Zeneca , Oxygen Concentrator , Remdesivir , Covifor Patna , Ghazipur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD